शुभम ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, UPPSC सेवा पास कर बन गए अफसर

Untitled 1 copy
  • सांख्यिकी अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं देंगे शुभम

सगीर ए खाकसार

बढ़नी/सिद्धार्थ नगर। भारत नेपाल सीमा पर स्थित बढ़नी निवासी शुभम मिश्रा का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के द्वारा आयोजित परीक्षा “सांख्यकी अधिकारी” (गैजेटेड पोस्ट) के पद पर हुआ है। शुभम मिश्रा अपनी कड़ी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे युवाओ के लिये रोल मॉडल बनकर उभरे हैं। उन्होंने यह सफलता अर्जित कर अपने परिवार और समाज को गौरवान्वित किया है।

ये भी पढ़े

पहली बार online बाजार का पुरजोर विरोध, बिहार में नहीं खुलेगी 40 हजार दवा दुकानें

शुभम मिश्रा बचपन से ही पढ़ने में बहुत मेधावी थे। इनकी प्रारंभिक शिक्षा अमर वाल विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल बढ़नी तथा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज बढ़नी से हुई है। इनके बड़े भाई शिवम मिश्रा ने बताया कि शुभम बचपन से ही बड़े बड़े सपने देखते थे और उन्हें साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करते थे।इन्होने सेंट्रल यूनिवर्सिटी इलाहाबाद से स्नातक और परास्नातक की डिग्री हासिल की। यही नहीं हाल ही में जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण किया था। वर्तमान में शुभम् इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सांख्यिकी विभाग में शोध छात्र हैं ।

उन्होंने अपने इस उपलब्धि का श्रेय अपने बाबा पूर्व शिक्षक कमला प्रसाद मिश्रा पिता योगेश कुमार मिश्रा माता- गायत्री मिश्रा चाचा- अरविंद कुमार मिश्रा अपने भाई/बहन- शिवम मिश्र और रुचि मिश्रा तथा गुरुजनों में विजय वर्मा, प्रवीण श्रीवास्तव, शंभु नाथ गुप्त, अनिल यादव, यशवंत मौर्य और अपने रिसर्च गाइड प्रो प्रमेन्द्र सिंह पुण्डीर ,डॉ अभय प्रताप पांडेय और डॉ0जी मधुसूदन को दिया है। इनकी इस उपलब्धि पर पूर्व चेयरमैन राम नरेश उपाध्याय पूर्व सभासद श्याम देव यादव, राकेश उपाध्याय, शिवम् उपाध्याय करन जायसवाल, पूर्व सभासद राजकुमार अग्रहरि संजय जायसवाल समाजसेवी अखिलेश मद्धेशिया यश गुप्ता मुकेश यादव, अनुपम त्रिपाठी, प्रवीन मिश्रा, मोहम्मद जमा, आशीष देव यादव दुर्गा अग्रहरि, शनि,आयुष,पवन, सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Today’s Horoscope मेष : दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। वाहन मशीनरी का प्रयोग सवधानी से करें। नेत्र पीड़ा हो सकती है। भय व चिंता का माहौल रहेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि की आशंका है। वृषभ : जल्दबाजी में हानि-दुर्घटना होने से बचें, सावधानी रखें। व्यवसाय में आप के विरोधी […]

Spread the love
Read More
copy
Crime News Uttar Pradesh

दुबग्गा: हार्डवेयर व्यापारी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को उड़ाया, मौत

जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी पुलिस को मौके से लाइसेंसी पिस्टल व खोखा कारतूस बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : प्रेम-प्रसंग, घरेलू कलह, कारोबार में घाटा या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। दुबग्गा थाना क्षेत्र के अमेठिया […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

जयंती पर याद किए गए बापू और लाल बहादुर शास्त्री

Jhansi: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व में झांसी मंडल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने सहभागिता की। महात्मा […]

Spread the love
Read More