जलभराव से फिर घरों में कैद होगी तीन लाख की आबादी!

Rain

Rain मूसलाधार बारिश से जलमग्न हो जाते कॉलोनी के मुख्य मार्ग

विधायक कार्यालय के सामने वाली सड़क पर भी होता जलभराव

लखनऊ। इस उमस भरी गर्मी से निजात पाने के लिए लोग मूसलाधार बारिश का इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राजधानी के आशियाना और LDA की करीब दो लाख की आबादी तेज बारिश होने से घबरा रही है। इस घबराहट की वजह सिर्फ और सिर्फ जलभराव है। आशियाना और LDA कालोनियों में तेज बारिश होने पर इस कदर जलभराव हो जाता है कि लोगों को कई कई दिनों तक घरों में कैद होना पड़ जाता है। भारी जलभराव से स्थानीय लोगों का घरों से निकलना और ऑफिस तक पहुंच पाना मुश्किल हो जाता है। विकसित सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र की यह भयावह स्थित पहली बार नहीं हो रही है। इस दंश को क्षेत्र की जनता पिछले कई सालों से झेल रही है। हकीकत यह है कि जलभराव को लेकर लोग दहशत में तो हैं ही इसने क्षेत्र के विकास के दावों की पोल खोल दी है।

ये भी पढ़े

यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

राजधानी के पॉश इलाकों में शुमार आशियाना कॉलोनी में थोड़ी सी तेज बारिश होने पर सेक्टर के, के वन, रेलनगर सेक्टर जे, अंबिका विहार समेत कई सेक्टरों की गलियों में इस कदर जलभराव हो जाता है कि घरों के सामने खड़ी गाड़ियों के पहिए आधे से ज्यादा डूब जाते हैं। घरों में पानी घुस जाता है। इससे लोगों का घरों से बाहर निकल पाना मुश्किल हो जाता है। बंगला बाजार पुलिस चौकी से खजाना मार्केट, आशियाना चौराहे तक के मुख्य मार्ग के दोनों ओर घुटनों तक पानी भर जाता है। इससे लोगों को आवागमन में तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस जलभराव में गिरकर कई लोग चोटिल तक हो चुके हैं। बरसात के दिनों में यहां के लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

ये भी पढ़े

हैवान बना पिता…बस्ती में पिता पर दो बेटियों के यौन शोषण का आरोप

इससे भी बुरा हाल लखनऊ विकास प्राधिकरण की कानपुर रोड योजना के तहत विकसित की गई एलडीए कालोनियों का है। बंगला बाजार से सटी #LDA सेक्टर एल, सेक्टर आई, सेक्टर एच के फेस वन और टू के अलावा सेक्टर जी और डी और डी वन में जलभराव से बुरा हाल हो जाता है। बारिश में LDA सेक्टर एल की सेंट मीरास स्कूल वाली रोड पर थोड़ी सी तेज बारिश होने पर मुख्य मार्ग पर घुटनों तक पानी भर जाता है। घरों के सामने की गलियों और घरों में पानी घुस जाता है। इससे लोगों को कई कई दिनों तक घरों में कैद रहने के लिए विवश होना पड़ता है। कुछ ऐसा ही हाल एलडीए सेक्टर एच, आई और सेक्टर जी और डी में भी देखने को मिलता है। गलियों और घरों में भारी जलभराव ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दिलचस्प बात तो यह है कि आशियाना के सेक्टर के स्थित सरोजनीनगर विधानसभा के विधायक के कार्यकाल के सामने वाली रोड पर भी भारी जलभराव हो जाता है। इस भारी जलभराव की वजह से लोगों को घरों तक पहुंचने के लिए दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ता है।

गलत निर्माण का दंश झेल रहे आशियाना एलडीए के निवासी

आशियाना, एलडीए कॉलोनी और आसपास के कई इलाकों के निवासी गलत निर्माण की वजह से जलभराव की समस्या से जुझ रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 1983 और 1986 के बीच जलनिकासी के लिए 40 किलोमीटर लंबा नाले का निर्माण कराया गया था। यह नाका सई नदी तक जाता है। एलडीए ने आशियाना कॉलोनी बनाते समय बिजनौर रोड पर शहीद पथ के आगे नाले का निर्माण अधूरा छोड़ दिया। शहीद पथ के नीचे जलनिकासी का लेवल भी करीब दो फीट ऊंचा है। इसके वजह से पानी आगे नहीं बढ़ पाता है। इससे आशियाना, एलडीए और आसपास के इलाकों में जलभराव की समस्या बनी हुई है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

जो युवाओं का रोजगार खा गए, वे मथुरा-काशी पर क्या सोचते?

हर नवें भारतीय पर कैंसर का खतरा !

प्रेग्नेंसी के आखिरी चरण में दीपिका को चलने में दिक्कत

मंदिर की हुंडियों से कितनी रकम उड़ी, कब पता चलेगी हकीकत?

PoK में आसिम मुनीर मचा सकता है कत्लेआम

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

देश की राजधानी दिल्ली में हो रहे जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर लखनऊ में हाईअलर्ट

किसी तरह की गड़बड़ी न हो सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात सोशल मीडिया पर पुलिस अफसरों की पैनी नजर ए अहमद सौदागर Lucknow : अपनी कई सूत्रीय मांगों को लेकर काकरोच पार्टी का चल रहे देश की राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर धरना प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर UP […]

Spread the love
Read More
homeslider Politics Uttar Pradesh

अखिलेश को योगी की खुली चुनौती, अयोध्या में चेलों से क्यों लड़ना, आमने-सामने हो मुकाबला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- अखिलेश अयोध्या से नामांकन करें, मैं भी चुनाव मैदान में उतरूंगा बलरामपुर में 803 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, लाभार्थियों को बांटे चेक व प्रमाणपत्र सपा के बबुआ बौखला गए हैं, अभी तो विकास की शुरुआत हुई है, आगे बहुत कुछ होना बाकी : मुख्यमंत्री सीमावर्ती […]

Spread the love
Read More
Astrology homeslider Uttar Pradesh

नवरात्रि पर रहेगा शुक्रास्त का कहर नहीं होगे शुभ कार्य

Navaratri : शारदीय नवरात्रि अश्वनी शुक्ल पक्ष 11अक्टूबर रविवार से प्रारम्भ हो रहा है यह पक्ष 16 दिन का होगा इस लिए नवरात्रि भी दस दिनों का होगा प्रतिपदा के दिन चित्रा नक्षत्र एवं वैधृति योग होने के कारण नवरात्रि का कलश स्थापन मध्यान समय में शुभ अभिजित मुहूर्त में 11 बज कर 35 मिनट […]

Spread the love
Read More