आज से शुरू हुआ नौतपा, अगले नौ दिन बरसेगी भीषण गर्मी…जानिए कैसे रखें खुद को सुरक्षित

Nautapa

Nautapa आज यानी 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो गई है। यह दो जून तक रहेगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इस दौरान सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, जिससे धरती पर सूर्य की तपिश सबसे अधिक महसूस होती है। अगले नौ दिनों तक भीषण गर्मी और लू चलने की संभावना बनी रहती है। नौतपा को ज्येष्ठ महीने की सबसे तीव्र गर्मी वाला समय माना जाता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह दौर अच्छी मानसूनी बारिश का संकेत भी माना जाता है, लेकिन इस दौरान स्वास्थ्य को लेकर बेहद सावधान रहने की जरूरत होती है।

क्या होता है नौतपा?

नौतपा साल का वह समय माना जाता है जब सूर्य की किरणें सीधे और अधिक प्रभावी रूप से धरती पर पड़ती हैं। इसकी वजह से तापमान सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक महसूस होता है और गर्म हवाएं लोगों को परेशान करती हैं। इस दौरान लू लगने, डिहाइड्रेशन, चक्कर और कमजोरी जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ सकती हैं।

ये भी पढ़े

स्टालिन अपनी विचारधारा के साथ आयेंगे BJP के करीब!

नौतपा में क्यों बढ़ जाता है खतरा?

विशेषज्ञों के मुताबिक नौतपा के दौरान शरीर से पसीने के जरिए पानी और जरूरी मिनरल्स तेजी से बाहर निकलते हैं। अगर समय पर पानी और पोषण न मिले तो शरीर का तापमान नियंत्रित रखना मुश्किल हो जाता है। खासतौर पर तेज धूप में लंबे समय तक रहने वाले लोगों को ज्यादा खतरा होता है।

इन लोगों को सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत

  • बच्चे और बुजुर्ग
  • गर्भवती महिलाएं
  • पहले से बीमार लोग

धूप में काम करने वाले मजदूर और कर्मचारी

इन लोगों का शरीर अत्यधिक गर्मी को जल्दी सहन नहीं कर पाता, इसलिए इन्हें अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

  • नौतपा से बचने के आसान उपाय
  • धूप में निकलने से बचें

दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। बच्चों और बुजुर्गों को घर के अंदर ही रखें। दिनभर खूब पानी पिएं। इसके अलावा नींबू पानी, नारियल पानी, छाछ और आम पन्ना जैसे पेय पदार्थों का सेवन करें। सूती, हल्के रंग और ढीले कपड़े पहनें ताकि शरीर को ठंडक मिल सके। दिन में खिड़कियों पर पर्दे लगाकर रखें ताकि तेज धूप अंदर न आए। रात में खिड़कियां खोलकर ताजी हवा आने दें।

ये भी पढ़े

UP में भी मुस्लिम लीग के साथ चुनाव लड़ सकती कांग्रेस

खान-पान में रखें सावधानी

नौतपा के दौरान हल्का और ठंडक देने वाला भोजन लेना फायदेमंद माना जाता है।

  • तरबूज, खरबूजा जैसे मौसमी फल खाएं
  • तली-भुनी और मसालेदार चीजों से बचें
  • बाहर की खुली और बासी चीजें न खाएं
  • दही, छाछ और नींबू पानी को डाइट में शामिल करें

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह

विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी के इस दौर में थोड़ी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। अगर चक्कर, तेज सिरदर्द, उल्टी या ज्यादा कमजोरी महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

राजेन्द्र गुप्ता

Spread the love

gold price today
Business homeslider

कमोडिटी मार्केट में हलचल: सोना-चांदी चमके, कच्चे तेल में गिरावट

Gold-Silver वैश्विक बाजारों से मिल रहे सकारात्मक संकेतों के बीच कमोडिटी मार्केट में शुक्रवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की उम्मीदों से ग्लोबल सेंटीमेंट मजबूत हुआ, जिसका असर सोने और चांदी की कीमतों पर साफ नजर आया। वहीं दूसरी ओर कच्चे तेल के दामों में गिरावट […]

Spread the love
Read More
TMC
homeslider West Bengal

लोकसभा में TMC को झटका? 19 सांसदों की सूची वायरल, मचा बवाल

TMC तृणमूल कांग्रेस को लेकर राजनीतिक हलकों में बड़ी हलचल मची हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि पार्टी के भीतर बड़ी टूट देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि 19 सांसदों की एक सूची सामने आई है, जिन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को […]

Spread the love
Read More
Petrol and Diesel
Business homeslider

सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल पंपों से थोक में डीजल खरीदने पर लगी रोक

Petrol and diesel पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने तथा जमाखोरी और कालाबाजारी पर लगाम कसने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने पेट्रोल पंपों से पेट्रोल और डीजल की थोक खरीद पर अस्थायी रोक लगा दी है। नए आदेश के तहत अब कोई भी व्यक्ति या संस्था […]

Spread the love
Read More