IPS अजय पाल शर्मा को धमकी देने वाला TMC नेता जहांगीर खान नेपाल बॉर्डर पर गिरफ्तार

Jahangir Khan Arrested

देश छोड़कर भागने की तैयारी में था जहांगीर खान, STF ने नेपाल बॉर्डर से दबोचा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Jahangir Khan Arrested : पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जहांगीर खान को नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार कर लिया। जांच एजेंसियों को सूचना मिली थी कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए सीमा पार करने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद STF ने विशेष अभियान चलाकर उसे धर दबोचा। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके नेटवर्क और गतिविधियों से जुड़े कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने बडी कार्रवाई करते हुए TMC कांग्रेस के कद्दावर नेता जहांगीर खान को भारत नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार कर लिया है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान दक्षिण 24 परगना जिले की फालता सीट से चुनाव लडने वाले जहांगीर खान के खिलाफ जबरन वसूली, डराने धमकाने और चुनावी गड़बड़ी करने के आरोप में फालता थाने में सात एफआईआर दर्ज थीं। कलकत्ता हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर मिली अंतरिम राहत खत्म होने के बाद से ही वह लगातार फरार चल रहे थे और देश छोडकर नेपाल भागने की फिराक में थे। पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस और उनके करीबियों के फोन ट्रैक करके उन्हें उत्तर बंगाल में सीमा के पास एक होटल से धर दबोचा और अब उन्हें वापस कोलकाता लाया जा रहा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

खाकी पहनने का सपना रह गया अधूरा, परीक्षा से पहले नदी हादसे में युवक की मौत

रीजेंसी हॉस्पिटल, गोरखपुर ने रची सफलता की नई कहानी

दिल्ली में INDIA ब्लॉक की अहम बैठक, विपक्षी दलों की नजर 2029 की रणनीति पर

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में रिकॉर्ड प्रतिस्पर्धा, एक सीट के लिए 89 उम्मीदवार मैदान में

 

 

 

One thought on “IPS अजय पाल शर्मा को धमकी देने वाला TMC नेता जहांगीर खान नेपाल बॉर्डर पर गिरफ्तार”

Comments are closed.

National Politics

आतंकवाद पर सख्त भारतः विदेशी राजनयिकों के समक्ष पेश की ‘प्रहार’ रणनीति

New Delhi: वैश्विक मंच पर आतंकवाद के खिलाफ अपनी ‘जीरो-टॉलरेंस’ नीति को मजबूत करते हुए भारत ने एक बड़ा कूटनीतिक कदम उठाया है। विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने नई दिल्ली में भारत की आतंकवाद-रोधी रणनीति पर विशेष ब्रीफिंग सत्रों की अध्यक्षता की। दो दिनों तक चले इन महत्वपूर्ण सत्रों में भारत में नियुक्त […]

Read More
Bengaluru
homeslider Politics

मल्लिकार्जुन के बिगड़े बोल- ‘उसे चप्पलों से मारो’

Bengaluru: कर्नाटक की राजनीति में एक वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। राज्य के मंत्री SS मल्लिकार्जुन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह हरिहर से BJP विधायक BP हरीश के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह पूरा घटनाक्रम […]

Read More
National Politics

राहुल के बयान पर CJI बोले- सभी के लिए समान नियम

राहुल गांधी मामले में जल्द सुनवाई की मांग New Delhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जुड़े एक आपराधिक मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में उस वक्त दिलचस्प बहस देखने को मिली, जब शिकायतकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील गौरव भाटिया ने मामले की जल्द सुनवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी […]

Read More