IPL स्टार से टीम इंडिया तक का सफर, जर्सी मिलते ही भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी

Capture

Vaibhav Suryavanshi : भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी के लिए सोमवार का दिन यादगार बन गया, जब उन्हें पहली बार टीम इंडिया की जर्सी सौंपी गई। आयरलैंड के खिलाफ आगामी टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में 15 वर्षीय बल्लेबाज इस खास पल के दौरान भावुक नजर आए।

वीडियो में देखा जा सकता है कि टीम इंडिया के थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट रघु जर्सी लेकर वैभव के होटल कमरे में पहुंचते हैं। दरवाजा खुलते ही युवा बल्लेबाज ने रघु के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने जर्सी वाला बॉक्स खोला और भारतीय टीम की जर्सी को हाथ में लेकर कुछ क्षण तक निहारते रहे।

BCCI द्वारा जारी वीडियो में वैभव ने कहा कि टीम इंडिया की जर्सी पहनना उनका बचपन का सपना था और इस पल को शब्दों में व्यक्त करना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट खेलना शुरू करने के पीछे उनका सबसे बड़ा लक्ष्य भारत का प्रतिनिधित्व करना था और अब वह सपना पूरा हो गया है।

वैभव सूर्यवंशी पिछले एक वर्ष में भारतीय क्रिकेट के सबसे चर्चित युवा खिलाड़ियों में शामिल हुए हैं। उन्होंने IPL  में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया।  IPL 2026 सीजन में उन्होंने 776 रन बनाए और 71 छक्के जड़ते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम की। लगातार शानदार प्रदर्शन के आधार पर चयनकर्ताओं ने उन्हें आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय T20 टीम में शामिल किया है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

नहीं थम रही हिंदू लड़कियों से छल की कहानी, यहां भी बड़ा कारनामा

Gold Rate Crash: सोना-चांदी के दाम धड़ाम, चांदी में सबसे बड़ी गिरावट

“वे पढ़ने गए थे… लौटे तो सिर्फ उनकी यादें आईं”

Spread the love

2 thoughts on “IPL स्टार से टीम इंडिया तक का सफर, जर्सी मिलते ही भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी

Comments are closed.

Sports

एशियन गेम्स से पहले टीम इंडिया पर बवाल, BCCI ने संभाला मोर्चा

Asian Games:  एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय मेंस क्रिकेट टीम रविवार सुबह जापान के लिए रवाना होगी। लेकिन टीम के रवाना होने से पहले ही खिलाड़ियों की सुविधाओं और आधिकारिक किट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नागोया में भारतीय क्रिकेटरों के ठहरने की व्यवस्था को लेकर सामने आई चिंताओं के बाद अब […]

Spread the love
Read More
Sports

अभिषेक शर्मा ने रचा बड़ा रिकॉर्ड, युवराज की बराबरी

Abhishek Sharma: भारतीय टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से क्लीन स्वीप किया। सीरीज के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने 127 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 17 सितंबर को खेले गए इस […]

Spread the love
Read More
Sports

आज फ्री में देखें भारत-अफगानिस्तान मैच, TV और मोबाइल पर LIVE

IND vs AFG 3rd T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 17 सितंबर को खेला जाएगा। सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज अपने नाम कर ली है। अब दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले आखिरी मैच में […]

Spread the love
Read More