प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन

happy birthday

happy birthday जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना हमारी जिम्मेदारी: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जन्मदिन पर शुभकामनाओं के लिए सभी कार्यकर्ताओं, नेताओं समर्थकों और शुभचिंतकों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता को समाजवादी पार्टी से बड़ी उम्मीदे है। उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना हमारी जिम्मेदारी है। आज हम संकल्प लेते है कि प्रदेश की जनता को नई सरकार देंगे। प्रदेश की समस्याओं का समाधान करेंगे।

ये भी पढ़े

सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं: पीसी मीणा

पीडीए समाज का सम्मान होगा। सामाजिक न्याय का राज होगा। समाजवादी सरकार में प्रेम, दया, अपनापन से समाज का कल्याण किया जाएगा। अयोध्या नैमिषारण्य समेत अन्य तीर्थ स्थलों से आये साधु-संतों महंतों एवं विभिन्न धर्मगुरूओं ने आशीर्वाद दिया है। प्रभु श्रीराम ने रास्ता दिखा दिया है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर जन्मदिन के अवसर पर उमड़े जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचारी है। थानों, तहसीलों, अस्पतालों में भारी भ्रष्टाचार है। भाजपा चालू और चालाक पार्टी है। आस्था और श्रद्धा के साथ खिलवाड़ करती है। भाजपा नकारात्मक पार्टी है। सब बुराइयों की जड़ भाजपा है। 2024 लोकसभा चुनाव में जनता ने भाजपा को ठुकरा दिया। जनता ने भाजपा को हरा दिया। तो संविधान बदलने के लिए सांसदों को खरीद रही है।

समाजवादी पार्टी लोकतंत्र, संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रही है। समाजवादी पार्टी भाजपा को संविधान नहीं बदलने देगी। इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि प्रभु श्रीराम सबके है। भगवान श्रीराम भाजपा से पहले से है। सब लोग पहले से मानते है। घरों में भगवान राम की पूजा होती रही है। भाजपा ने रामधन चोरी किया है। भाजपा ने आस्था के साथ खिलवाड़ किया है। जनता ने भाजपा को हरा कर संविधान बचा लिया था। अब भाजपा सांसदों को तोड़कर, खरीद कर संविधान बदलना चाहती है। उन्होंने कहा कि मर्यादा का एक नाम भगवान श्रीराम का है और दूसरा नाम बाबा साहब का संविधान है। भाजपा ने दोनों को दगा दे दिया है। भाजपा ने लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा किया है।

भाजपा भ्रष्टाचार करके सरकार बनाती हैं और फिर सरकार बनाकर भ्रष्टाचार करती है। उसके लिए धन ही धर्म है। राम मन्दिर चढ़ावा चोरी के तार कर्नाटक और महाराष्ट्र से जुड़े हैं। चढ़ावा चोरी का सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी बंद कर दिये गये थे। श्री यादव ने कहा कि चढ़ावा चोरी में दूध का दूध और पानी का पानी भले न हो, लेकिन राम मंदिर में चढ़ाया गया सोने का सोना, चांदी का चांदी और हीरे जवाहरात, चांदी और सोने की खडा्ऊ वापस हो जाए।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

विश्व खेल पत्रकारिता दिवस 2026: खेल की हर कहानी को दुनिया तक पहुंचाने वाले पत्रकारों को सलाम

सुरक्षित प्रवासन के लिए प्रतिबद्ध, 26 देशों के साथ किए समझौते: डॉ. जयशंकर

सोनौली में नाली निर्माण के लिए भाजपाइयों ने अधिशासी अधिकारी को सौंपा मांग-पत्र

सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान की घबराहट: आर्थिक तबाही की आशंका जताकर दुनिया से लगाई गुहार

Spread the love

homeslider International

नेबरहुड फर्स्टः चक्रवात प्रभावित श्रीलंकाई अस्पतालों का कायाकल्प करेगा भारत

  शाश्वत तिवारी Sri Lanka Hospital  : भारत और श्रीलंका ने स्वास्थ्य क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को एक नया आयाम देते हुए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह विशेष पहल भारत के ‘आफ्टरमैथ साइक्लोन दितवाह प्रोजेक्ट’ का एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य हाल ही में आए भीषण चक्रवात ‘दितवाह’ के कारण प्रभावित […]

Spread the love
Read More
UP National Highway Projects
Uttar Pradesh

यूपी में वर्ल्ड लेवल की सड़कें बनाना हमारी प्राथमिकताः गडकरी

बेहतर सड़क नेटवर्क से निवेश, उद्योग, कृषि, पर्यटन और रोजगार को मिलेगी नई गति: CM UP National Highway Projects : CM योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों एवं सड़क अवसंरचना से जुड़ी प्रमुख परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा की। बैठक में भारतीय […]

Spread the love
Read More
Theft of Badrinath offerings
Uttar Pradesh

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी का सरगना गिरफ्तार

पुलिस बोली- मोबाइल के नीचे ₹500 के नोट, सोने-चांदी के सिक्के ले जाता था Theft of Badrinath offerings :  बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के मामले में चमोली पुलिस की SIT ने बद्री-केदार मंदिर समिति (BKTC) के निलंबित पर्सनल असिस्टेंट प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार कर लिया है। SIT ने उन्हें 12 जुलाई की रात करीब […]

Spread the love
Read More