सरकारी अधिकारी बनकर करता था ठगी, पुलिस ने 63 लाख के फ्रॉड का किया खुलासा

Fraud

नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को बनाता था शिकार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Fraud पुलिस ने फर्जी अधिकारी बनकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी खुद को विभिन्न विभागों का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों को झांसे में लेता था और सरकारी नौकरी दिलाने तथा उच्च अधिकारियों से करीबी संबंध होने का दावा कर उनसे मोटी रकम वसूलता था।

ये भी पढ़े

खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमले के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना ठूठीबारी पुलिस ने वांछित अभियुक्त विनीत कुमार सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बासपार कोठी गांव का निवासी है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जीवाड़े से संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ने कई लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने का झूठा आश्वासन देकर लगभग 63 लाख रुपये की ठगी की है।

ये भी पढ़े

असद के साथ पूरा विपक्ष, सूर्या अकेला क्यों!

वह खुद को प्रभावशाली अधिकारी बताकर लोगों का विश्वास जीतता था और उनसे धनराशि प्राप्त करता था। मामले के खुलासे के बाद से वह फरार चल रहा था, जिसकी पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर ठूठीबारी पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय उसके कब्जे से तीन आधार कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।

ये भी पढ़े

सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, बुजुर्ग महिला ने SP नेता को चप्पलों से धोया, तहलका मचा

पुलिस का मानना है कि इन दस्तावेजों और मोबाइल फोन का इस्तेमाल वह लोगों को भ्रमित करने तथा अपनी झूठी पहचान स्थापित करने के लिए करता था। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले में अन्य संभावित पीड़ितों और आरोपी के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

Crime News

गाजीपुर: इंदिरा नगर में दो घरों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

2,11,800 रुपए की नकदी व घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : इंदिरा नगर क्षेत्र दो घरों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश कर इंस्पेक्टर गाजीपुर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अभिषेक पाण्डेय, उपनिरीक्षक धनपाल, हेड कांस्टेबल बालकुश, हेड कांस्टेबल अशोक यादव, कांस्टेबल रविंद्र सिंह, कांस्टेबल भुवन विक्रम के अलावा […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

साइबर फ्राड पर जागरूक करेगी कमिश्नरेट पुलिस

Green Gas मीटर अपडेट के नाम पर ठगी करने के मामले में पुलिस लोगों से सावधान रहने के लिए किया अपील किसी भी अनजान कॉल आने पर क्लिक न करें- आईपीएस अधिकारी किरन यादव ए अहमद सौदागर Lucknow : साइबर फ्राड करने वाले शातिरों से आम जनता को बचाने के लिए लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस जागरूकता […]

Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज: केबिल चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश, तीन चोर गिरफ्तार

इनके पास से दो बंडल केबिल व घटना में इस्तेमाल आटो रिक्शा बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा, संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध अपर्णा कुमार के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के कुशल पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्ला […]

Read More