केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर ग्राम पंचायत हेवती में रात्रि चौपाल का आयोजन

Central government

उमेश चन्द्र त्रिपाठी/मनोज कुमार त्रिपाठी

Central government केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत दिनांक 04 जून 2026 को ग्राम पंचायत हेवती में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद के प्रभारी एवं आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  दयाशंकर मिश्र “दयालु” ने की। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विगत 12 वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि इस अवधि में वैश्विक स्तर पर अनेक चुनौतियां सामने आईं, जिनका देश ने प्रभावी ढंग से सामना किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा गरीब कल्याण, स्वास्थ्य, वित्तीय समावेशन, आधारभूत संरचना विकास तथा सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में व्यापक कार्य किए गए हैं।

ये भी पढ़े

नॉनवेज के बाद ये चार चीजें बढ़ा सकती हैं पेट की परेशानी

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है तथा जनधन योजना के माध्यम से वित्तीय समावेशन को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की समन्वित कार्यप्रणाली से विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। प्रभारी मंत्री ने सिसवा विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों के लिए विधायक सिसवा प्रेम सागर पटेल की सराहना करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार के कारण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आई है। उन्होंने प्रदेश में स्थापित कानून व्यवस्था की चर्चा करते हुए कहा कि इसके परिणामस्वरूप निवेश एवं रोजगार के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हुआ है। उन्होंने ग्रामीणों से ऊर्जा संरक्षण का आह्वान करते हुए ऊर्जा के विवेकपूर्ण उपयोग पर बल दिया।

ये भी पढ़े

मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, निर्दोष परिवारों पर टूटा कहर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सिसवा प्रेम सागर पटेल ने कहा कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र की जर्जर सड़कों के सुधार, कृषि हितों के संरक्षण तथा आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए गए हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों में मनरेगा पार्क, अमृत सरोवर, व्यक्तिगत शौचालय तथा प्रधानमंत्री आवास जैसी योजनाओं का व्यापक लाभ ग्रामीणों को प्राप्त हुआ है। उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि जनता के विश्वास एवं समर्थन को सार्थक बनाना उनकी प्राथमिकता है। इससे पूर्व प्रभारी मंत्री द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए तथा ग्रामीणों की समस्याओं एवं सुझावों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी निचलौल, जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Read More