जलौनी लकड़ी की उपलब्धता के लिए वन विभाग की पहल

Forest Campaign

प्रत्येक विकास खण्ड में आज होगी ऊर्जा वन की स्थापना

Forest Conservation Campaign : वैश्विक ऊर्जा संकट के दृष्टिगत जलौनी लकड़ी की अनवरत उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 23 जुलाई को ‘एक पेड़ मां के नाम‘ विषयवस्तु पर आधारित वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के अंतर्गत प्रदेश के प्रत्येक विकास खण्ड में न्यूनतम 01 हेक्टेयर क्षेत्र में सिरस, बबूल, सुबबूल, गुटेल, कदम्ब जैसी तीव्र गति से बढ़ने वाली प्रजातियों का रोपण कर ऊर्जा वन की स्थापना की जा रही है। वैश्विक स्तर पर बढ़ते ऊर्जा संकट और ग्रामीण क्षेत्रों में जलौनी लकड़ी की बढ़ती मांग को देखते हुए उत्तर प्रदेश वन विभाग ने एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है।

प्रदेश के प्रत्येक विकास खण्ड में ऊर्जा वन की स्थापना की जा रही है, जिससे भविष्य में ग्रामीणों को आसानी से जलौनी लकड़ी उपलब्ध हो सके और प्राकृतिक वनों पर दबाव कम किया जा सके। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिर्वतन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2020 में निर्गत रिपोर्ट के अनुसार वनों के निकटवर्ती ग्रामीणों द्वारा औसतन प्रतिवर्ष 226 कि०ग्रा० प्रति व्यक्ति जलौनी लकड़ी का उपयोग किया जाता है तथा वन क्षेत्र के समीपवर्ती लगभग 2.27 करोड़ ग्राम वासियों को लगभग 51.4 लाख टन प्रति वर्ष जलौनी लकड़ी की आवश्यकता रहती है।

प्रत्येक विकास खण्ड में वन भूमि/ग्राम सामाज/सामुदायिक कृषि भूमि पर ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग की सक्रिय भागीदारी से वन एवं वन्यजीव विभाग द्वारा ऊर्जा वन स्थापित किया जा रहा है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2020 में जारी रिपोर्ट के अनुसार वन क्षेत्रों के आसपास रहने वाले ग्रामीणों द्वारा औसतन प्रति व्यक्ति प्रतिवर्ष लगभग 226 किलोग्राम जलौनी लकड़ी का उपयोग किया जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक देश में वन क्षेत्रों के समीप रहने वाले लगभग 2.27 करोड़ ग्रामीणों को हर वर्ष करीब 51.4 लाख टन जलौनी लकड़ी की आवश्यकता होती है।

यह भी पढें

भारत-जिम्बाब्वे T20 सीरीज: वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा में होगी छक्कों की महामुकाबला

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार ऊर्जा वन स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जलौनी लकड़ी की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करना है। इन वनों से आने वाले वर्षों में ग्रामीण परिवारों को ईंधन के लिए लकड़ी उपलब्ध हो सकेगी, जिससे प्राकृतिक वन क्षेत्रों से लकड़ी के संग्रहण में कमी आएगी और वन संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। ऊर्जा वनों में लगाई जाने वाली प्रजातियों का चयन उनकी तेज वृद्धि, ईंधन क्षमता और स्थानीय पर्यावरण के अनुकूल होने के आधार पर किया गया है।

सिरस, बबूल और सुबबूल जैसी प्रजातियां कम समय में पर्याप्त जैवभार तैयार करती हैं, जिससे भविष्य में जलौनी लकड़ी की मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी। एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के माध्यम से प्रदेश सरकार व्यापक स्तर पर जनभागीदारी को बढ़ावा दे रही है। ऊर्जा वन की स्थापना में स्थानीय समुदायों को जोड़कर पौधों की सुरक्षा और संरक्षण की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में हरित आवरण बढ़ेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण संभव हो सकेगा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढें

US-Iran तनाव से कच्चे तेल में उछाल, ब्रेंट क्रूड छह सप्ताह के हाई पर; पेट्रोल-डीजल पर बढ़ सकता है दबाव

पेपर लीक मामलों में बड़ा एक्शन: PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान, राहुल गांधी का पलटवार

रिजर्व पुलिस लाइन्स में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

अखिलेश यादव का दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप, बोले- हिरासत के दौरान खींचा गया मेरा कुर्ता

थाने से पुलिस की कार लेकर भागा शराबी, हाट बाजार में मचाया आतंक; कई वाहनों को मारी टक्कर

 

 

Spread the love

One thought on “जलौनी लकड़ी की उपलब्धता के लिए वन विभाग की पहल”

Comments are closed.

Uttar Pradesh

क्या USB पेनड्राइव हो गई पुरानी? क्लाउड और SSD ने बदला डेटा स्टोरेज

क्या पुरानी हो गई USB पेनड्राइव? क्लाउड, स्मार्टफोन और SSD ने बदला डेटा स्टोरेज का तरीका USB Pen Drive : डिजिटल दौर में डेटा को सुरक्षित रखना और एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस तक पहुंचाना पहले के मुकाबले काफी आसान हो गया है। कुछ साल पहले तक फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट और दूसरी जरूरी फाइलों को […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

अगस्त में उगाएं ये 3 सब्जियां, त्योहारों के सीजन में बढ़ सकती है कमाई

Vegetables Farming: अगस्त का महीना किसानों के लिए खरीफ फसलों के साथ-साथ सब्जियों की खेती से अतिरिक्त आमदनी का अवसर भी लेकर आता है। मानसून के दौरान खेतों में पर्याप्त नमी रहती है, जिसका फायदा उठाकर किसान कुछ कम अवधि वाली सब्जियों की अगेती खेती कर सकते हैं। अगर मौसम, मिट्टी और बाजार की मांग […]

Spread the love
Read More
Delhi Uttar Pradesh Uttarakhand

यूपी में बारिश का दौर, दिल्ली में बादल; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

यूपी में बारिश का नया दौर, दिल्ली में बादल; उत्तराखंड-हिमाचल समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट Weather Update : देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय है और कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से लेकर मध्य और दक्षिण भारत के अलग-अलग इलाकों में […]

Spread the love
Read More