सुरेश कुमार खन्ना और डॉ. राजेश्वर सिंह ने लॉन्च किया ‘नेट जीरो हॉस्पिटल’ अभियान

Doctors' Day

विजय श्रीवास्तव

Doctors’ Day डॉक्टर्स डे के अवसर पर सरोजनीनगर में आयोजित ‘आरोग्य पर्व-डॉक्टर्स डे संवाद एवं सम्मान समारोह’ में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक, पर्यावरण-अनुकूल और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में ‘नेट जीरो हॉस्पिटल’ अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न प्रमुख चिकित्सा संस्थानों से 250 से अधिक डॉक्टरों, अस्पताल प्रशासकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भाग लिया। कार्यक्रम में भविष्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को अधिक प्रभावी, टिकाऊ और जनहितैषी बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं का फोकस केवल इलाज तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बीमारियों की रोकथाम, स्वस्थ जीवनशैली, नियमित स्वास्थ्य जांच, योग और जन-जागरूकता को भी समान महत्व दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ‘नेट जीरो हॉस्पिटल’ पहल के तहत अस्पतालों में सौर ऊर्जा, जल संरक्षण, ऊर्जा दक्ष भवन, हरित परिसर और बायोमेडिकल कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन जैसे उपायों को बढ़ावा दिया जाएगा।

सरोजनीनगर में आयोजित 'आरोग्य पर्व-डॉक्टर्स डे संवाद एवं सम्मान समारोह'
सरोजनीनगर में आयोजित ‘आरोग्य पर्व-डॉक्टर्स डे संवाद एवं सम्मान समारोह’

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा, आधुनिक अस्पतालों और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को सरकार की प्राथमिकता बताया। साथ ही लखनऊ को देश के प्रमुख मेडिकल टूरिज्म केंद्र के रूप में विकसित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने डिजिटल हेल्थ, टेलीमेडिसिन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित उपचार, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान को मजबूत करने के सुझाव दिए। अंत में विशेषज्ञों की अनुशंसाओं के आधार पर एक नीति दस्तावेज तैयार कर सरकार को सौंपने का निर्णय लिया गया।

ये भी पढ़े

उतरठिया में दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई के बाद फूटा व्यापारियों का गुस्सा

इन में डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. संदीप कपूर, डॉ. राजेश भाटिया, डॉ. असीत कुमार, डॉ. सौरभ, डॉ. सरिता राय शर्मा, डॉ. राजेश मेहता, डॉ. जय सिंह, डॉ. अंशुमान पांडेय, डॉ. अनमोल ओझा, डॉ. जी.एल. अरोड़ा, डॉ. कमल सिंह, डॉ. मयंक सोमानी, डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी, डॉ. संजीव अवस्थी, डॉ. नीरज सिंह, डॉ. एन.बी. सिंह, डॉ. शरद सिंह, डॉ. अनु सिंह, डॉ. मनीष झा, डॉ. आशीष सिंह, डॉ. रवि श्रीवास्तव और डॉ. शालिनी राजपूत सहित अनेक वरिष्ठ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, तकनीक-सक्षम और जनकेंद्रित बनाने पर अपने विचार और सुझाव साझा किए। उनके सुझावों में निवारक स्वास्थ्य सेवाओं, डिजिटल हेल्थ, अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सा शिक्षा में सुधार जैसे विषय प्रमुख रहे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: ईरान ने अमेरिका को चेताया, इजरायल पर कही बड़ी बात

Spread the love

Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Central UP homeslider

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

विजय श्रीवास्तव Lucknow: राजधानी लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-2A में लंबे समय से चली आ रही नागरिक समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर देखने को मिला। कॉलोनी के दर्जनों जागरूक लोगों ने एकजुट होकर गड्ढों, जलभराव, गंदगी, कूड़े, बिजली, नालियों और पेड़ों की छंटाई जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। […]

Spread the love
Read More
Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More