ग्रेट निकोबार बचाने की मुहिम तेज, कांग्रेस ने चलाया व्यापक हस्ताक्षर अभियान

Congress

आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी  के साथ कदम से कदम मिलाकर जिला कांग्रेस कमेटी महाराजगंज के अध्यक्ष के नेतृत्व में ग्रेट निकोबार को बचाने के लिए महाराजगंज तिराहे पर व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में जिला कांग्रेस कमेटी महराजगंज के अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार ग्रेट निकोबार और उससे जुड़े हुए सभी प्राचीन संस्कृतियों का दोहन कर रही है और अडानी के हाथ में होटल बनाने और अन्य व्यापारिक संस्थान को स्थापित करने के लिए अन्य संपत्तियों को बेचकर डेढ़ करोड़ पेड़ काटने का प्रबंध कर रही है और वर्षों से जो आदिवासी वहां रह रहे हैं उनको उजाड़ने की साजिश कर रही है।

कांग्रेस पार्टी इसे किसी भी कीमत पर होने नहीं देगी। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ यदि कोई नेता लड़ रहा है तो उस नेता का नाम  राहुल गांधी है और यदि कोई पार्टी भारतीय जनता पार्टी का विरोध कर सकती है तो उस पार्टी का नाम कांग्रेस पार्टी है। हम सभी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि राहुल गांधी के आवाहन पर इस हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने के लिए गांव-गांव और गली-गली तक पहुंचने का कार्य करें।कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन पाल ने कहा कांग्रेस पार्टी पूरे हिंदुस्तान की नजर में भारतीय जनता पार्टी के विरोध का एक प्रतीक बन गई है।

हम किसी भी कीमत पर ग्रेट निकोबार को अडानी के हाथों में बिकने नहीं देंगे। कार्यक्रम का संचालन कपिल देव शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष संगठन विनोद सिंह, गोपाल शाही, नूर आलम, गोविंद मिश्रा, रामनारायण प्रसाद, अम्बरीश शाही, अफजल अब्बासी, डॉक्टर अकील अहमद, राम नारायण प्रसाद, अब्दुल गनी, हरकेश पटेल, हरी लाल राही, कुलदीप जी, लालू प्रसाद यादव, राम प्रकट निषाद, जलालुद्दीन अंसारी, शंकर वर्मा, अकरम सुलेमानी, हरिराम मौर्य, संदीप तिवारी, शंकर वर्मा, युनुस अंसारी, सोनू पहलवान, जमील अहमद, महेंद्र कुमार, राम किशोर पाल सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

One thought on “ग्रेट निकोबार बचाने की मुहिम तेज, कांग्रेस ने चलाया व्यापक हस्ताक्षर अभियान”

Comments are closed.

Maharajganj News
Crime News Uttar Pradesh

महराजगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

35 लाख रुपए कीमत के 110 खोए मोबाइल बरामद चार माह में 1.25 करोड़ के 417 फोन लौटाए उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj News:तकनीक आधारित पुलिसिंग में महराजगंज पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है।पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सर्विलांस सेल ने CEIR पोर्टल और आधुनिक तकनीक की मदद से 110 […]

Spread the love
Read More
iPhone 18 Pro
homeslider Technology

iPhone 18 Pro हो सकता है महंगा! नए 2nm चिप और दमदार कैमरे के साथ कीमत बढ़ने की चर्चा तेज

iPhone 18 Pro : Apple के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर लॉन्च से पहले ही चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर नई iPhone 18 सीरीज की घोषणा नहीं की है, लेकिन विभिन्न लीक और टेक रिपोर्ट्स में दावा […]

Spread the love
Read More
Share Market Today
Business Uttar Pradesh

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, HDFC Bank में सबसे ज्यादा बिकवाली

सेंसेक्स-निफ्टी की धीमी शुरुआत Share Market Today: घरेलू शेयर बाजार ने मंगलवार को लगातार दूसरे कारोबारी दिन कमजोर शुरुआत की। वैश्विक बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों और निवेशकों की सतर्कता के बीच BSE सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों लाल निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में बैंकिंग और चुनिंदा ब्लूचिप शेयरों पर दबाव देखने को मिला, […]

Spread the love
Read More