आगरा में तैनाती के समय केस दर्ज हुआ था

ARTO Lalit Kumar Chhapa

ARTO Lalit Kumar Chhapa :  आरोपी ललित कुमार मूल रूप से रायबरेली में सेंगहो कोठी के रहने वाले है। विजिलेंस विभाग के अनुसार, ललित कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत 2024 में मामला दर्ज किया गया था। उस वक्त वह आगरा के ARTO थे। वर्तमान में ललित कुमार लखनऊ के अलीगंज में चंद्रलोक कॉलोनी स्थित सी-143 आवास में रहते हैं। सात जुलाई को कोर्ट से वारंट लेकर विजिलेंस टीम दोपहर 12 बजे ललित कुमार के आवास पहुंची। आवास के चप्पे-चप्पे को खंगाला गया। इस दौरान टीम को घर के अलग-अलग हिस्सों में पैकेट बनाकर छिपाए गए करीब एक करोड़ 62 लाख रुपए नकद बरामद हुए।

यह भी पढ़ें

फर्रूखाबाद: DCM चालक की हत्या करने वाला मुठभेड़ में घायल

विजिलेंस टीम ने क्या-क्या बरामद किया, जानिए..

20 करोड़ के सोना-चांदी और गहने: 13 किलो सोना और करीब नौ किलो चांदी बरामद हुई, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 20 करोड़ रुपए आंकी गई है। लखनऊ, नोएडा और बाराबंकी में करोड़ों की संपत्तियां: लखनऊ के अलीगंज, वृंदावन योजना, इस्माइलगंज, मोहनलालगंज और बालकगंज समेत कई इलाकों में मकान, प्लॉट और कृषि भूमि के दस्तावेज मिले। इसके अलावा नोएडा में दो फ्लैट की बुकिंग और बाराबंकी व रायबरेली में भी जमीन के कागजात बरामद हुए। इन अचल संपत्तियों की अनुमानित कीमत करीब 13 करोड़ रुपए बताई गई है। कारें, रिवॉल्वर, एक करोड़ से ज्यादा का निवेश मिला: टोयोटा इनोवा और हुंडई i20 कार, एक रिवॉल्वर तथा बैंक, पोस्ट ऑफिस, म्यूचुअल फंड और फिक्स्ड डिपॉजिट में एक करोड़ रुपए से अधिक के निवेश के दस्तावेज भी मिले हैं। घर की साज-सज्जा और महंगे घरेलू सामान पर भी भारी खर्च किए जाने के सबूत मिले हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

फिर लौटेगी गैस-तेल की किल्लत? ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर बरसाए बम, ट्रंप ने खत्म की डील

फर्रूखाबाद: DCM चालक की हत्या करने वाला मुठभेड़ में घायल

चिनहट पुलिस की बड़ी सफलता, दो वर्षीय लापता बच्ची को सीतापुर से किया रेस्क्यू

मंदिर, राम सेतु और राजनीति: कैसे बदलते रहे नेताओं के सुर

 

 

Spread the love

2 thoughts on “आगरा में तैनाती के समय केस दर्ज हुआ था”

Comments are closed.

Uttar Pradesh

बरेका में सार्वजनिक खरीद प्रक्रिया को सुदृढ़ करने पर जोर

सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित Varanasi: बनारस रेल इंजन कारखाना में सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 के अंतर्गत आज को प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र स्थित सेमिनार हॉल में ट्रांसफॉर्मिंग पब्लिक प्रोक्योरमेंट इन इंडियास ट्रांसपेरेंसी एफिशिएंसी एंड इन्क्लूसिवनेस विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोंकण रेलवे, नवी मुंबई के भंडार नियंत्रक अरुण मेहता […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

आराधना ने भाजपा और चुनाव आयोग से पूछे तीन सवाल

SIR के नाम पर पात्र मतदाताओं के नाम काटे गए Lucknow: उ.प्र. कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष आराधना मिश्रा‘मोना’ ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दौरान संविधान बदलने के लिए 400 पार का नारा दिया था, लेकिन संविधान रक्षक नागरिकों ने उत्तर प्रदेश में भाजपा को आधा कर […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Crime News Delhi homeslider

दिल्ली में बड़ा हादसा, सीमापुरी में पांच मंजिला इमारत गिरने से अफरा-तफरी

New Delhi: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। ईदगाह मछली बाजार के पास स्थित एक पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही […]

Spread the love
Read More