ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बाद वैभव सूर्यवंशी का विकेट गिरा, फैंस हुए निराश

Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच खेले जा रहे ट्राई नेशन सीरीज के दूसरे मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया। हालांकि वह अपने अर्धशतक से महज 6 रन दूर रह गए और 21 गेंदों पर 44 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनके विकेट के रूप में भारत को पहला बड़ा झटका लगा।

रांगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में अफगानिस्तान ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज अपनाते हुए अफगान गेंदबाजों पर दबाव बनाया और पहले विकेट के लिए 74 रनों की तेज साझेदारी की।

ये भी पढ़े

ICC महिला T20 विश्व कप 2026: जानें भारत-पाकिस्तान मैच का समय और पूरे टूर्नामेंट का शेड्यूल

वैभव सूर्यवंशी शुरुआत से ही शानदार लय में नजर आए। उन्होंने कवर ड्राइव, कट और पुल शॉट्स की मदद से मैदान के चारों ओर आकर्षक स्ट्रोक लगाए। मात्र 17 गेंदों में 35 रन तक पहुंच चुके वैभव तेजी से अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन आठवें ओवर में अब्दुल्ला अहमदजई की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में कैच आउट हो गए।

वैभव ने अपनी 44 रन की विस्फोटक पारी में कई आकर्षक चौके लगाए और भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई। उनके आउट होने के बाद प्रियांश आर्या क्रीज पर आए और प्रभसिमरन सिंह के साथ पारी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी संभाली। वैभव के आउट होने तक भारत ने 9 ओवर में 88 रन बनाकर शानदार स्थिति बना ली थी। प्रभसिमरन सिंह 34 रन और प्रियांश आर्या 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

ये भी पढ़े

टेस्ट जीत के बाद विवाद में घिरे स्टोक्स, क्रिकेट जगत में मची हलचल

गौरतलब है कि ट्राई नेशन सीरीज के पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे और केवल 14 रन बनाकर आउट हो गए थे। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ उनकी यह आक्रामक पारी भारतीय टीम और प्रशंसकों के लिए राहत लेकर आई है। हालांकि अर्धशतक से चूकना उनके लिए जरूर निराशाजनक रहा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

गुरुवार को इन राशियों को प्रेम संबंधों में बरतनी होगी सावधानी

मनरेगा में बड़ा खेल? परसा सुमाली में मजदूरों की संख्या पर उठे सवाल

पंचायत चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में बड़ा बदलाव

 

Bhopal
homeslider Madhya Pradesh Weather

MP Weather: मानसून फिर हुआ एक्टिव, बैतूल-उज्जैन समेत 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Bhopal: मध्य प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। दक्षिण छत्तीसगढ़ और उसके आसपास बने मौसम तंत्र के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के 16 जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

चीनी मिल संघ के रिटायर प्रधान प्रबंधक ने किया करोड़ों का गोलमाल!

भ्रष्टाचारी विनोद अग्रवाल के खिलाफ कार्रवाई करने से कतरा रहा शासन चीनी मिल संघ में नियमित और सेवानिवृत कार्यकाल में किया गोलमाल भ्रष्ट अफसर को एसीएस गन्ना और संघ की प्रबंध निदेशक का संरक्षण Lucknow:  प्रदेश के चीनी एवं गन्ना विकास विभाग में भ्रष्टाचारी अफसर के खिलाफ कार्यवाही करने के बजाए संरक्षण दिया जा रहा […]

Read More
Xi Jinping Delhi
Delhi homeslider

शी जिनपिंग की दिल्ली में एंट्री, चीन से पहुंची ‘किले’ जैसी कार; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Xi Jinping Delhi: नई दिल्ली में BRICS शिखर सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज हैं। इसी बीच चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार, 12 सितंबर को दिल्ली पहुंच गए। पालम एयरफोर्स स्टेशन पर उनके विमान के उतरते ही राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। करीब सात साल बाद भारत पहुंचे जिनपिंग की यह […]

Read More