राजधानी लखनऊ बना हाईटेक जालसाजों का गढ़, 119 लोगों की गिरफ्तारी के बाद सच आया सामने

Lucknow fake call center

तरह-तरह की तकनीक अपना कर साइबर अपराधी साफ कर रहे लोगों के बैंक खाते

देशभर में फैला है इनका मकड़जाल, पढ़े-लिखे इस गोरखधंधे को देते हैं अंजाम

ए अहमद सौदागर

Lucknow fake call center  :  हाईटेक साइबर जालसाजों का घुन देश-प्रदेश तक फैला है, लेकिन इसका गढ़ विभूतिखंड क्षेत्र सहित शहर के कई इलाकों में गहरा है कि यहां तरह-तरह के हथकंडे अपनाते जालसाज लोगों की गाढ़ी कमाई पर डाका डाल रहे हैं। यही नहीं इनकी जडें विदेशों तक फैली हुई है।

विभूतिखंड क्षेत्र स्थित नामी-गिरामी समिट बिल्डिंग के 11वीं मंजिल पर करीब सात-आठ महीने से फर्जी कॉलिंग सेंटर चल रहा था। बताया जा रहा है कि इस सेंटर में कार्यरत नई उम्र के पढ़े-लिखे युवक-युवतियों को खबर तलक नहीं थी कि जहां वह नौकरी कर रहे हैं वह एक गोरखधंधे की दुकान है। इसका पता उन लोगों को उस समय चला जब साइबर सेल और साइबर थाने की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दो प्रोग्राम मैनेजर समेत 119 जालसाजों को पकड़ा।

यह भी पढ़ें

भारत ने जिनेवा में रखा ‘सुरक्षित और जवाबदेह AI ’ का रोडमैप

 

सूत्रों की मानें तो यह महज बानगी भर है और भी न जाने कितने फर्जी काल सेंटर शहर के अलग-अलग इलाकों में धड़ल्ले से चल रहा है।
गौर करें तो यहां जालसाज एक तरह के नहीं बल्कि अलग-अलग तरीके हैं जो लोगों को डरा-धमकाकर उनकी गाढ़ी कमाई लूटने में लगे हुए हैं। कोई विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर तो कोई खुद को अफसर बताकर रुपए ऐंठ रहा है।

यह भी पढ़ें

CM योगी ने की मां विंध्यवासिनी के दरबार में पूजा-अर्चना

हाईटेक साइबर जालसाजों के शातिराना दिमाग पर नजर डालें तो वर्ष 2022 में बोगस से लगाई गई 2500 करोड़ की चपत हुई थी। यूपी के सयाने कारोबारियों के कुछ कारनामे सामने आए थे, जिन्होंने कागजों पर ऐसी फर्में या कंपनियां बनाईं, जिनका जमीन पर कोई अस्तित्व ही नहीं था। जीएसटी बचाने के लिए इन व्यापारियों ने बोगस फर्मों के बिल लगाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट का फायदा खूब लिया, लेकिन जब संबंधित विभाग ने गहनता से जांच पड़ताल की तो पता चला कि प्रदेश भर में ऐसी कई कंपनियां चल रही हैं, जो सिर्फ कागजों पर हैं। कहने का मतलब है कि यहां किस्म-किस्म के जालसाज पकड़े गए हैं जो सरकार को चुना लगाने से लेकर आम आदमी तक को नहीं बख्शा।

जिस तरह से राजधानी की नामी-गिरामी समिट बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर संचालित फर्जी अंतरराष्ट्रीय काल सेंटर का भंडाफोड़ कर साइबर सेल और साइबर थाने की संयुक्त टीम ने गुरुवार को महिलाओं समेत 119 जालसाजों को पकड़ा तो पता चला कि इनका नेटवर्क देश में ही नहीं बल्कि विदेशों तक फैला हुआ है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

भारत ने जिनेवा में रखा ‘सुरक्षित और जवाबदेह AI ’ का रोडमैप

IPL में छक्कों की बरसात, इंग्लैंड में संघर्ष… आखिर वैभव सूर्यवंशी से कहां हो रही चूक?

इन राशियों को जीवनसाथी की लापरवाही से हो सकता है नुकसान

 

 

Spread the love

One thought on “राजधानी लखनऊ बना हाईटेक जालसाजों का गढ़, 119 लोगों की गिरफ्तारी के बाद सच आया सामने”

Comments are closed.

Uttar Pradesh

बरेका में सार्वजनिक खरीद प्रक्रिया को सुदृढ़ करने पर जोर

सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित Varanasi: बनारस रेल इंजन कारखाना में सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 के अंतर्गत आज को प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र स्थित सेमिनार हॉल में ट्रांसफॉर्मिंग पब्लिक प्रोक्योरमेंट इन इंडियास ट्रांसपेरेंसी एफिशिएंसी एंड इन्क्लूसिवनेस विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोंकण रेलवे, नवी मुंबई के भंडार नियंत्रक अरुण मेहता […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

आराधना ने भाजपा और चुनाव आयोग से पूछे तीन सवाल

SIR के नाम पर पात्र मतदाताओं के नाम काटे गए Lucknow: उ.प्र. कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष आराधना मिश्रा‘मोना’ ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दौरान संविधान बदलने के लिए 400 पार का नारा दिया था, लेकिन संविधान रक्षक नागरिकों ने उत्तर प्रदेश में भाजपा को आधा कर […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Crime News Delhi homeslider

दिल्ली में बड़ा हादसा, सीमापुरी में पांच मंजिला इमारत गिरने से अफरा-तफरी

New Delhi: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। ईदगाह मछली बाजार के पास स्थित एक पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही […]

Spread the love
Read More