‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को जनआंदोलन बनाएंगे BJP कार्यकर्ता : पंकज

BJP

BJP  विश्व पर्यावरण दिवस और केंद्र सरकार के 12 सफल वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरित विकास का सन्देश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण की अपील की। इस मौके पर एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति सरकार के प्रयासों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 12 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों पर भी चर्चा की गयी।

ये भी पढ़े

पाकिस्तान को मिला तेल और गैस का नया भंडार

गोष्ठी को संबोधित करते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रकृति और पर्यावरण के प्रति अपने दायित्वों को याद करने का दिन है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत में पर्यावरण सुरक्षा और हरित विकास के क्षेत्र में दुनिया के सामने एक मिसाल पेश करने का उल्लेख किया। पंकज चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 से सौर ऊर्जा के क्षेत्र में जो कार्य शुरू किया, उसी का परिणाम है कि आज भारत सौर ऊर्जा उत्पादन के मामले में दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल हो चुका है और दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

ये भी पढ़े

भारत-यूके संबंधों का नया अध्याय: व्यापार-रक्षा-तकनीक पर हुए बड़े करार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने की अपील का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता इस अपील का पालन करते हुए एक पेड़ लगाएंगे और उसे सुरक्षित करने का काम करेंगे।

ये भी पढ़े

वैवाहिक विवाद में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पति सभी आरोपों से बरी

चौधरी ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 12 साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है, और वह हिंदुस्तान के इतिहास में सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार ने जो काम किया है, उसको लेकर भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे।

उमेश चन्द्र त्रिपाठी/मनोज कुमार त्रिपाठी

Spread the love

iPhone 18 Pro
homeslider Technology

iPhone 18 Pro हो सकता है महंगा! नए 2nm चिप और दमदार कैमरे के साथ कीमत बढ़ने की चर्चा तेज

iPhone 18 Pro : Apple के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर लॉन्च से पहले ही चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर नई iPhone 18 सीरीज की घोषणा नहीं की है, लेकिन विभिन्न लीक और टेक रिपोर्ट्स में दावा […]

Spread the love
Read More
Mathura Electrocution Accident
homeslider Uttar Pradesh

11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूटने से गई युवक की जान

मथुरा में हाईटेंशन लाइन का कहर Mathura Electrocution Accident :  थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव तैयापुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पानी की टंकी के पास अचानक 11 केवी (11 हजार वोल्ट) की हाईटेंशन बिजली लाइन टूटकर जमीन पर गिर गई। इसकी चपेट में आने से युवक […]

Spread the love
Read More
homeslider National

सोनम वांगचुक मामले में बड़ा अपडेट, केंद्र बोला- मेदांता शिफ्टिंग का विरोध नहीं करेंगे

Sonam Wangchuk Latest News : सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य और अस्पताल शिफ्टिंग मामले में केंद्र सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट में कहा है कि उन्हें मेदांता अस्पताल ले जाने पर कोई आपत्ति नहीं है। मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि […]

Spread the love
Read More