Bihar : मांझी की किश्ती पर हमला, केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा में भारी लापरवाही

Bihar

बिहार के गया में पूर्व CM जीतनराम मांझी की सुरक्षा में सेंध

Bihar जीतनराम मांझी पर बिहार के गया जिले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हमला हुआ है। जानकारी के मुताबिक गयाजी के खिजरसराय इलाके में भाषण देते समय कुछ असामाजिक तत्वों ने मंच की ओर पत्थर फेंके। पत्थर केंद्रीय मंत्री के बेहद करीब जाकर गिरे, हालांकि वह बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि यह घटना शुक्रवार शाम एक निजी स्कूल के कार्यक्रम के दौरान हुई। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

ये भी पढ़े

गर्मियों में आंखों में जलन और सूखेपन से हैं परेशान? जानिए बचाव के आसान और असरदार उपाय

पुलिस ने मामले में दो नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है कि आखिर पत्थरबाजी के पीछे क्या वजह थी। मौके पर मौजूद नीमचक बथानी DSP सुरेंद्र कुमार सिंह और एसडीओ केशव आनंद ने भी आरोपियों से पूछताछ की। घटना के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए जीतनराम मांझी ने कहा कि उन्होंने पत्थर आते हुए नहीं देखा, लेकिन कुछ लोग अच्छे काम में बाधा डालना चाहते हैं।उन्होंने कहा कि क्या आया, क्या गया हम नहीं देखे। कुछ लोग अच्छा काम नहीं होने देना चाहते हैं, वही ऐसा कर रहे हैं।

पहले भी मिल चुकी है धमकी

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री को पहले भी सोशल मीडिया के जरिए धमकी मिल चुकी है। कुछ दिन पहले फेसबुक पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें आरोपी ने मांझी पर हमला करने की खुली धमकी दी थी। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश राव उर्फ सरदार को गिरफ्तार किया था। आरोपी को नालंदा जिले के लहेरीसराय थाना क्षेत्र से पकड़ा गया था।

ये भी पढ़े

दो टूक : सरकार माने भले न, पर कांकरोच जनता पार्टी से परेशानी में तो है…

समधन और विधायक ज्योति मांझी से भी हुई थी बदसलूकी

बीते दिनों ज्योति देवी के साथ भी कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया था। गंभीरा गांव के पास कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी रोककर हंगामा किया था। आरोप है कि उपद्रवियों ने गाड़ी का शीशा तोड़ने की भी कोशिश की थी। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं के बाद मांझी और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रहा है।

3 thoughts on “Bihar : मांझी की किश्ती पर हमला, केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा में भारी लापरवाही”

Comments are closed.

Patna
Bihar homeslider Politics

मोदी ने निशांत को लगाया गले, बिहार की सियासत में बढ़ी चर्चा

Patna: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की एक मुलाकात इन दिनों राज्य की राजनीति में चर्चा का विषय बनी हुई है। वैशाली में नीतीश सेतु के उद्घाटन समारोह के दौरान PM मोदी ने निशांत कुमार को आत्मीयता से गले लगाया। इस छोटे से घटनाक्रम को जेडीयू के नेताओं ने खास […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

CM का निर्देश: एक्सप्रेसवे और औद्योगिक परियोजनाएं समय पर हों पूरी

नए एक्सप्रेसवे और औद्योगिक परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करें : मुख्यमंत्री CM योगी ने विकास योजनाओं और परियोजनाओं की समीक्षा की आउटसोर्सिंग कार्मिक को नई व्यवस्था के तहत बढ़ा हुआ मानदेय समय से पूरा मिले: मुख्यमंत्री Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य सरकार ने प्रदेश में निवेश का अनुकूल माहौल […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

यूपी में 144 डिप्टी SP के तबादले, नई तैनाती जारी

Lucknow: उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रदेश सरकार ने 144 पुलिस उपाधीक्षकों (डिप्टी SP) के तबादले कर दिए हैं। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में अधिकारियों के स्थानांतरण से पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। तबादला आदेश जारी होने के बाद कई अधिकारियों को अलग-अलग जिलों […]

Read More