मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रेलर की टक्कर, कई यात्रियों की हालत गंभीर

UP Road Accident

UP Road Accident उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मंगलवार तड़के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लखनऊ से दिल्ली जा रही एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस आगे चल रहे ट्रेलर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में बस चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 यात्री घायल हो गए। घायलों को पुलिस और राहत टीम ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

सुबह 3:41 बजे हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना राया थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 112-113 के बीच मंगलवार सुबह करीब 3:41 बजे हुई। बस सोमवार रात लखनऊ से करीब 45 यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस चालक उपदेश यादव, निवासी मैनपुरी, को ड्राइविंग के दौरान झपकी आ गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रेलर से जा भिड़ी।

ये भी पढ़े

चांदी की कीमत में लगातार गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या है ताजा रेट

चीख-पुकार के बीच चला रेस्क्यू ऑपरेशन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, टोल टीम, एंबुलेंस और राहत दल मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू अभियान चलाकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

चार की मौत, 27 घायलों का इलाज जारी

सीओ महावन संजीव राय ने बताया कि हादसे में चालक समेत चार लोगों की जान चली गई है, जबकि 27 घायल यात्रियों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अन्य मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

हाइड्रा से हटाई गई क्षतिग्रस्त बस

दुर्घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित हो गया। प्रशासन ने हाइड्रा मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को हटाया, जिसके बाद यातायात सामान्य किया गया। मौके पर एसपी देहात, एडीएम प्रशासन, एसपी ट्रैफिक, एसडीआरएफ समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और राहत कार्यों की निगरानी की।

फिरोजाबाद में भी दर्दनाक हादसा, बेकाबू टैंकर ने पिता-पुत्र को कुचला

उधर, फिरोजाबाद जिले के मैनपुरी रोड स्थित मोहम्मदपुर माड़ई गांव में मंगलवार सुबह एक और दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक बेकाबू गैस टैंकर सड़क किनारे छप्पर के नीचे सो रहे परिवार पर चढ़ गया। हादसे में कासिम अली और उनके बेटे तौहसीम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी शिफा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

ये भी पढ़े

बैरंग लौटी बारात, शराबी दुल्हे को दुल्हन से दुत्कारा

हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 6 बजे अरांव की ओर से आ रहा गैस टैंकर अचानक अनियंत्रित हो गया और छप्पर में सो रहे परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक टैंकर लेकर मौके से फरार हो गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को कार्रवाई का भरोसा देकर स्थिति को शांत कराया। पुलिस फरार टैंकर चालक की तलाश में जुटी है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

हिंदू महिलाओं के लिए क्यों महत्वपूर्ण है ‘सोलह शृंगार’

इन राशियों की चमकेगी किस्मत, कुछ को रहना होगा सतर्क

Spread the love

One thought on “मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रेलर की टक्कर, कई यात्रियों की हालत गंभीर”

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

लखनऊ पुलिस की बहादुरी को सलाम, गोमती नदी में कूदे चालक को बचाया

आरक्षी खुद नाव चलाकर ओला चालक को बचाकर पुलिस महकमे का बढ़ाया मान कर्ज से परेशान होकर चालक ने जान देने के इरादे से गोमती नदी में लगाई थी छलांग पुलिस काउंसिल कर युवक परिजनों को सौंपा कुड़ियां घाट के पास हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: मदयेगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को […]

Spread the love
Read More
Delhi homeslider National

दिवाली पर पटाखों को लेकर SC का बड़ा फैसला, न पूरा बैन न खुली छूट

Supreme Court: इस साल दिवाली आठ नवंबर को मनाई जाएगी। उत्तर भारत, खासकर दिल्ली-NCR में सर्दियों के दौरान प्रदूषण बढ़ने को देखते हुए हर साल पटाखों के इस्तेमाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर नजर रहती है। ‘न पूरी तरह बैन, न 24 घंटे पटाखों की इजाजत’ जस्टिस MM सुंदरेश और जस्टिस PB वराले […]

Spread the love
Read More
homeslider Madhya Pradesh

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, दो दिन पहले रखा नौकर फरार

Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सेवानिवृत्त IAS अधिकारी की उनके घर में हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घर में हाल ही में काम पर रखे गए एक घरेलू कर्मचारी की तलाश की जा रही है। मामला रातीबड़ थाना क्षेत्र के […]

Spread the love
Read More