IMD का अलर्ट, दिल्ली, यूपी और उत्तर भारत में आंधी-बारिश की चेतावनी

Today's Weather

Weather Update राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए मौसम राहत भरी खबर लेकर आया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियां तेज होने वाली हैं। इसके साथ ही तेज हवाएं, आंधी और कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, दक्षिण-पश्चिम मानसून भी तेजी से आगे बढ़ रहा है और जल्द ही उत्तर भारत के बड़े हिस्से को कवर कर सकता है।

दिल्ली और यूपी में कब होगी बारिश?

IMD के अनुसार, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में 29 जून के साथ-साथ 1 और 2 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई तक और फिर 3-4 जुलाई को बारिश के आसार हैं, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 जून तक तथा 4 जुलाई को बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई स्थानों पर तेज हवाएं और आंधी भी चल सकती है। हालांकि मौसम विभाग ने 28 और 29 जून को उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चलने की चेतावनी भी जारी की है, जो कुछ स्थानों पर गंभीर रूप ले सकती है।

ये भी पढ़े

प्रेमिका ने चलती कार से लगाई छलांग…कुछ सेकंड बाद हुआ जोरदार धमाका

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में 1 से 4 जुलाई तक, उत्तराखंड में 30 जून से 4 जुलाई तक और पूर्वी राजस्थान में 2 से 4 जुलाई के बीच भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 2 और 3 जुलाई को भारी वर्षा हो सकती है। 30 जून को कुछ पर्वतीय इलाकों में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।

मध्य भारत में भी बरसेंगे बादल

IMD के अनुसार, छत्तीसगढ़, विदर्भ, पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 4 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। खासकर छत्तीसगढ़ में 2 जुलाई तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। अगले दो से तीन दिनों तक मौसम इसी तरह बना रह सकता है।

मानसून तेजी से बढ़ रहा आगे

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3-4 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तरी अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में मानसून के सक्रिय होने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं।

ये भी पढ़े

अब प्यार इश्क और मोहब्बत समझने वालों को भी मिलेगा तीन लाख तक का बड़ा सैलरी पैकेज

दिल्ली में कब पहुंचेगा मानसून?

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मौसम विज्ञान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के उपाध्यक्ष महेश पलावत के अनुसार, सामान्य तौर पर मानसून 27-28 जून तक दिल्ली पहुंच जाता है, लेकिन इस बार इसके लगभग एक सप्ताह की देरी से आने की संभावना है। यदि मौसम अनुकूल रहा तो 4 जुलाई तक दिल्ली में मानसून दस्तक दे सकता है।

लोगों के लिए सलाह

  • मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर बनाए रखें।
  • आंधी और बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें।
  • बिजली गिरने की आशंका वाले क्षेत्रों में खुले मैदानों से बचें।
  • लू प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त पानी पीएं और धूप में निकलने से बचें।

उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक मौसम लगातार बदलता रहेगा। कहीं बारिश राहत देगी तो कहीं तेज हवाएं और गरज-चमक लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। ऐसे में मौसम विभाग के ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखना जरूरी है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल

अब प्यार इश्क और मोहब्बत समझने वालों को भी मिलेगा तीन लाख तक का बड़ा सैलरी पैकेज

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! जुलाई में होंगी अहम बैठकें…जानिए कब बढ़ेगी सैलरी

‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी का देशवासियों से खास संदेश, की महत्वपूर्ण अपील

दो गौवंशीय पशुओं की मौत के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता आक्रोशित

Spread the love

One thought on “IMD का अलर्ट, दिल्ली, यूपी और उत्तर भारत में आंधी-बारिश की चेतावनी”

  1. Pingback: Rabri Devi

Comments are closed.

homeslider Religion

खुद का भविष्य जानने के दस तरीके

Astrology : हर व्यक्ति खुद का या दूसरों का भविष्य जानने को बहुत उत्सुक रहता है तभी तो देश में लाखों ज्योतिषी और बाबा लोग मौजूद हैं लेकिन क्या सचमुच ही ये लोग आपका भविष्य बताने में सक्षम हैं? हम आपको बताना चाहते हैं कि ऐसे कौन से तरीके हैं जिससे आप अपना भविष्य जान […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider Religion

क्या दामाद कर सकता है सास-ससुर का श्राद्ध, जानिए धार्मिक मान्यताएं

New Delhi: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व माना जाता है। इस अवधि में लोग अपने दिवंगत पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान जैसे धार्मिक कर्म करते हैं। आमतौर पर परिवार में इन कर्मकांडों की जिम्मेदारी पुत्र को दी जाती है। लेकिन अगर किसी परिवार में पुत्र मौजूद […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National Politics

महिलाओं को घर में कैद करना नहीं, अपराधियों पर कार्रवाई है जरूरी: राहुल गांधी

New Delhi:  लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि उन्हें घर में बंद कर रखना समाधान नहीं है बल्कि सड़कों को सुरक्षित बनाने और महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को सजा देने की जरूरत है। गांधी ने मंगलवार को सोशल […]

Spread the love
Read More