15 मौतों से दहला लखनऊ, सोनू सूद बोले- ऐसी त्रासदी दोबारा कभी नहीं होनी चाहिए

Sonu Sood Reaction

Sonu Sood Reaction : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरानिया इलाके में कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया है। हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है और लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने भवन को ध्वस्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

इस बीच बॉलीवुड अभिनेता Sonu Sood ने भी हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किए गए अपने संदेश में उन्होंने इस त्रासदी को दिल तोड़ने वाला बताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई। सोनू सूद ने लिखा कि कक्षाएं बच्चों के सपनों को उड़ान देने के लिए होती हैं, न कि उनके जीवन का अंतिम पड़ाव बनने के लिए। उन्होंने कहा कि लखनऊ अग्निकांड में कई युवा जिंदगियां असमय खत्म हो गईं और उनके साथ अनगिनत सपने भी बिखर गए। अभिनेता ने कहा कि भविष्य के अधिकारी, कलाकार, नेता और बदलाव लाने वाले युवा इस हादसे में दुनिया छोड़ गए।

अभिनेता ने उन परिवारों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की, जिन्होंने इस हादसे में अपने बच्चों को खो दिया। उन्होंने कहा कि इस दुख को कम करने के लिए शब्द पर्याप्त नहीं हैं और उनकी प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों तथा घायलों के साथ हैं। साथ ही उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षा मानकों को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि ऐसी त्रासदी दोबारा नहीं होनी चाहिए।

गौरतलब है कि सोमवार को अलीगंज क्षेत्र की एक तीन मंजिला इमारत में आग लग गई थी। आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई, जिससे वहां मौजूद छात्र फंस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कई छात्रों ने जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिल से छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर दमकल विभाग और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, लेकिन 15 लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी। हादसे के बाद प्रशासनिक स्तर पर जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जांच एजेंसियां आग लगने के कारणों और भवन में सुरक्षा मानकों के पालन की पड़ताल कर रही हैं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

IPL स्टार से टीम इंडिया तक का सफर, जर्सी मिलते ही भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी

Gold Rate Crash: सोना-चांदी के दाम धड़ाम, चांदी में सबसे बड़ी गिरावट

प्रेमी को बचाने के लिए बेटे का काल बनी मां, आशिक के साथ की हत्या

ओरेकल का बड़ा फैसला: 12 हजार कर्मचारियों की छंटनी, AI तकनीक बनी वजह

 

 

Spread the love

2 thoughts on “15 मौतों से दहला लखनऊ, सोनू सूद बोले- ऐसी त्रासदी दोबारा कभी नहीं होनी चाहिए

Comments are closed.

Entertainment homeslider Uttar Pradesh

गणपति बप्पा की भक्ति में लीन दिखे शाहरुख खान, लालबागचा राजा के दरबार में टेका माथा

लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे शाहरुख खान, माथे पर तिलक और हाथ में दूर्वा ने खींचा ध्यान Mumbai : बॉलीवुड के सुपरस्टार और ‘किंग खान’ के नाम से मशहूर शाहरुख खान एक बार फिर अपने सादगी भरे अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। गणेश चतुर्थी के मौके पर शाहरुख खान अपने परिवार के साथ मुंबई […]

Spread the love
Read More
Sanatan Culture in Bollywood
Entertainment homeslider

सनातन जीवन संस्कृति में जीवन तलाशता बॉलीवुड

हनुमान अंश के बाद अब द (वन) और रामायण भक्ति, आस्था, संस्कृति और दर्शन केवल तकनीक से सम्प्रेषित नहीं होते आचार्य संजय तिवारी Sanatan Culture in Bollywood: भक्ति और आस्था भाव से सृजित और संप्रेषित होते हैं। संस्कृति और दर्शन जीवन के वे मूल्य हैं जिनका आस्था से जुड़ना जरूरी है। भारतीय सिनेमा जैसे सशक्त […]

Spread the love
Read More
Entertainment

Allu Arjun की ‘राका’ का टीजर रिलीज, बढ़ी एक्साइटमेंट

Allu Arjun: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म ‘राका’ (Raaka) को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण और रश्मिका मंदाना जैसी बड़ी एक्ट्रेसेस नजर आने वाली हैं। अब मेकर्स ने फिल्म का एक नया प्रमोशनल टीजर जारी किया है, जिसने ‘राका’ को लेकर […]

Spread the love
Read More