Delhi Metro Update : नई दिल्ली सहित कई प्रमुख स्टेशन बंद, यात्रियों को DMRC की सलाह

Delhi Metro Update : दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन और सुरक्षा हालात को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने बड़ा फैसला लिया है। DMRC ने अब नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को भी अगले आदेश तक बंद कर दिया है। इसके साथ ही इस स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा भी उपलब्ध नहीं होगी। DMRC ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए जानकारी दी कि सुरक्षा कारणों से नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को बंद किया गया है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इस बदलाव का ध्यान रखें।

नई दिल्ली स्टेशन क्यों है अहम?

नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन दिल्ली के सबसे व्यस्त मेट्रो स्टेशनों में शामिल है। यहां से बड़ी संख्या में यात्री दिल्ली रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन और शहर के अन्य प्रमुख इलाकों के लिए सफर करते हैं। स्टेशन बंद होने से यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना पड़ सकता है।

अब 18 मेट्रो स्टेशन बंद

इससे पहले DMRC ने शुक्रवार सुबह 7:30 बजे से 17 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का ऐलान किया था। नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन के जुड़ने के बाद अब बंद किए गए स्टेशनों की संख्या बढ़कर 18 हो गई हैहालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा जारी रहेगी।

इन मेट्रो स्टेशनों पर असर

DMRC के अनुसार, सुरक्षा कारणों से निम्नलिखित मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं । लोक कल्याण मार्ग , राजीव चौक, पटेल चौक , रामकृष्ण आश्रम मार्ग , बाराखंभा रोड,  सुप्रीम कोर्ट , सेवा तीर्थ , जनपथ , मंडी हाउस , सेंट्रल सेक्रेटेरिएट , ITO , दिल्ली गेट , इंद्रप्रस्थ , खान मार्केट , जोर बाग , शिवाजी स्टेडियम , झंडेवालान , नई दिल्ली , गौरतलब है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन लगातार जारी है। सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने के बाद भी प्रदर्शनकारी धरने पर डटे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

यह भी पढें

कच्चे तेल की चिंता से टूटा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट से निवेशकों में बढ़ी बेचैनी

Gold-Silver Price Today : कीमती धातुओं में गिरावट का दौर, जानें आज का सोना-चांदी का भाव

NEET विवाद के बीच दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट, छुट्टियां रद्द; सरकार और प्रदर्शनकारियों की अहम बैठक आज

NEET Protest को मिला नोरा फतेही का समर्थन, छात्रों के हक में सरकार से की खास अपील

One thought on “Delhi Metro Update : नई दिल्ली सहित कई प्रमुख स्टेशन बंद, यात्रियों को DMRC की सलाह”

Comments are closed.

Business

सोना-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, जानें आज का ताजा रेट

सोमवार को सस्ता हुआ सोना-चांदी, कीमतों में आई तेज गिरावट Gold-Silver Rate:  सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार खुलते ही दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव फिसल गए। सोने की कीमत जहां 500 रुपये से ज्यादा टूट […]

Read More
jioooooooooooooooooo
Business

AI से ग्लोबल बाजारों तक, आकाश अंबानी ने बताया जियो का अगला रोडमैप

10 साल पूरे होने पर कर्मचारियों को लिखा पत्र, अगले दशक की दिशा बताई मुकेश अंबानी के विजन और मार्गदर्शन के लिए जताया आभार Mumbai, September 5, 2026: AI : कनेक्टिविटी और टेक्नोलॉजी पर अगले एक दशक में जियो का फोकस रहेगा। कंपनी भारत में तैयार की जा रही टेक्नोलॉजी को ग्लोबल बाजारों तक ले […]

Read More
Business Economy Uttar Pradesh

सुरेश खन्ना व्यापारियों की मांगें CM तक पहुंचाएंगे

विजय श्रीवास्तव Mahakumbh Lucknow: गत गुरुवार तीन सितंबर को राजधानी के BBA यूनिवर्सिटी के विशाल प्रांगण हाल मे राष्टस्तरीय व्यापारी एकता महाकुंभ का भव्य आयोजन हुआ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप वंशल के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के संसदीय वित्त मंत्री सुरेश खन्ना रहे । […]

Read More