जौनपुर: बच्ची की हत्या के बाद हंगामा, कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची

Jaunpur crime news

Jaunpur crime news : यूपी के जौनपुर में चार साल की बच्ची की हत्या के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिला। परिजनों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि बच्ची एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। सोमवार सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। देर शाम जब बच्ची का शव गांव लौटाया जा रहा था, तो ग्रामीणों ने विरोध में चक्का जाम कर दिया। करीब चार घंटे तक चले हंगामे और समझाने-बुझाने के बाद जाम हटाया जा सका। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द किया गया।

क्या है पूरा मामला?

जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक चार साल की बच्ची का खून से लथपथ शव जंगल में झाड़ियों के बीच मिला। यह घटना पूरे इलाके में सनसनी फैला गई। जानकारी के मुताबिक, बच्ची सोमवार रात एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी, लेकिन उसी दौरान वह अचानक लापता हो गई। परिजनों ने काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सुबह जब ग्रामीण जंगल के रास्ते से गुजर रहे थे, तो उन्होंने झाड़ियों के बीच बच्ची का शव देखा और तुरंत इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप

परिजनों ने आरोप लगाया है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। उनका कहना है कि बच्ची के मुंह से खून निकल रहा था और उसकी एक आंख पर गंभीर चोट के निशान भी पाए गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव को एंबुलेंस के माध्यम से परिजनों के सुपुर्द कर गांव भेज दिया।

चार  घंटे रहा चक्का जाम

जब बच्ची का शव जफराबाद पुल के पास पहुंचा, तो आक्रोशित ग्रामीणों ने रास्ता रोककर चक्का जाम कर दिया। लोगों की मांग थी कि उन्हें जल्द से जल्द न्याय मिले और आरोपियों को कड़ी सजा दी जाए। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। गुस्साए लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की। यह चक्का जाम करीब 4 घंटे तक चला, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन के समझाने पर स्थिति को नियंत्रित किया जा सका।

 

प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल तैनात

घटना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों के पहुंचने पर भारी पुलिस बल बुलाया गया। इस दौरान सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता, सीओ सदर परमानंद कुशवाहा समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, पुलिस के समझाने के बावजूद ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। लोगों ने आरोपियों को उनके हवाले करने की मांग भी की। करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस प्रशासन किसी तरह भीड़ को शांत कराने और प्रदर्शन समाप्त कराने में सफल रहा।

परिजनों का आरोप

मृतका के बड़े पिता ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि परिवार को न्याय चाहिए और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि जाम के दौरान पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

केतन अग्रवाल हत्याकांड में कानूनी घमासान तेज, वकीलों में विवाद बढ़ा — सिया के भाई साहिल को 10 करोड़ का मानहानि नोटिस

CBSE Three-Language Rule गाइडलाइन: 10वीं के छात्रों को मिली बड़ी राहत

टेस्ट क्रिकेट में छक्कों का नया कीर्तिमान: बेन स्टोक्स के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऋषभ पंत इकलौते दावेदार

ग्राम सचिवालय में एक जुलाई से बैठेंगे लेखपाल, अब ग्रामीणों को नहीं लगाने पड़ेंगे तहसील के चक्कर

Spread the love

Crime News homeslider

सुल्तानपुर: शिक्षक और उनकी पत्नी की उन्हीं के स्कूल में निर्मम हत्या

दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही इलाके में फैली सनसनी स्कूल परिसर में खून से लथपथ पड़ा मिला दंपति का शव पुलिस को मौके से कुल्हाड़ी व फावड़ा बरामद, पुलिस अधिकारी मौके पर कादीपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : सूबे में सनसनीखेज वारदात होने का सिलसिला थम नहीं […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज ग्रहों की चाल से किसे मिलेगा लाभ?

Today’s Horoscope मेष : अपने व्यवहार को बदलें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आज का दिन खराब कर सकता है। निवेश में वृद्धि होगी। रचनात्मक रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक मामले यथावत रहेंगे। वृषभ : अपने निजी कार्यों के लिए समय की कमी रहेगी। घर-परिवार की परेशानी से दु:ख होगा। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहना जरूरी है। कार्यक्षेत्र […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Uttar Pradesh

वंदे मातरम् को समर्पित होगा 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला

बलरामपुर गार्डन में पहली को उद्घाटन करेंगे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक Lucknow: अशोक मार्ग में 11 दिवसीय 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला एक अक्टूबर से प्रारम्भ होगा। वंदे मातरम् के डेढ़ सौ वर्षों की थीम को समर्पित इस पुस्तक मेले के पहली अक्टूबर को शाम पांच बजे उद्घाटन के लिये उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सहमति दी […]

Spread the love
Read More