बहनोई ने ससुराल में साले को मारी गोली

बहनोई ने  ससुराल में साले को मारी गोली

पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार

ए अहमद सौदागर

Lucknow Shooting Incident : राजधानी लखनऊ में गोलियों की बौछार होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। कोई जमीन को लेकर तो कोई मामूली कहासुनी के बाद अपनों को निशाना बना रहा है। कैसरबाग थाना क्षेत्र में काफी दिनों से पति-पत्नी में चल रहे विवाद को लेकर बुधवार को चौक निवासी मोहम्मद इलियास गगनी शुक्ल मोहल्ला स्थित अपनी ससुराल जा धमका। उसे देख घर में मौजूद उसके साले फाजिल हुसैन से कहासुनी हो गई और देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि बेखौफ इलियास ने अपने साले को गोली मार दी। कंधे पर गोली लगते ही वह लहुलुहान होकर गिर पड़े। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घरवालों की मदद से घायल को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक घायल फाजिल हुसैन की पत्नी आफरीन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज आरोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

कैसरबाग क्षेत्र के तालाब गगनी शुक्ल मोहल्ले में रहने वाले 40 वर्षीय फाजिल हुसैन ने अपनी बहन की शादी चौक क्षेत्र के मुर्तजा रोड स्थित राजा बाजार निवासी मोहम्मद इलियास पुत्र अहमद अली के साथ की है। बताया जा रहा है कि इलियास और उसकी पत्नी के बीच कुछ दिनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस के मुताबिक बुधवार को इलियास तालाब गगनी शुक्ल मोहल्ला स्थित अपने ससुराल जा पहुंचा और घर में मौजूद अपने साले फाजिल हुसैन से तू-तू-मैं-मैं करने लगा। फाजिल हुसैन को नहीं मालूम था कि जिस बहनोई से कहासुनी हो रही है वह अपने पास असलहा लेकर आया हुआ है।

देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि बेखौफ इलियास ने पास में रखे असलहे से गोलियों की बौछार कर फाजिल हुसैन को गोली मारकर जख्मी कर दिया। अचानक गोली चलने की खबर मिलते ही पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर जब-तक पुलिस मौके पर पहुंचती कि हमलावर इससे पहले असलहा लहराते हुए मौके से भाग निकला। पुलिस के मुताबिक घायल फाजिल हुसैन की पत्नी आफरीन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

आगरा में तैनाती के समय केस दर्ज हुआ था

फिर लौटेगी गैस-तेल की किल्लत? ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर बरसाए बम, ट्रंप ने खत्म की डील

24 अकबर रोड ऑफिस पर कांग्रेस का अवैध कब्जा

चिनहट पुलिस की बड़ी सफलता, दो वर्षीय लापता बच्ची को सीतापुर से किया रेस्क्यू

 

 

Spread the love

New Delhi
Crime News Delhi homeslider

दिल्ली में बड़ा हादसा, सीमापुरी में पांच मंजिला इमारत गिरने से अफरा-तफरी

New Delhi: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। ईदगाह मछली बाजार के पास स्थित एक पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

मेरठ सांप कांड: पत्नी-प्रेमी दोषी, 16 अक्टूबर को सजा

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ में चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में अदालत ने बुधवार को बड़ा फैसला सुनाया। करीब 17 महीने चली सुनवाई के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने अमित की पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को हत्या का दोषी करार दिया। अदालत अब दोनों की सजा पर 16 अक्टूबर को फैसला […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

चिनहट: पोस्टमार्टम के बाद घरवालों ने अपने समर्थकों के साथ एल्डिको तिराहे पर सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

परिजनों का आरोप उनके बेटे की हत्या कर शव कस्बा चिनहट में फेंक दिया इंस्पेक्टर चिनहट के आश्वासन के बाद शांत हुआ प्रदर्शन करीब डेढ़ घंटे तक लगा रहा जाम दो दिन पहले सृष्टि ज्वैलर्स के सामने संदिग्ध हालात में संदीप सोनी की मिली थी लाश ए अहमद सौदागर Lucknow : चिनहट क्षेत्र के कस्बा […]

Spread the love
Read More