AC ब्लास्ट या शॉर्ट सर्किट? नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में आग से अफरा-तफरी

Noida Fire

Noida Fire उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोमवार सुबह एक हाईराइज सोसाइटी में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सेक्टर-119 स्थित अरण्य सोसाइटी के 21वें फ्लोर पर लगी आग ने देखते ही देखते आसपास के कई फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एसी फटने या शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है। राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

21वें फ्लोर से शुरू हुई आग

जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 8:30 बजे सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली अरण्य सोसाइटी के एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग तेजी से फैलकर आसपास के फ्लैटों तक पहुंच गई, जिससे पूरी सोसाइटी में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने से पहले जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिसके बाद एसी फटने की आशंका जताई गई। हालांकि, आग लगने की वास्तविक वजह की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

दमकल की 6 गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच फायर टेंडर और एक हाइड्रोलिक वाहन मौके पर पहुंच गए। फायर कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग से प्रभावित फ्लैटों में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया, लेकिन समय रहते आग को अन्य मंजिलों तक फैलने से रोक लिया गया।

सभी लोगों को सुरक्षित निकाला गया

आग लगने के बाद प्रशासन, पुलिस और फायर विभाग की टीम ने तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। प्रभावित फ्लैटों के साथ-साथ आसपास के फ्लैटों में रहने वाले लोगों को भी एहतियातन सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है।

ये भी पढ़े

राबड़ी देवी का अगला ठिकाना कौन-सा? बंगले से तेज हुई सामान की शिफ्टिंग, सियासी हलचल तेज

CM योगी ने लिया संज्ञान

घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया और अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने, घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने और पूरे मामले की लगातार निगरानी करने के आदेश दिए हैं।

आग लगने के कारणों की होगी जांच

फायर विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या एसी में तकनीकी खराबी की आशंका जताई गई है, लेकिन अंतिम निष्कर्ष जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा।

24 दिनों में दूसरी बड़ी घटना

गौरतलब है कि नोएडा की हाईराइज सोसाइटियों में आग लगने की यह पिछले 24 दिनों में दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले 5 जून को सेक्टर-74 स्थित एक आवासीय सोसाइटी में भी भीषण आग लगी थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने हाईराइज इमारतों की फायर सेफ्टी व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

One thought on “AC ब्लास्ट या शॉर्ट सर्किट? नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में आग से अफरा-तफरी”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किस राशि की चमकेगी किस्मत?

Today’s Horoscope मेष : आपकी मेहनत और सूझबूझ से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समय शुभ व अनुकूल फलों को देने में समर्थ होगा तथा मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाई व मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे। वृषभ : आपके रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे। खान-पान अनुकूल मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तथा मन […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

फतेहपुर: खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में विस्फोट, दो मंजिला मकान हवा में उड़ा

हादसे में चार लोगों की झुलसकर मौके पर ही दर्दनाक मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल आसपास के मकानों की दीवारें हिली, आई दरकन पुलिस फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर बचाव कार्य में जुटी ए अहमद सौदागर Lucknow : यूपी के फतेहपुर जिले में सोमवार को उस समय अचानक हड़कंप […]

Spread the love
Read More
Crime News

यूपी में पांच जिलों के पांच अपराधियों को सजा, तीन को उम्रकैद

यूपी में पांच जिलों के पांच अपराधियों को सजा, तीन को उम्रकैद ए अहमद सौदागर Lucknow : सूबे पुलिस की प्रभावी पैरवी से अलग-अलग जिलों में 5 बड़े मामलों में कोर्ट ने 5 आरोपियों को सजा सुनाई है। यूपी के गोरखपुर जिले के थाना गोरखनाथ के हत्या के मामले में कोर्ट ने आरोपी नागेन्द्र को […]

Spread the love
Read More