सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं: पीसी मीणा

Jail

Jail महानिदेशक कारागार ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई

जेलों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाए

क्रियाशील बैरकों की सीसीटीवी कैमरों से प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए

उत्तर प्रदेश के महानिदेशक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं पीसी मीणा ने बुधवार को कारागार विभाग के समस्त उप महानिरीक्षकों, वरिष्ठ अधीक्षकों, अधीक्षकों एवं प्रभारी अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की गई। इसमें प्रदेश के सभी कारागार उपमहानिरीक्षक मुख्यालय में बैठक में भौतिक रूप से उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े

ये पंजाब है साहब! यहाँ की एक बहू ने अपने DGP ससुर लड़ाया इश्क़

बैठक में कारागार अधीक्षक स्तर पर लंबित विभागीय कार्यवाहियों एवं शिकायतों, विशेषकर मानवाधिकार से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए महानिदेशक ने सभी लंबित मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।महानिदेशक ने बंदियों के आत्महत्या एवं पलायन जैसी घटनाओं की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सभी कारागारों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़े

अब प्यार इश्क और मोहब्बत समझने वालों को भी मिलेगा तीन लाख तक का बड़ा सैलरी पैकेज

उन्होंने कहा कि प्रत्येक संवेदनशील स्थान को सीसीटीवी निगरानी के दायरे में लाया जाए तथा सभी क्रियाशील बैरकों की सीसीटीवी कैमरों द्वारा प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए। साथ ही मेन वाल वायर फेंसिंग, अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरों की स्थापना तथा मुख्यालय स्थित वीडियो वॉल के माध्यम से जार्विस प्रणाली से की जा रही सतत निगरानी की भी समीक्षा की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा संबंधी किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े

उतरठिया में दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई के बाद फूटा व्यापारियों का गुस्सा

बैठक में कारागारों में मासिक अलार्म अभ्यास, आदर्श कारागारों में बंदियों के स्थानांतरण की अद्यतन स्थिति, वार्षिक अनुरक्षण हेतु उपलब्ध कराए गए बजट के उपयोग, महिलाओं के साथ रह रहे बच्चों के कल्याण के लिए जनपद स्तरीय बैठकों की प्रगति, निरुद्ध दिव्यांग बंदियों के दिव्यांगता प्रमाण-पत्र निर्गत कराने की कार्यवाही तथा मृतक आश्रितों की अनुकम्पा नियुक्तियों से संबंधित प्रकरणों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। महानिदेशक ने सभी संबंधित अधिकारियों को इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक कारागार कुंतल किशोर, प्रदीप गुप्ता, सुभाष चंद्र शाक्य, राजेश श्रीवास्तव, उपमहानिरीक्षक कारागार पी.एन. पाण्डेय तथा वरिष्ठ अधीक्षक रंग बहादुर पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Today’s Horoscope मेष की चमकेगी किस्मत, वृषभ को मिलेंगे नए अवसर

विश्व खेल पत्रकारिता दिवस 2026: खेल की हर कहानी को दुनिया तक पहुंचाने वाले पत्रकारों को सलाम

सुरेश कुमार खन्ना और डॉ. राजेश्वर सिंह ने लॉन्च किया ‘नेट जीरो हॉस्पिटल’ अभियान

सुरक्षित प्रवासन के लिए प्रतिबद्ध, 26 देशों के साथ किए समझौते: डॉ. जयशंकर

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, राम और संविधान को लेकर लगाए गंभीर आरोप

 

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

एक्शन मोड में सोनौली के नवागत थानाध्यक्ष

जाम,तस्करी और कटिंग पर चलेगा पुलिस का डंडा  कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं – थानाध्यक्ष उमेश चन्द्र त्रिपाठी Sonauli, Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा के अंतर्राष्ट्रीय महत्व के प्रमुख कस्बे सोनौली में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने और स्थानीय मुद्दों के निस्तारण के लिए थाना प्रभारी विशाल शुक्ला […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National

बापू की 157वीं जयंती कल, देशभर में होंगे श्रद्धांजलि और जागरूकता कार्यक्रम

New Delhi: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती प्रतिवर्ष दो अक्टूबर को गांधी जयंती के रूप में मनाई जाती है, जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस का पवित्र अवसर है। महात्मा गांधी का जन्म दो अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। भारत में इस दिन राष्ट्रीय अवकाश होता है और सभी सरकारी कार्यालय, […]

Spread the love
Read More
Vastu Tips for Home
homeslider Religion

वास्तु के ये नियम अपनाइए, घर में सुख समृद्धि लाइए

Vastu Tips for Home: अपना घर बनाते समय हर व्यक्ति चाहता है कि वहां परिवार के सदस्यों को सुख-शांति मिले और घर का माहौल सकारात्मक बना रहे। घर की सुंदरता और सुविधाओं के साथ कई लोग वास्तु से जुड़ी मान्यताओं का भी ध्यान रखते हैं। वास्तु शास्त्र में घर के अलग-अलग हिस्सों के लिए दिशाओं […]

Spread the love
Read More