अपराधियों के हाथ में पहुंच गई मुख्यमंत्री के बुलडोजर की चाभी: अखिलेश यादव

Bulldozer

बयानवीर बन गए प्रदेश के मुख्यमंत्री

Bulldozer समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा राज में जनता बुरी तरह परेशान है। महंगाई आसमान छू रही है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। परीक्षाओं के पेपर बराबर लीक हो रहे हैं। जो परीक्षाएं हो गई उनके परिणाम नहीं आ रहे हैं। उनमें तमाम तरह की अनियमितताएं पाई जाती है। किसान को फसल की लागत भी नहीं मिल रही है। खाद और बीज के लिए वह दर-दर भटक रहा है।

ये भी पढ़े

भाजपा बेकरार, तमिलनाडु BJP में पड़ी दरार!

DAP, NPK  आदि उर्वरक कालाबाजारी में ही मिलते है।सच तो यह है कि भाजपा सरकार में किसानों की आय दोगुनी हुई नहीं, उसके आश्वासन झूठे ही साबित हुए। जातिवाद और भ्रष्टाचार चरम पर है। थाना-तहसील से लेकर कलेक्ट्रेट तक कहीं किसी की सुनवाई नहीं। मुख्यमंत्री जी बयानवीर बन गए हैं।

भीषण गर्मी के इन दिनों में जनता में बिजली के लिए हाहाकार मचा है। भाजपा नेतृत्व किसी भी समस्या का समाधान नहीं कर पा रही है। जब एक भी बिजली घर भाजपा राज में नहीं बना तो बिजली कहां से मिलेगी? भाजपा राज में एक भी यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं हुआ। भाजपा ने लोकतंत्र की गरिमा को नष्ट करने में कोई कर नहीं छोड़ी है। उत्तर प्रदेश में एक तरह से अपराधियों के हाथ में ही मुख्यमंत्री जी के बुलडोजर की चाभी पहुंच गई है। प्रतापगढ़ में पुलिस चौकी के बगल में ही दबंगो द्वारा बुलडोजर चलाकर मकान दुकान गिराना बेहद शर्मनाक है। भाजपा सरकार में अराजकता को संरक्षण मिला हुआ है। अभी गाजीपुर में विश्वकर्मा समाज की एक बेटी के साथ जब अन्याय हुआ तो पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे समाजवादी प्रतिनिधिमंडल पर घेर कर हमला किया गया।

ये भी पढ़े

49 टेस्ट में 94 छक्के लगा चुका है दस्ताने पकड़ने वाला ये खब्बू बल्लेबाज

पुलिस मूकदर्शक बनी रही। भाजपा सरकार संरक्षित अवांछित तत्वों के बल पर न्याय मांगने वालों के मुंह बंद करना चाहती है। इसमें प्रशासन के भी कुछ तत्व साथ दे रहे हैं। सच तो यह है कि उत्तर प्रदेश प्रगति में आगे बढ़ने के बजाय पीछे जा रहा है। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। शिक्षा स्वास्थ्य की व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। प्रदेश में कहीं से निवेश नहीं आ रहा है। किसानों के हित में एक्सप्रेस-वे के किनारे समाजवादी सरकार ने मंडियां बनाई थी। भाजपा सरकार ने मंडियो का काम रोक दिया। उत्तर प्रदेश में पीडीए एकजुट होकर भाजपा को हटाने के लिए तैयार है। जनता भाजपा सरकार से मुक्ति चाहती है। जनता 2027 के विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रही है जब वह वोट के अधिकार से भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा देगी।

Spread the love

One thought on “अपराधियों के हाथ में पहुंच गई मुख्यमंत्री के बुलडोजर की चाभी: अखिलेश यादव”

Comments are closed.

Unnao Rape Case
Crime News homeslider Uttar Pradesh

उन्नाव दुष्कर्म के आरोपी की बनारस जेल में मौत

परिजनो ने जेल प्रशासन पर उत्पीड़न और हत्या का लगाया आरोप Unnao Rape Case गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के निहालीखेड़ा उन्नाव निवासी राहुल निषाद की वाराणसी जेल में मौत हो गई। वह दुष्कर्म और मारपीट के मामलों में आरोपी था। परिजनों ने जिला कारागार के बाहर हंगामा किया। उन्होंने जेल प्रशासन पर यातनाएं देने और हत्या […]

Spread the love
Read More
Kuwano River accident
Crime News homeslider

नदी में नहाने के दौरान दो मासूमों की मौत, परिवार में कोहराम

कुवानो नदी हादसा: स्नान के दौरान दो बच्चों की मौत से हड़कंप महुली पुलिस के रेस्क्यू के बाद कुवानो नदी से दो शव बरामद आशुतोष मिश्रा Kuwano River accident संत कबीर नगर जनपद के महुली थाना क्षेत्र में करीब 10:00 बजे थाना घनघटा क्षेत्रान्तर्गत चौकी पौली के ग्राम दौलतपुर घाट पर ग्राम मानपुर, चौकी शनिचरा […]

Spread the love
Read More
Tamil Nadu
homeslider National

भाजपा बेकरार, तमिलनाडु BJP में पड़ी दरार!

Tamil Nadu अन्नामलाई के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष और सचिव का इस्तीफा तमिलनाडु में BJP  के भीतर दरार साफ दिखाई देने लगी है। पार्टी की राज्य सचिव सुमति वेंकटेश ने इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही बीजेपी तमिलनाडु के राज्य उपाध्यक्ष करू नागराजन ने भी पार्टी छोड़ने का फैसला किया है। दोनों नेताओं के इस्तीफों […]

Spread the love
Read More