Brain Cancer Symptoms : मामूली लगने वाले ये लक्षण दे सकते हैं ब्रेन कैंसर का संकेत, न करें अनदेखा

Brain Cancer Symptoms : ब्रेन कैंसर एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है, लेकिन इसके शुरुआती लक्षण अक्सर सामान्य समस्याओं जैसे तनाव, थकान या माइग्रेन समझकर नजरअंदाज कर दिए जाते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार सिरदर्द, ध्यान केंद्रित करने में परेशानी और शरीर में असामान्य बदलाव जैसे संकेतों को हल्के में नहीं लेना चाहिए। गुरुग्राम स्थित Artemis Hospitals के न्यूरोसर्जरी और सीएनएस रेडियोसर्जरी विशेषज्ञ डॉ. आदित्य गुप्ता के अनुसार, कई लोग ब्रेन कैंसर के शुरुआती लक्षणों को काम के दबाव या तनाव का असर मान लेते हैं। जबकि कुछ मामलों में यही लक्षण गंभीर बीमारी की ओर इशारा कर सकते हैं।

ब्रेन कैंसर के शुरुआती लक्षण

सुबह के समय लगातार तेज सिरदर्द होना

बार-बार उल्टी आना

धुंधला दिखाई देना या नजर में बदलाव

शरीर के किसी हिस्से में कमजोरी या सुन्नपन महसूस होना

संतुलन बिगड़ना और चलने में परेशानी होना

याददाश्त कमजोर होना

बोलने में दिक्कत आना

बार-बार दौरे (Seizures) पड़ना

विशेषज्ञों का कहना है कि इन लक्षणों का लगातार बने रहना या समय के साथ बढ़ना चिंता का कारण हो सकता है।

तनाव और ब्रेन कैंसर के लक्षणों में क्यों होती है उलझन?

सिरदर्द, थकान और ध्यान लगाने में परेशानी जैसी समस्याएं तनाव, नींद की कमी या मानसिक दबाव के कारण भी हो सकती हैं। यही वजह है कि कई लोग इन संकेतों को सामान्य मानकर इलाज में देरी कर देते हैं। हालांकि, अगर सिरदर्द बार-बार हो रहा है, सामान्य दवाओं से ठीक नहीं हो रहा है या इसके साथ उल्टी, धुंधला दिखना और शरीर में कमजोरी जैसे लक्षण भी नजर आ रहे हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

कब जाना चाहिए न्यूरोलॉजिस्ट के पास?

विशेषज्ञों के अनुसार, निम्न स्थितियों में न्यूरोलॉजिस्ट से संपर्क करना चाहिए:

लगातार बढ़ता हुआ सिरदर्द

अचानक याददाश्त या व्यवहार में बदलाव

बोलने या देखने में परेशानी

शरीर के किसी हिस्से में कमजोरी या सुन्नपन

दौरे पड़ने की समस्या

समय पर जांच और सही इलाज से कई गंभीर स्थितियों को नियंत्रित किया जा सकता है।

हर सिरदर्द ब्रेन कैंसर नहीं होता

डॉक्टरों का कहना है कि हर सिरदर्द या थकान ब्रेन कैंसर का संकेत नहीं होता। ज्यादातर मामलों में ये सामान्य कारणों से भी हो सकते हैं। लेकिन लंबे समय तक बने रहने वाले या असामान्य लक्षणों को नजरअंदाज करना जोखिम भरा हो सकता है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

यह भी पढें

भाजपा की केन्द्र और यूपी सरकार में पेपर लीक कराने का चल रहा कम्पटीशन

सुप्रीम कोर्ट सख्त, बोला- परीक्षा प्रणाली को गलतियों के चक्र से बाहर निकालना होगा

Delhi Metro Update : नई दिल्ली सहित कई प्रमुख स्टेशन बंद, यात्रियों को DMRC की सलाह

कच्चे तेल की चिंता से टूटा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट से निवेशकों में बढ़ी बेचैनी

 

 

 

One thought on “Brain Cancer Symptoms : मामूली लगने वाले ये लक्षण दे सकते हैं ब्रेन कैंसर का संकेत, न करें अनदेखा”

Comments are closed.

Patna
Bihar Health Jharkhand

बिहार-झारखंड में बढ़ी टिरज़ेपाटाइड की मांग, युरपीक की बिक्री में 20.8% मासिक उछाल

Patna: मोटापे और उससे जुड़े मेटाबॉलिक स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को लेकर लोगों की सोच में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। अब वजन कम करने के साथ-साथ लोग लंबे समय तक स्वस्थ रहने, ब्लड शुगर और मेटाबॉलिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने पर भी ध्यान दे रहे हैं। इसी बदलाव का असर बिहार […]

Read More
Health

रात में जंक फूड खाना पड़ सकता है भारी, जानें सेहत पर असर

JunkFoodSideEffects : आजकल देर रात तक जागना और इस दौरान जंक फूड या पैकेज्ड स्नैक्स खाना लोगों की आम आदत बन गई है। टीवी देखते हुए या मोबाइल चलाते समय चिप्स, बिस्किट, नमकीन और दूसरे प्रोसेस्ड फूड का सेवन कब ज्यादा हो जाता है, इसका पता भी नहीं चलता। लेकिन रात में बार-बार ऐसी चीजें […]

Read More
Health Lifestyle

सीने की जकड़न को न करें नजरअंदाज, हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत

इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज Chest tightness after fever: बुखार ठीक होने के बाद भी अगर सीने में जकड़न, भारीपन, लगातार खांसी या सांस लेने में परेशानी बनी हुई है, तो इसे सामान्य कमजोरी समझकर नजरअंदाज न करें। कई बार ये लक्षण संक्रमण के बाद भी कुछ समय तक रह सकते हैं, लेकिन कुछ […]

Read More