ARTO थे या लुटेरे

UP Vigilance Raid

घर से 22 किलो सोना-चांदी मिला, दीवारों और पैकटों में छिपाए थे 1.62 करोड़

UP Vigilance Raid : उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में आगरा के तत्कालीन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) ललित कुमार के लखनऊ स्थित आवास पर दो दिन तक सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान टीम को करीब 1.62 करोड़ रुपए नकद, 13 किलो सोना, नौ  किलो चांदी और करोड़ों रुपये के निवेश व संपत्तियों के दस्तावेज मिले। विजिलेंस ने बरामद संपत्ति की कुल कीमत करीब 35 करोड़ रुपए आंकी है। विजिलेंस टीम हैरान है, ललित कुमार एआरटीओ थे या सफेदपोश लुटेरे।

दो दिन तक चली कार्रवाई, घर में जगह-जगह छिपाकर रखा था कैश

विजिलेंस की टीम ने 7 और 8 जुलाई को अलीगंज की चंद्रलोक कॉलोनी स्थित सी-143 आवास पर कोर्ट से सर्च वारंट लेकर छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर के अलग-अलग हिस्सों में पैकेट बनाकर छिपाए गए करीब 1 करोड़ 62 लाख रुपये नकद बरामद हुए। इसके अलावा बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के बिस्किट और आभूषण भी मिले।

लखनऊ, नोएडा और बाराबंकी में करोड़ों की संपत्तियां

जांच में लखनऊ के अलीगंज, वृंदावन योजना, इस्माइलगंज, मोहनलालगंज और बालकगंज समेत कई इलाकों में मकान, प्लॉट और कृषि भूमि के दस्तावेज मिले। इसके अलावा नोएडा में दो फ्लैट की बुकिंग और बाराबंकी व रायबरेली में भी जमीन के कागजात बरामद हुए। इन अचल संपत्तियों की अनुमानित कीमत करीब 13 करोड़ रुपये बताई गई है।

कारें, हथियार और एक करोड़ से ज्यादा का निवेश मिला

विजिलेंस को तलाशी के दौरान टोयोटा इनोवा और हुंडई i20 कार, एक रिवॉल्वर तथा बैंक, पोस्ट ऑफिस, म्यूचुअल फंड और फिक्स्ड डिपॉजिट में एक करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के दस्तावेज भी मिले हैं। घर की साज-सज्जा और महंगे घरेलू सामान पर भी भारी खर्च किए जाने के प्रमाण मिले हैं।

आय से अधिक संपत्ति के मुकदमे में चल रही जांच

ललित कुमार के खिलाफ यूपी विजिलेंस एस्टेब्लिशमेंट की जांच के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान आय से अधिक संपत्ति के साक्ष्य मिलने पर कोर्ट से सर्च वारंट लेकर कार्रवाई की गई।

टीम को मिलेगा एक लाख रुपये का पुरस्कार

सतर्कता अधिष्ठान के अनुसार, बरामद सभी संपत्तियों और निवेश का सत्यापन कर उन्हें विवेचना में शामिल किया जा रहा है। इस सफल कार्रवाई पर पुलिस महानिदेशक एवं निदेशक, सतर्कता अधिष्ठान ने लखनऊ सेक्टर की टीम को एक लाख रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

भारत ने जिनेवा में रखा ‘सुरक्षित और जवाबदेह AI ’ का रोडमैप

CM योगी ने की मां विंध्यवासिनी के दरबार में पूजा-अर्चना

अमेरिका-ईरान वार्ता में गतिरोध से औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार ,सेंसेक्स 1800 अंक टूटा

अल्फा’ की पांचवें दिन बढ़ी कमाई, ‘बेबी डू डाई डू’ हो रही ड्राई

Spread the love

Uttar Pradesh

बरेका में सार्वजनिक खरीद प्रक्रिया को सुदृढ़ करने पर जोर

सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित Varanasi: बनारस रेल इंजन कारखाना में सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 के अंतर्गत आज को प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र स्थित सेमिनार हॉल में ट्रांसफॉर्मिंग पब्लिक प्रोक्योरमेंट इन इंडियास ट्रांसपेरेंसी एफिशिएंसी एंड इन्क्लूसिवनेस विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोंकण रेलवे, नवी मुंबई के भंडार नियंत्रक अरुण मेहता […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

आराधना ने भाजपा और चुनाव आयोग से पूछे तीन सवाल

SIR के नाम पर पात्र मतदाताओं के नाम काटे गए Lucknow: उ.प्र. कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष आराधना मिश्रा‘मोना’ ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दौरान संविधान बदलने के लिए 400 पार का नारा दिया था, लेकिन संविधान रक्षक नागरिकों ने उत्तर प्रदेश में भाजपा को आधा कर […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Crime News Delhi homeslider

दिल्ली में बड़ा हादसा, सीमापुरी में पांच मंजिला इमारत गिरने से अफरा-तफरी

New Delhi: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। ईदगाह मछली बाजार के पास स्थित एक पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही […]

Spread the love
Read More