बैरंग लौटी बारात, शराबी दुल्हे को दुल्हन से दुत्कारा

Marriage

Marriage दुल्हन ने दिखाई दिलेरी, शराब जीवन भर के अभिशाप को

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक ऐसी शादी की घटना सामने आई है, जिसने पूरे प्रदेश में चर्चा छेड़ दी है। कोसमंदा गांव की एक युवती ने शराब के नशे में धुत होकर बारात लेकर पहुंचे दूल्हे से शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, उसने दूल्हे को थप्पड़ मारकर बारात वापस लौटा दी। युवती के इस फैसले की पुलिस प्रशासन ने भी सराहना की और उसे सम्मानित किया।

द्वार पूजा के दौरान सामने आई सच्चाई

जानकारी के मुताबिक, खोखरा गांव निवासी संत कुमार की शादी कोसमंदा की मुस्कान प्रधान से तय हुई थी। 23 जून को बारात पूरे रीति-रिवाज के साथ दुल्हन के घर पहुंची। शुरुआत में स्वागत की रस्में शुरू हुईं, लेकिन द्वार पूजा के दौरान लोगों ने देखा कि दूल्हा ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था और नशे की हालत में लड़खड़ा रहा था। जब यह बात दुल्हन मुस्कान तक पहुंची तो उसने तुरंत शादी रोकने का फैसला ले लिया।

ये भी पढ़े

राजधानी में कूड़े से हो रही जमीन की भराई, बदबू और बीमारियों से परेशान लोग

दुल्हन बोली- नशेड़ी से शादी नहीं करूंगी

मुस्कान प्रधान ने साफ शब्दों में कहा कि वह ऐसे व्यक्ति के साथ अपना जीवन नहीं बिता सकती, जो शादी जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर भी शराब पीकर पहुंचे। युवती ने बताया कि सगाई के समय भी दूल्हा शराब के नशे में आया था। तब परिवार ने यह सोचकर बात नजरअंदाज कर दी थी कि शायद आगे ऐसा नहीं होगा, लेकिन शादी के दिन भी वही स्थिति देखकर उसने समझौता करने से इनकार कर दिया।

विवाद के बीच लौटी बारात

शादी से इनकार के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुस्से में दुल्हन ने दूल्हे को थप्पड़ भी मार दिए। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और पुलिस को सूचना दी गई। चांपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। अंततः बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।

पुलिस ने किया सम्मानित

घटना की जानकारी मिलने पर जांजगीर-चांपा के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने मुस्कान प्रधान और उसके परिवार को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि युवती का फैसला समाज में नशे के खिलाफ एक मजबूत संदेश है और आत्मसम्मान की मिसाल भी।

ये भी पढ़े

उफ्फ..फ ! दलित मासूम के सात 55 दिन तक रेप

बनी नशा विरोधी अभियान की यूथ आइकन

मुस्कान के साहसिक कदम को देखते हुए जिला पुलिस ने उसे नशा विरोधी अभियान का यूथ आइकन घोषित किया। साथ ही महिला परिवार परामर्श केंद्र में प्रतिमाह मानदेय के साथ जिम्मेदारी देने की भी घोषणा की गई।

युवतियों से की खास अपील

मुस्कान ने कहा कि शादी जीवन का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय होता है। इसलिए हर लड़की को विवाह से पहले होने वाले जीवनसाथी और उसके व्यवहार के बारे में पूरी जानकारी लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि “आत्मसम्मान सबसे ऊपर है। किसी भी लड़की को केवल समाज या परिवार के दबाव में गलत फैसला नहीं लेना चाहिए।”

सोशल मीडिया पर मिल रही सराहना

घटना सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मुस्कान प्रधान की जमकर तारीफ हो रही है। लोग इसे महिलाओं के आत्मसम्मान, जागरूकता और नशे के खिलाफ मजबूत संदेश के रूप में देख रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि यदि शादी से पहले ही ऐसी आदतें सामने आ जाएं, तो समय रहते सही फैसला लेना ही बेहतर होता है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

इलाज से लेकर न्याय तक, जनता दर्शन में CM योगी ने अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश

AC ब्लास्ट या शॉर्ट सर्किट? नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में आग से अफरा-तफरी

राबड़ी देवी का अगला ठिकाना कौन-सा? बंगले से तेज हुई सामान की शिफ्टिंग, सियासी हलचल तेज

IMD का अलर्ट, दिल्ली, यूपी और उत्तर भारत में आंधी-बारिश की चेतावनी

जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल

 

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज इन राशियों को मिलेगा शुभ समाचार

Today’s Horoscope मेष : किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश आपके तौर तरीके बदल देगा। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। विरोधी आप को निचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेंगे। मन की बात अपनों को बता दें, रास्ता मिल जायेगा। वृषभ : जरूरत से ज्यादा किसी घनिष्ठता संबंधों को कमजोर कर देगी। आप […]

Spread the love
Read More
homeslider National

रहमत शाह जुरमती को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अफगानिस्तान के टेस्ट-वनडे कप्तान बने

Afghanistan Cricket Team Captain : अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने टीम की कप्तानी में बड़ा बदलाव करते हुए अनुभवी बल्लेबाज रहमत शाह जुरमती को टेस्ट और वनडे टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। यह फैसला हशमतुल्लाह शाहिदी के कप्तानी छोड़ने के बाद लिया गया। बोर्ड ने आधिकारिक घोषणा में बताया कि विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह […]

Spread the love
Read More
homeslider National

सरकार को सोनम वांगचुक का अल्टीमेटम, बोले- ‘आश्वासन मिला तो अनशन खत्म, वरना जारी रहेगा’

Sonam Wangchuk : पेपर लीक मामले को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर अपनी शर्तें स्पष्ट कर दी हैं। उन्होंने कहा है कि यदि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई और आंदोलन में शामिल युवाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई न […]

Spread the love
Read More