केतन अग्रवाल हत्याकांड में कानूनी घमासान तेज, वकीलों में विवाद बढ़ा — सिया के भाई साहिल को 10 करोड़ का मानहानि नोटिस

Pune Murder Case

Pune murder case : केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं। देशभर में सुर्खियां बटोर रहे इस हाई-प्रोफाइल केस में अब एक नया कानूनी विवाद जुड़ गया है, जिसने मामले को और जटिल बना दिया है। अब यह लड़ाई सिर्फ आरोपियों तक सीमित नहीं रही, बल्कि उनके वकीलों और परिवार के सदस्यों के बीच भी टकराव की स्थिति बन गई है।

वकीलों के बीच विवाद ने बढ़ाई कानूनी उलझन

मामले में मुख्य आरोपी सिया गोयल की कानूनी पैरवी को लेकर दो वकीलों के बीच विवाद सामने आया है। एक ओर पुणे के वरिष्ठ अधिवक्ता आशुतोष श्रीवास्तव का दावा है कि सिया गोयल ने उन्हें विधिवत रूप से अपना वकील नियुक्त किया है और इसके लिए उन्होंने कानूनी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी किए हैं। वहीं दूसरी ओर, एडवोकेट विपुल दुशिंग ने भी सिया गोयल की ओर से केस लड़ने का दावा किया है। सिया गोयल के भाई साहिल गोयल का कहना है कि परिवार ने विपुल दुशिंग को इस मामले की जिम्मेदारी सौंपी है।

कोर्ट में सिया का बयान और स्थिति और उलझी

कोर्ट की सुनवाई के दौरान सिया गोयल ने बयान दिया कि आशुतोष श्रीवास्तव उनके वकील नहीं हैं और उनकी कानूनी पैरवी विपुल दुशिंग कर रहे हैं। इस बयान के बाद मामले में भ्रम और बढ़ गया कि आखिरकार आधिकारिक रूप से उनका प्रतिनिधित्व कौन कर रहा है।

साहिल गोयल को 10 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस

इस पूरे विवाद में नया मोड़ तब आया जब एडवोकेट आशुतोष श्रीवास्तव ने सिया के भाई साहिल गोयल को 10 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेज दिया। यह नोटिस उनके उस बयान के बाद जारी किया गया जिसमें साहिल ने कहा था कि श्रीवास्तव को परिवार ने वकील नियुक्त नहीं किया है। नोटिस में कहा गया है कि सिया गोयल बालिग हैं और उन्होंने अपनी मर्जी से श्रीवास्तव को कानूनी प्रतिनिधि चुना था। ऐसे में परिवार द्वारा उनके अधिकारों पर सवाल उठाना उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने जैसा है।

नोटिस में रखी गई प्रमुख शर्तें

वकील की ओर से भेजे गए नोटिस में साहिल गोयल से तीन प्रमुख मांगें

48 घंटे के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी मांगना

सोशल मीडिया और यूट्यूब से संबंधित बयान वाले वीडियो हटाना

7 दिनों के भीतर 10 करोड़ रुपये का मानहानि हर्जाना देना

मामले की जांच अभी जारी

इस बीच पुलिस ने केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच तेज कर दी है। कोर्ट ने सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी की पुलिस कस्टडी 5 दिनों के लिए बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान कई अहम सबूत जुटाने बाकी हैं। इनमें केतन का पासपोर्ट, जिसे कथित तौर पर जलाया गया था, उसके अवशेषों की तलाश भी शामिल है। इसके अलावा आरोपी चेतन द्वारा घटना के बाद कपड़े बदलने और दोनों के बीच फोन कॉल रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

 

ये भी पढ़े

ग्राम सचिवालय में एक जुलाई से बैठेंगे लेखपाल, अब ग्रामीणों को नहीं लगाने पड़ेंगे तहसील के चक्कर

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर मायावती ने सरकार को दी नसीहत, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रेलर की टक्कर, कई यात्रियों की हालत गंभीर

One thought on “केतन अग्रवाल हत्याकांड में कानूनी घमासान तेज, वकीलों में विवाद बढ़ा — सिया के भाई साहिल को 10 करोड़ का मानहानि नोटिस”

Comments are closed.

Patna
Uncategorized

बिहार के 377 छठ घाटों पर NDRF-SDRF तैनात, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Patna: बिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर उत्साह चरम पर है। रविवार को चार दिवसीय छठ पूजा के तीसरे दिन व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं ने विभिन्न नदियों, तालाबों और घाटों पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान राज्यभर के छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की […]

Read More
Chhath Puja 2026
homeslider Religion Uncategorized

Chhath Puja 2026: नहाय-खाय से उषा अर्घ्य तक पूरा कार्यक्रम

लोक आस्था का महापर्व छठ आज यानी 13 नवंबर से शुरू हो गया है। चार दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा-अर्चना की जाती है। छठ पूजा का विशेष महत्व बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में देखने को मिलता है, लेकिन अब देश के अलग-अलग हिस्सों […]

Read More
Lucknow
homeslider Uncategorized Uttar Pradesh

‘पहले दर्शन, फिर आशीर्वाद’, PDA को लेकर अखिलेश का नया बयान

Lucknow: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने चर्चित राजनीतिक नारे PDA को लेकर एक नया बयान दिया है। लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने PDA का एक अलग अर्थ बताते हुए कहा, ‘पहले दर्शन, फिर आशीर्वाद।’ उनका यह बयान उस समय आया, जब पत्रकारों ने उनसे 12 तारीख को अयोध्या […]

Read More