भारत-जिम्बाब्वे T20 सीरीज: वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा में होगी छक्कों की महामुकाबला

Vaibhav Suryavanshi Sixer King

Vaibhav Suryavanshi Sixer King : भारत और जिम्बाब्वे के बीच शुरू हो रही T20 सीरीज सिर्फ दोनों टीमों के बीच मुकाबला नहीं होगी, बल्कि भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा के बीच ‘सिक्सर किंग’ बनने की दिलचस्प जंग भी देखने को मिलेगी। दोनों खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं और इस सीरीज में उनके प्रदर्शन पर क्रिकेट प्रेमियों की खास नजर रहेगी। वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। हालांकि उनका पहला इंटरनेशनल दौरा उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा, लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्हें खुद को साबित करने का एक और बड़ा अवसर मिलेगा।

फिन ऐलन सबसे आगे, वैभव दूसरे स्थान पर

साल 2026 में T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड फिलहाल न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज फिन ऐलन के नाम है। उन्होंने 40 मैचों में 90 छक्के लगाए हैं। वहीं भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 19 टी20 मुकाबलों में 77 छक्के जड़कर दूसरा स्थान हासिल किया है। इस सूची में दक्षिण अफ्रीका के रियान रिकेल्टन 76 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा 35 मैचों में 74 छक्के लगाकर चौथे नंबर पर मौजूद हैं।

सिर्फ तीन छक्कों का अंतर

वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा के बीच केवल तीन छक्कों का अंतर है। ऐसे में भारत-जिम्बाब्वे  T20 सीरीज के तीन मुकाबले इस रेस को पूरी तरह बदल सकते हैं। यदि दोनों बल्लेबाजों को सभी मैच खेलने का मौका मिलता है, तो सिक्सर किंग बनने की यह प्रतिस्पर्धा और रोमांचक हो जाएगी। साथ ही क्रिकेट प्रेमियों की नजर इस बात पर भी रहेगी कि क्या वैभव सूर्यवंशी फिन ऐलन को पीछे छोड़कर इस साल सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन पाते हैं।

शॉर्ट बॉल बनी चुनौती

इंग्लैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी की सबसे बड़ी कमजोरी शॉर्ट गेंदों के खिलाफ बल्लेबाजी रही। तेज गेंदबाजों ने उन्हें लगातार बाउंसर और शॉर्ट पिच गेंदों से परेशान किया था। अब सवाल यह है कि क्या जिम्बाब्वे के गेंदबाज भी उसी रणनीति के साथ उतरेंगे और क्या वैभव अपनी इस कमजोरी को दूर कर पाए हैं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

हनीमून मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द

US-Iran तनाव से उछला कच्चा तेल, छह सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंची क्रूड की कीमत

पेपर लीक मामलों में बड़ा एक्शन: PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान, राहुल गांधी का पलटवार

रिजर्व पुलिस लाइन्स में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

One thought on “भारत-जिम्बाब्वे T20 सीरीज: वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा में होगी छक्कों की महामुकाबला”

Comments are closed.

Sports

दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, केएल राहुल को मिला आराम

दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव-ईशान की एंट्री Duleep Trophy Final:  दलीप ट्रॉफी 2026-27 का फाइनल मुकाबला रविवार, छह सितंबर से चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जाएगा। खिताबी मुकाबले में युवा सितारों पर खास नजर रहेगी। ईस्ट जोन की ओर से वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन, जबकि […]

Read More
Sports

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले दुबई की पिच का मिजाज, टॉस होगा अहम

दुबई में भारत-पाकिस्तान की टक्कर India-Pakistan match: भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमों के बीच शनिवार, पांच सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में महिला टी20 एशिया कप 2026 का बहुप्रतीक्षित मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजरें टिकी हैं। भारतीय टीम […]

Read More
Sports

BCCI का बड़ा ऐलान, जापान के खिलाफ पहली बार T20I खेलेगी टीम इंडिया

जापान में इतिहास रचेगी टीम इंडिया India vs Japan T20I match: भारतीय क्रिकेट टीम जल्द ही एक ऐतिहासिक मुकाबले में जापान के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। भारत और जापान के बीच पहली बार टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित किया जा रहा […]

Read More