अब प्यार इश्क और मोहब्बत समझने वालों को भी मिलेगा तीन लाख तक का बड़ा सैलरी पैकेज

brake up

brake up  अगर आप अपने पार्टनर से रिश्ता खत्म करना चाहते हैं लेकिन सामने बैठकर “ब्रेकअप” कहने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं, तो अब इसका भी “प्रोफेशनल समाधान” बाजार में आ गया है। एक डेटिंग प्लेटफॉर्म ने ऐसी नौकरी निकाली है, जिसमें किसी और की तरफ से ब्रेकअप की बात कही जाएगी और इसके बदले मोटी सैलरी भी मिलेगी।

‘चीफ ब्रेकअप ऑफिसर’ की अनोखी वैकेंसी

Dating.com ने ‘चीफ ब्रेकअप ऑफिसर (Chief Breakup Officer – CBO)’ नाम से एक वर्क फ्रॉम होम जॉब रोल जारी किया है। इस पद के लिए चयनित उम्मीदवार को हर महीने करीब 3,000 डॉलर यानी लगभग ₹2.8 लाख तक की सैलरी दी जाएगी।

क्या होगा इस जॉब में काम?

इस भूमिका में व्यक्ति का काम उन लोगों की तरफ से उनके पार्टनर को यह बताना होगा कि उनका रिश्ता अब खत्म हो चुका है। कंपनी के अनुसार, उम्मीदवार में मजबूत कम्युनिकेशन स्किल, इमोशनल इंटेलिजेंस और आधुनिक डेटिंग ट्रेंड्स की अच्छी समझ होनी चाहिए। साथ ही उसे यह भी आकलन करना होगा कि ब्रेकअप कितना आसान या जटिल है।

किन लोगों को मिलेगी प्राथमिकता?

कंपनी इस नौकरी के लिए उन लोगों को प्राथमिकता दे रही है जो कम से कम तीन ब्रेकअप का अनुभव रख चुके हों। साथ ही, उन्हें रिलेशनशिप, सिचुएशनशिप और “इट्स कॉम्प्लिकेटेड” जैसे रिश्तों की गहरी समझ होनी चाहिए। CBO का काम सिर्फ ब्रेकअप कराना नहीं होगा, बल्कि इसे सम्मानजनक तरीके से पूरा कर सामने वाले की भावनाओं को संभालना भी होगा।

ये भी पढ़े

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! जुलाई में होंगी अहम बैठकें…जानिए कब बढ़ेगी सैलरी

क्यों शुरू की गई ऐसी नौकरी?

कंपनी का कहना है कि इस पद का उद्देश्य बढ़ती “घोस्टिंग” (Ghosting) की समस्या को कम करना है, जिसमें लोग बिना बताए रिश्ते खत्म कर देते हैं और संपर्क तोड़ लेते हैं। एक सर्वे के मुताबिक, Gen Z और Millennials के लगभग 84% लोग कभी न कभी घोस्टिंग का अनुभव कर चुके हैं।

सोशल मीडिया पर चर्चा

इस अनोखी नौकरी को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ लोग इसे मजेदार और क्रिएटिव आइडिया बता रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि यह रिश्तों को खत्म करने का एक ज्यादा जिम्मेदार तरीका हो सकता है। कुल मिलाकर, अगर किसी के लिए “ब्रेकअप” कहना मुश्किल हो, तो अब यह काम शायद ‘चीफ ब्रेकअप ऑफिसर’ कर देगा।

Spread the love

2 thoughts on “अब प्यार इश्क और मोहब्बत समझने वालों को भी मिलेगा तीन लाख तक का बड़ा सैलरी पैकेज”

Comments are closed.

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
UP HEALTH
Analysis homeslider Raj Dharm UP

मातृशक्तियों ने संभाली UP HEALTH की कमान, लगातार सात महिलाओं के जिम्मे महकमा

प्रमुख सचिव से लेकर अहम पदों पर महिला अधिकारियों की तैनाती, DG, MD सब महिलाएं हेकाली झेमोमी की तैनाती के साथ ही बदल गई स्वास्थ्य विभाग की तस्वीर जिले से लेकर शासन स्तर तक हावी है आधी-आबादी, 10 जिलो में डीएम, दो में मंडलायुक्त एक साल पहले यानी 18 सितम्बर 2025 से सूबे के सेहत […]

Spread the love
Read More
महराजगंज
homeslider Uncategorized Uttar Pradesh

महराजगंज में बाढ़ के खतरे पर प्रशासन अलर्ट, तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

महराजगंज में बाढ़ के खतरे पर प्रशासन अलर्ट -उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज, 26 सितंबर 2026। जिले में लगातार हो रही बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति को लेकर निगरानी तेज कर दी है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने शनिवार को फरेन्दा, नौतनवां और निचलौल तहसील के […]

Spread the love
Read More