योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर नौतनवा में भव्य कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं में उत्साह

Happy Birthday

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Happy Birthday उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय, कर्मठ एवं यशस्वी मुख्यमंत्री परमपूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के जन्मदिन को आज पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जगह जगह हवन, यज्ञ एवं केक काटे जा रहे हैं और उनके दीर्घायु होने के लिए पूजा पाठ किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़े

कर्नाटक कांग्रेस में कलह के संकेत! मंत्री पद मिलने के बावजूद रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा

इसी कड़ी में आज नौतनवां विधायक माननीय ऋषि त्रिपाठी की अध्यक्षता में तथा नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी की अगुआई में नौतनवां नगर के वार्ड न0 16 बहादुर शाह नगर स्थित कोटही माता मन्दिर प्रांगण में वृक्षारोपण कर पूजा – पाठ किया गया तथा उनके स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की गई।

ये भी पढ़े

डिजिटल बगावत की दस्तक, क्या सियासत की कसौटी पर टिकेगी?

इस अवसर पर विधायक जी ने अपने संबोधन में बताया कि “हिंदुत्व के पुरोधा एवं राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले मुख्यमंत्री जी ने गोरक्षपीठ के कठिन प्रबंधन से लेकर मुख्यमंत्री तक की जिम्मेदारी को निभाते हुए प्रदेश के विकास में रोड़ा बनने वाले माफियाओ के मंसूबे को बुलडोजर से ध्वस्त कर एक नई इबारत लिखी, ऐसे ऊर्जावान मुख्यमंत्री जी को जन्मदिन की बधाई।।
वहीं पालिका अध्यक्ष ने बताया कि “मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सुशासन, सुरक्षा, विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित की हैं, उनके दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम के परिणाम स्वरूप आज उत्तर प्रदेश पूरे देश में प्रगति और समृद्धि की अतुल्य गाथा लिख रहा है, ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा जनसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा और शक्ति प्रदान करें।

ये भी पढ़े

मॉनसून की रफ्तार तेज! यूपी-बिहार समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट

इस अवसर पर सभासद धर्मात्मा जायसवाल,अनिल मद्धेशिया,अनिल जायसवाल,संजय पाठक,राहुल दूबे,दुर्गेश कुमार,लल्लू जायसवाल, ग्राम प्रधान बैरियहवां मक्खन मौर्या,वरिष्ठ लिपिक रमाशंकर सिंह,संतोष श्रीवास्तव एवं रवि त्रिपाठी,भगवानदास यादव,संजय सिंह,राकेश श्रीवास्तव,अमित जायसवाल,विजय उपाध्याय,राजू पहलवान,राजकुमार गौड़,योगेश विश्वकर्मा,नितेश मणि त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहें।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

‘मंदिर जाना छोड़ दो’…नासिक केस में पीड़िता के बयान से मचा हड़कंप

मां और दामाद के रिश्ते का खुला राज, बेटी की मौत से मचा हड़कंप

Sensex Today: एशियाई बाजारों में मचा कोहराम, निवेशकों की बढ़ी चिंता

Spread the love

Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More
Environmental Conservation
Purvanchal

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत निचलौल थाने में हुआ पौधरोपण

Environmental Conservation पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को महराजगंज जिले के निचलौल थाना परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने किया। इस दौरान थानाध्यक्ष अंकित सिंह सहित थाना परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों ने विभिन्न […]

Spread the love
Read More
Sant Kabir Nagar Jail
homeslider Purvanchal

संतकबीरनगर जेल में अवैध वसूली के लगे गंभीर आरोप

Sant Kabir Nagar Jail एक माह बाद बंदी की बैरक बदलने के नाम पर वसूले जा रहे 4600 रुपए सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से हुआ वसूली का खुलासा संत कबीरनगर जेल में अवैध वसूली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जोरशोर से वायरल हुआ है। इस वायरल वीडियो में जेल से कुछ दिन […]

Spread the love
Read More