
CJP controversy : नई दिल्ली में एक अनोखी राजनीतिक और सामाजिक चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। हाल ही में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को लेकर सोशल मीडिया पर जो हलचल देखी गई थी, अब उसी के बीच एक और नई पहल सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने ‘इश्क करो पार्टी (IKP)’ की शुरुआत का ऐलान कर दिया है। इस घोषणा के बाद से ही यह मुद्दा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेंड कर रहा है और लोग इसे अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं।
सदस्यता अभियान भी हुआ शुरू
मार्कंडेय काटजू ने इस नई पहल के तहत सदस्यता अभियान की शुरुआत भी की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा करते हुए लोगों से जुड़ने की अपील की। उन्होंने बताया कि जो भी व्यक्ति इस विचारधारा या मुहिम से जुड़ना चाहता है, वह आधिकारिक ईमेल आईडी [email protected] के माध्यम से संपर्क कर सकता है।

“देश की गंभीर समस्याओं का समाधान” बताया उद्देश्य
पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने स्पष्ट किया कि इस पहल को केवल मनोरंजन या प्रेम संबंधों को बढ़ावा देने वाली अवधारणा समझना गलत होगा। उनके अनुसार, यह एक गंभीर सामाजिक प्रयास है। उन्होंने कहा कि देश में गरीबी, बेरोजगारी, कुपोषण, शिक्षा की महंगाई, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी और बढ़ती महंगाई जैसी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। इन समस्याओं से निपटने के लिए समाज में एकता और आपसी समझ जरूरी है। उनका मानना है कि समाज जाति और धर्म के आधार पर बंटा हुआ है, जिसे राजनीतिक लाभ के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। ‘इश्क करो पार्टी’ का उद्देश्य इसी विभाजन को कम कर लोगों में प्रेम, भाईचारा और एकता को बढ़ावा देना बताया गया है।

कॉकरोच जनता पार्टी पर भी तंज
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मार्कंडेय काटजू ने कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके पर भी टिप्पणी की। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केवल इस्तीफे की मांग करना समस्या का स्थायी समाधान नहीं है।M उनके अनुसार, अगर किसी मंत्री का इस्तीफा भी हो जाए, तो उसकी जगह कोई और आ जाएगा, जिससे मूल समस्या का समाधान नहीं होता।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढ़े
म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा झटका: 38 साल के पेप्सी शर्मा का हार्ट अटैक से निधन
दिल्ली में TMC सांसदों की गुप्त बैठक से गरमाई बंगाल की राजनीति
IPS अजय पाल शर्मा को धमकी देने वाला TMC नेता जहांगीर खान नेपाल बॉर्डर पर गिरफ्तार
Iran Israel Conflict: ईरान के हमले के बाद इजरायल का पलटवार, पश्चिमी एशिया में बढ़ा युद्ध का खतरा


2 thoughts on “कॉकरोच जनता पार्टी विवाद के बीच ‘इश्क करो पार्टी’ का ऐलान”
Comments are closed.