प्रेमी को बचाने के लिए बेटे का काल बनी मां, आशिक के साथ की हत्या

Love Affair

Love Affair उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सात वर्षीय बच्चे के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान ऐसा खुलासा हुआ है जिसने सभी को स्तब्ध कर दिया। पुलिस के अनुसार, मासूम की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी। आरोप है कि महिला ने अपने प्रेम संबंधों को छिपाने और प्रेमी के साथ नया जीवन शुरू करने की योजना के तहत इस वारदात की साजिश रची।

बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज निवासी सात वर्षीय अंगदवीर चार दिन पहले रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था। बाद में उसका शव हस्तिनापुर क्षेत्र के जंगल में बरामद हुआ। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मीरापुर निवासी अर्पित को गिरफ्तार किया था। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ी तो पूरे मामले की साजिश सामने आ गई।

ये भी पढ़े

नहीं थम रही हिंदू लड़कियों से छल की कहानी, यहां भी बड़ा कारनामा

मां ने ही बेटे को प्रेमी की कार में बैठाया

पुलिस जांच में सामने आया कि अंगदवीर की मां गुरप्रीत कौर और अर्पित के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। कुछ समय पहले बच्चे ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। महिला को डर था कि बेटा परिवार के अन्य सदस्यों को इस बारे में बता सकता है। जांच में यह भी पता चला कि घटना वाले दिन गुरप्रीत कौर ने ही बेटे को यह कहकर अर्पित की कार में बैठाया था कि “अंकल तुम्हें चॉकलेट दिलाने ले जा रहे हैं।” मां की बात पर भरोसा कर मासूम कार में बैठ गया और फिर वापस घर नहीं लौटा।

मोबाइल चैट और कॉल रिकॉर्ड से खुला राज

पुलिस ने आरोपी अर्पित के मोबाइल फोन की जांच की, जिसमें गुरप्रीत कौर के साथ हुई बातचीत और चैटिंग के महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले। इन्हीं डिजिटल सबूतों के आधार पर हत्या की साजिश का खुलासा हुआ। जांच में दोनों के बीच ऐसे संदेश भी मिले, जिनसे वारदात की पूर्व योजना होने की पुष्टि हुई। इसके अलावा जिस रास्ते से आरोपी बच्चे को लेकर गया था, वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में भी उसकी गतिविधियां कैद हो गई थीं, जिसने पुलिस जांच को महत्वपूर्ण दिशा दी।

ये भी पढ़े

ये पंजाब है साहब! यहाँ की एक बहू ने अपने DGP ससुर लड़ाया इश्क़

हत्या के बाद फरार होने की थी योजना

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने पहले से योजना बनाई थी कि वारदात के बाद मामला शांत होने पर वे कहीं और जाकर शादी कर लेंगे। पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि वह अपने पति से अलग होना चाहती थी और प्रेमी के साथ जीवन बिताने की योजना बना रही थी। महिला का पति गुरसेवक सिंह सऊदी अरब में नौकरी करता है। पुलिस के अनुसार, महिला ने बताया कि उसने कई बार पति से तलाक की मांग की थी, लेकिन पति इसके लिए तैयार नहीं था।

SP  देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि जांच में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर गुरप्रीत कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अदालत में पेश किया गया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य साक्ष्य जुटाने और कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ाने में जुटी है। इस सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक मां पर अपने ही बेटे की हत्या की साजिश रचने का आरोप सामने आने के बाद लोग स्तब्ध हैं।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज का दिन किसके लिए रहेगा खास?

Today’s Horoscope मेष : आज धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। राजकाज में संघर्ष होगा। दैनिक रोजगार में प्रगति होगी। दिन अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न होगा। कारोबार से लाभ होगा। दैनिक रोजगार नियमित रहेगा। मित्र से मिलाप होगा। सुखद समाचार मिलेंगे। वृष : दूर-समीप की यात्रा बनेगी। परिवार पर व्यय होगा। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। […]

Spread the love
Read More
Astrology homeslider

त्रेता से द्वापर तक जीवित रहे ये 7 महान पात्र, रामायण-महाभारत में मिलता है वर्णन

अत्यंत महत्वपूर्ण रामायण और महाभारत दोनों युगों के साक्षी बने जो महान महापुऋष आचार्य संजय तिवारी Mahabharata : इन्होंने त्रेता से द्वापर तक जीवित रह कर अनेक भूमिकाएं निभाई भी है।भारतीय काल गणना के अनुसार रामायण त्रेता युग में हुआ और महाभारत द्वापर युग के अंत में। दोनों के बीच लगभग 8 से 9 लाख […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज: गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान दो युवक सई नदी में डूबे

पुलिस SDRF टीम के साथ कर रही दोनों युवकों की तलाश ए अहमद सौदागर Lucknow : मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब सई नदी में गणेश मूर्ति विसर्जन करने के दौरान दो युवक डूब गए। घटना होते पूरी खुशियां चंद मिनटों में ही मातम में बदल गई और […]

Spread the love
Read More