अखिलेश यादव का दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप, बोले- हिरासत के दौरान खींचा गया मेरा कुर्ता

UP Politics : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिल्ली में हुए विपक्षी प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने दावा किया कि हिरासत में लेने के दौरान दिल्ली पुलिस के जवानों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और उनका कुर्ता खींचने की कोशिश की। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी उनके कपड़े पकड़कर खींच रहे थे। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने उस पुलिसकर्मी को देखा है जिसने उनका कुर्ता खींचा था और अगर उसे सामने लाया जाए तो वह उसे पहचान सकते हैं।

‘खादी के कुर्ते ने बचाई लाज’

सपा प्रमुख ने पूरे घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि उनका कुर्ता गांधी आश्रम की खादी से बना हुआ था, इसलिए वह आसानी से नहीं फटा। उन्होंने कहा कि उनकी सदरी भी मजबूत थी, जिसके कारण कपड़े सुरक्षित रहे। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे नेताओं के साथ इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सुरक्षा बलों को जनप्रतिनिधियों के साथ इस तरह की कार्रवाई करने की ट्रेनिंग दी जाती है।

वीडियो और तस्वीरें होने का किया दावा

अखिलेश यादव ने कहा कि पूरे घटनाक्रम के वीडियो और तस्वीरें मौजूद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की कार्रवाई कैमरे में रिकॉर्ड हुई है और इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भी जिक्र किया और कहा कि प्रदर्शन के दौरान उन्हें भी चोटें आईं। अखिलेश यादव ने कहा कि विपक्षी नेताओं के साथ इस तरह का व्यवहार लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है।

PM आवास प्रदर्शन के दौरान हुई थी कार्रवाई

गौरतलब है कि यह पूरा मामला उस समय सामने आया जब विपक्षी दलों के नेताओं ने छात्रों के मुद्दों और पुलिस कार्रवाई के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन किया था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सांसद प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च करने पहुंचे थे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में लिया था। इनमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेता शामिल थे। पुलिस कार्रवाई के बाद से ही विपक्ष केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर हमलावर है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

NEET पेपर लीक पर संसद में घमासान, विपक्ष ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक चर्चा से किया इनकार

NEET पेपर लीक पर संसद में घमासान, विपक्ष ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक चर्चा से किया इनकार

कच्चे तेल की तेजी और वैश्विक तनाव से शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी दबाव में

भारत-जिम्बाब्वे T20 सीरीज: वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा में होगी छक्कों की महामुकाबला

homeslider Politics

‘आप लोगों को शर्म नहीं आती’, दिशा बैठक में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना

Kangana Ranaut : हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में अधिकारियों के कामकाज को लेकर कड़े तेवर दिखाए। केंद्र प्रायोजित योजनाओं और सांसद निधि के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों से जवाबदेही के साथ काम करने […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

मथुरा से CM योगी का बड़ा सियासी संदेश, ‘चवन्नी’ बयान से अखिलेश पर निशाना

मथुरा से CM योगी ने साधी पश्चिमी यूपी की सियासत CM Yogi in Mathura: अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मथुरा दौरा सियासी लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। कान्हा की नगरी से सीएम योगी ने एक साथ हिंदुत्व और जाट भावनाओं को साधने की कोशिश की। […]

Read More
Saharanpur
homeslider Politics Uttar Pradesh

सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर मायावती का विरोध, बोलीं- ऐसी कार्रवाई पर तुरंत लगे रोक

Saharanpur: सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित मस्जिद को प्रशासन द्वारा ध्वस्त किए जाने के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए सरकार से ऐसे अभियानों पर तत्काल रोक लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों को जल्दबाजी में […]

Read More