
Silver Price Today मंगलवार, 30 जून को सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली समेत देश के कई प्रमुख शहरों में सिल्वर रेट में कमी देखने को मिली है। यदि आप चांदी खरीदने या निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज के ताजा भाव जान लेना आपके लिए जरूरी है।
दिल्ली में आज क्या है चांदी का भाव?
दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज 1 किलोग्राम चांदी का भाव 2,19,414 रुपये दर्ज किया गया। वहीं 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,194 रुपये और 100 ग्राम चांदी का भाव 21,940 रुपये रहा। सोमवार की तुलना में चांदी की कीमत में करीब 887 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है।
जनवरी के रिकॉर्ड स्तर से 1.90 लाख रुपये सस्ती हुई चांदी
इस साल की शुरुआत में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का भाव लगभग 4.10 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया था। अब कीमत घटकर करीब 2.19 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई है। यानी पिछले पांच महीनों में चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 1.90 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो चुकी है।
देश के प्रमुख शहरों में आज का सिल्वर रेट
शहर एक किलो चांदी (रुपये) 10 ग्राम (रुपये)
दिल्ली 2,19,414 2,194
मुंबई 2,19,631 2,196
उत्तर प्रदेश 2,21,167 2,211
बिहार 2,19,412 2,194
राजस्थान 2,19,412 2,194
हरियाणा 2,19,412 2,194
पंजाब 2,19,412 2,194
यूपी में चांदी का ताजा भाव
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज चांदी का भाव 2,21,167 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। यहां सोमवार के मुकाबले करीब 894 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट देखने को मिली।
ये भी पढ़े
बिहार के पटना में कितना है रेट?
बिहार की राजधानी पटना में आज चांदी का भाव 2,19,412 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। यहां भी कीमतों में करीब 887 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी दर्ज की गई। इसी तरह राजस्थान के जयपुर में भी चांदी का भाव 2,19,412 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।
कीमत घटने से बढ़ी बाजार में खरीदारी
लगातार गिरती कीमतों का असर सर्राफा बाजार पर भी दिखाई देने लगा है। ज्वैलर्स के अनुसार, चांदी और सोने के दाम कम होने से ग्राहकों की खरीदारी बढ़ी है। कई लोग निवेश के उद्देश्य से भी चांदी खरीद रहे हैं। वहीं कुछ ग्राहक पुराने सोने-चांदी के आभूषण बेचकर भी लाभ उठा रहे हैं। व्यापारियों का मानना है कि यदि त्योहारों तक कीमतें नियंत्रित रहीं तो बिक्री में और तेजी आ सकती है।
क्यों घट रहे हैं सोने-चांदी के दाम?
विशेषज्ञों के अनुसार, सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण घरेलू नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार है। ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) के चेयरमैन राजेश रोकड़े के मुताबिक, पश्चिम एशिया में तनाव कम होने, अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और सुरक्षित निवेश के रूप में सोने-चांदी की मांग घटने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें कमजोर हुई हैं। इसी का असर भारतीय बुलियन मार्केट पर भी देखने को मिल रहा है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
हिंदू महिलाओं के लिए क्यों महत्वपूर्ण है ‘सोलह शृंगार’
इन राशियों की चमकेगी किस्मत, कुछ को रहना होगा सतर्क
इलाज से लेकर न्याय तक, जनता दर्शन में CM योगी ने अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश
विंबलडन 2026 में सेरेना विलियम्स की धमाकेदार वापसी, सेंटर कोर्ट पर माया जॉइंट से होगी टक्कर
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! जुलाई में होंगी अहम बैठकें…जानिए कब बढ़ेगी सैलरी

