
CBI ने बैंक फंड गबन मामले में की वरिष्ठ IAS अधिकारी पर कार्रवाई
Pankaj Agarwal’s arrest : केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने वरिष्ठ भारतीय प्रशासिनक सेवा अधिकारी पंकज अग्रवाल को IDFC फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ शाखा में हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद (HSSPP) और राज्य कृषि विपणन बोर्ड (HSAMB) के खाते से सरकारी धन की हेराफेरी के मामले गिरफ्तार कर लिया। वह स्कूल शिक्षा विभाग और कृषि विभाग में प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत थे। उन्हें मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। हरियाणा सरकार से मिले संकेतों के बाद CBI ने यह मामला अपने हाथ में लिया था। जांच में पता चला कि इन विभागों के खाते हरियाणा वित्त विभाग के मौजूदा दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करके खोले गए थे और बाद में उनमें तय सीमा से अधिक धन स्थानांतरित किया गया था।
60.54 करोड़ के नुकसान से उजागर हुआ बड़ा फंड घोटाला
CBI ने कहा कि ये खाते तत्कालीन प्रधान सचिव पंकज अग्रवाल के कार्यकाल के दौरान खोले गए थे। जांच में पता चला कि इन विभागों के खातों में धोखाधड़ीपूर्ण लेन-देन के माध्यम से धन का गबन किया गया, जिससे सरकार को 60.54 करोड़ रुपये का शुद्ध नुकसान हुआ। गौरतलब है कि हरियाणा सरकार के अनुरोध पर CBI ने यह जांच राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से अपने हाथ में ली थी। इन दोनों विभागों से जुड़े कथित घोटाले की राशि लगभग 60.54 करोड़ रुपये थी। यह मामला सेक्टर-32 स्थित IDFC फर्स्ट बैंक शाखा में सामने आए एक बड़े घोटाले का हिस्सा है, जिसमें हरियाणा सरकार के आठ विभागों के लगभग 504 करोड़ रुपये कथित तौर पर फर्जी (शेल) कंपनियों के माध्यम से निकालकर हड़प लिए गए थे।
17 आरोपियों पर शिकंजा, IAS आरके सिंह जेल भेजे गए
CBI ने अब तक हरियाणा मामले में 17 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है, जिनमें IDFC फर्स्ट बैंक और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के छह अधिकारी, हरियाणा सरकार के तीन अधिकारी, दो कंपनियां और छह प्राइवेट लोग शामिल हैं। आईएएस वरिष्ठ अधिकारी आरके सिंह जिन्हें पंचकूला नगर निगम से जुड़े धन की हेराफेरी के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था, उनकी पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
(वार्ता)
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
‘राम राम राम…’ राम मंदिर चोरी पर शेखर सुमन का बयान हुआ वायरल
बॉयफ्रेंड के प्यार में अंधी बेटी! मां, पिता और छोटी बहन की चाकू से हत्या का आरोप
आम खरीदने से पहले जान लें ये ट्रिक, बिना काटे पहचानें लंगड़ा, दशहरी और चौसा


One thought on “504 करोड़ के सरकारी फंड घोटाले में IAS पंकज अग्रवाल गिरफ्तार”
Comments are closed.