महराजगंज जनपद के चौक बाजार में आयोजित हुआ जिला कांग्रेस कमेटी का कार्यकर्ता सम्मेलन

Maharajganj

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Maharajganj: गोरखपुर मंडल कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन एवं दिल्ली मेगा रैली की तैयारी के लिए चौक बाजार ,महाराजगंज में एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने की और संचालन जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर रामनारायण चौरसिया ने किया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी अभिषेक दत्त रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक नवंबर को दिल्ली में होने वाली मेगा रैली कांग्रेस के इतिहास में सबसे बड़ी रैली होने वाली है।

इसमें महाराजगंज जनपद की भागीदारी के लिए आज मैं आपके बीच में आया हूं। आपसे आग्रह कर रहा हूं की बड़ी से बड़ी संख्या में पहुंचकर रैली को सफल बनाएं। क्योंकि रैली संविधान की मूल भावना के विपरीत काम करने वाली चुनाव आयोग और उसके आका के विरुद्ध है,जिन्होंने भारत में लोकतंत्र को समाप्त करने का प्रयास किया है और पूरे देश में वोट चोरी करके भारतीय जनता पार्टी की फर्जी सरकार बनवाई है। इसी के विरोध में हम सब के नेता राहुल गांधी के आवाहन पर दिल्ली चलो का नारा आज हिंदुस्तान की गली-गली में गूंज रहा है।

WhatsApp Image 2026 10 24 at 4.31.16 PM (1)

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुश्री सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि अभी पिछले दिनों लखनऊ में एक प्रेस कांफ्रेंस करके हम लोगों ने बताया की उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के एक विधानसभा में 13000 से ज्यादा वोट इसलिए गड़बड़ कर दिए गए । जिनके एपिक नंबर तो सही है लेकिन नाम में परिवर्तन कर दिया गया ताकि आने वाले विधानसभा के चुनाव में एपिक नंबर और नाम के बदलाव के कारण वह वोट के अधिकार से वंचित हो जाए। उस विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी सिर्फ 7000 वोटो से जीती है इसलिए लगभग 14000 वोट काटकर भारतीय जनता पार्टी की जीत को फिर से सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई की गई है।

चित्र:Supriya shrinate during press conference.jpg - विकिपीडिया

सुश्री सुप्रिया श्रीनेत

इसलिए हमारा कर्तव्य है कि हम ज्यादा से ज्यादा संख्या में रैली में भाग ले और रैली को सफल बनाएं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं को दिल्ली यात्रा में आने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से चर्चा किया और शीघ्र ही सूची मांग कर सभी कार्यकर्ता साथियों का रेलवे से रिजर्वेशन कराने की बात कही। कार्यक्रम के अन्य विशिष्ट अतिथि और उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का संविधान खतरे में है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में दलितों के अधिकारों को छीना जा रहा है वह चाहे वोट का अधिकार हो चाहे नौकरी का अधिकार हो जो भी संवैधानिक अधिकार उनको प्राप्त है उनको समाप्त करने का प्रयास भारतीय जनता पार्टी कर रही है। ऐसी स्थिति में हम सब लोगों का कर्तव्य है कि हम सैकड़ो की संख्या में विभिन्न साधनों से दिल्ली पहुंचकर 1 नवंबर की मेगा रैली को सफल बनाएं।

Maharajganj News | Alok Prasad Congress VP & Virendra Chaudhary Leader

विधायक वीरेंद्र चौधरी

कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोरखपुर जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी, देवरिया जिलाध्यक्ष रोशन मल, कुशीनगर जिलाध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिभुवन नारायण मिश्रा, शरद सिंह बबलू ,अवनीश पाल, झिनकू चौधरी, विनीत सिंह, विनोद कुमार सिंह, दिलीप कुमार, वरिष्ठ नेता सैयद जमाल अहमद, कपिल देव शुक्ला, विनोद सिंह, हरकेश पटेल, राजन शुक्ला, हृदय नारायण पांडे, चंदन तिवारी, राम नारायण प्रसाद,, इंजीनियर शिवपूजन, बख्शीश अली सदा मोहन उपाध्याय, राजू गुप्ता, प्रधानाचार्य राम निवास चौबे, उदय प्रताप सिंह, तामेश्वर पांडे, युसूफ अंसारी, जलालुद्दीन अंसारी, मोहम्मद गनी, गोविंद मिश्रा, दिग्विजय पटेल, सुरेश सहानी, लाल यादव, राम प्रकाश निषाद, अफजल अब्बासी, अकील अहमद, संदीप तिवारी, अरविंद कुमार, दिनेश यादव, राजेंद्र प्रसाद, शंकर वर्मा, आनंद कनौजिया, हरिराम मौर्य, अनु मनी, अमरजीत निषाद, शाहिद समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के पूर्व सभी नेताओं द्वारा बड़ी संख्या में देश बचाओ वोट बचाओ पदयात्रा निकाली गई जो गंभीर नाथ चौराहे से चलकर मुख्य बाजार चौक होते हुए नहर पर जाकर के समाप्त हुई। जिसमें नेताओं ने ज्ञानेश कुमार गाड़ी छोड़ वोट कर गाड़ी छोड़ ज्ञानेश कुमार को जाना होगा के नारे लगाए और प्रशासन को आगाह किया कि यदि आने वाले दिनों में उनके द्वारा और चोरी का प्रयास किया जाएगा तो कांग्रेस के कार्यकर्ता ईंट से ईंट बजा देंगे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

मऊ में मोदी की तस्वीर के पास नींबू-सिंदूर मिलने से हड़कंप, FIR दर्ज

रीठा और गुड़हल से घर पर बनाएं नेचुरल शैंपू, बालों की देखभाल होगी आसान

डीपफेक से नहीं बचेंगे अपराधी, बोले योगी

रीठा और गुड़हल से घर पर बनाएं नेचुरल शैंपू, बालों की देखभाल होगी आसान

 

 

 

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

मौत से पहले का CCTV फुटेज आया सामने, साथ दिखे शिवा-श्रद्धा

Lucknow: कारोबारी शिवा शर्मा की मौत का मामला लगातार चर्चा में है। अब इस मामले से जुड़ा एक नया CCTV फुटेज सामने आने की बात कही जा रही है। इसमें कथित तौर पर शिवा शर्मा और मॉडल श्रद्धा दुबे एक साथ सीढ़ियों से नीचे उतरते दिखाई दे रहे हैं। दावा है कि इस दौरान शिवा […]

Spread the love
Read More
Barabanki
Uttar Pradesh

सिद्धौर के नसीरपुर में खेलकूद प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाया दमखम

Barabanki: विकास खंड सिद्धौर के उच्च प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी सिद्धौर कमलेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ अध्यापक विनीता मिश्रा, रामेश्वर प्रसाद मिश्रा, उच्च प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक आशीष कुमार वर्मा एवं शिक्षक संकुल राम इकबाल द्वारा […]

Spread the love
Read More
homeslider Lifestyle Uttar Pradesh

करवा चौथ पर छाया फैशन का जादू, मल्टीकलर लहंगे और पोल्की ज्वेलरी की बढ़ी मांग

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का त्योहार नजदीक आते ही मुरादाबाद के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। कपड़ों की दुकानों से लेकर ज्वेलरी शोरूम और मेकअप स्टूडियो तक महिलाओं की पसंद के नए रंग दिखाई दे रहे हैं। इस बार पारंपरिक सुहाग के शृंगार में फैशन का नया अंदाज भी शामिल हो रहा है। […]

Spread the love
Read More