मोबाइल यूजर्स को बड़ी राहत, टली रिचार्ज प्लान महंगे होने की आशंका

Jio Airtel

Jio-Airtel देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों Jio, Airtel और Vodafone Idea (Vi) के करोड़ों ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। पिछले कुछ समय से मोबाइल रिचार्ज प्लान महंगे होने की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल टेलीकॉम कंपनियां अपने रिचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी करने के मूड में नहीं हैं। बताया जा रहा है कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों, बढ़ती महंगाई और आम लोगों पर बढ़ते खर्च के दबाव को देखते हुए कंपनियां फिलहाल टैरिफ बढ़ोतरी टाल सकती हैं। ऐसे में करोड़ों मोबाइल उपभोक्ताओं को अभी कुछ समय तक राहत मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्ट के अनुसार यदि टेलीकॉम कंपनियां भविष्य में 15 प्रतिशत तक टैरिफ बढ़ाती हैं, तो 28 दिन की वैधता वाले लोकप्रिय प्रीपेड प्लान की कीमत में करीब 50 रुपये तक का इजाफा हो सकता है। खासकर रोजाना 1.5GB डेटा वाले प्लान सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। इसका सीधा असर उन करोड़ों ग्राहकों पर पड़ता जो हर महीने नियमित रिचार्ज कराते हैं। हालांकि फिलहाल ऐसी बढ़ोतरी टलती नजर आ रही है, जिससे यूजर्स को बड़ी राहत मिली है।

ये भी पढ़े

सावधान! यूपी में आज 80 किमी की रफ्तार से आएगा तूफान

जुलाई 2024 में बढ़े थे रिचार्ज प्लान

गौरतलब है कि जुलाई 2024 में Jio, Airtel और Vodafone Idea ने अपने अधिकांश प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स की कीमतों में बड़ा इजाफा किया था। उस बढ़ोतरी के बाद से ही माना जा रहा था कि अगले एक-दो वर्षों में कंपनियां फिर से टैरिफ बढ़ा सकती हैं। हालांकि मौजूदा परिस्थितियों में कंपनियां ग्राहकों पर अतिरिक्त बोझ डालने से बचना चाहती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि निकट भविष्य में कीमतें स्थिर रह सकती हैं, लेकिन लंबे समय में टैरिफ बढ़ोतरी की संभावना पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।

ये भी पढ़े

ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बाद वैभव सूर्यवंशी का विकेट गिरा, फैंस हुए निराश

5G यूजर्स पर भी पड़ सकता है असर

विशेषज्ञों का कहना है कि भविष्य में यदि टैरिफ बढ़ोतरी होती है तो इसका असर सिर्फ 4G प्लान्स पर ही नहीं बल्कि 5G सेवाओं पर भी देखने को मिल सकता है। ऐसे में आने वाले महीनों में टेलीकॉम कंपनियों की रणनीति और बाजार की स्थिति पर सभी की नजर बनी रहेगी। फिलहाल Jio, Airtel और Vi के ग्राहकों के लिए राहत की बात यह है कि मोबाइल रिचार्ज प्लान महंगे होने की आशंका फिलहाल टलती नजर आ रही है।

ये भी पढ़े

राम मंदिर चढ़ावा विवाद गरमाया, बृजभूषण के बयान ने बढ़ाई हलचल

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

One thought on “मोबाइल यूजर्स को बड़ी राहत, टली रिचार्ज प्लान महंगे होने की आशंका”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider

प्रेम जीवन में रोमांस, करियर में तरक्की, जानें आज किसकी खुलेगी किस्मत!

Horoscope किसी को मिलेगा जीवनसाथी का साथ, किसी के रिश्तों में बढ़ेगा तनाव! मेष: आज आप तरोताजा और तन्दुरुस्त होने की खुशी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। आज आप काफी फुर्तीले और आतुर रहेंगे। आपका उपजाऊ दिमाग दिन भर विचलित रहेगा। अविवाहित और योग्य पात्रों के विवाह संबंधित चर्चा उनके घर […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Health homeslider

बिना बेहतर परफ्यूजन के अधूरा है हृदय प्रत्यारोपण

Lucknow परफ्यूजनिस्ट की एक चूक पूरे ऑपरेशन को कर सकती है असफल लखनऊ। कार्डियो वैस्कुलर थोरेसिक प्रोग्रेसिव वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। संस्था के महासचिव एवं आयोजक आरएमएल इंस्टीट्यूट के प्रोफेसर डॉक्टर डीके श्रीवास्तव और संस्था के अध्यक्ष एवं SGPGI के प्रोफेसर शांतनु पांडे ने बताया कि हृदय प्रत्यारोपण केवल […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में संपत्तियों की पहचान और नामांतरण प्रक्रिया होगी आसान

अब रजिस्ट्री के बाद स्वतः होगा नामांतरण यूपी में प्रॉपर्टी आईडी और ऑनलाइन सत्यापन पर जोर नगर निकायों में ई-नगरसेवा पोर्टल पर 56.57 लाख संपत्तियां पोर्टल पर दर्ज Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में संपत्ति संबंधी प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी, सरल और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की […]

Spread the love
Read More