भारतीय सवर्ण संघ ने SC-ST एक्ट के दुरुपयोग पर उठाए सवाल

Untitled 5 copy 13

भारतीय सवर्ण संघ

लखनऊ। भारतीय सवर्ण संघ, संगठन के राष्ट्रीय महासचिव राधेश्याम तिवारी उर्फ साधु तिवारी ने कई सामाजिक और नीतिगत मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने आरोप लगाया कि एससी-एसटी एक्ट का कुछ लोगों द्वारा दुरुपयोग किया जा रहा है, जिससे निर्दोष लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए और झूठे मुकदमे दर्ज कराने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। राधेश्याम तिवारी ने सवर्ण समाज के लिए अलग ‘सवर्ण आयोग’ के गठन की मांग भी उठाई। उनका कहना था कि इससे सवर्ण समाज के पीड़ित और प्रताड़ित लोगों को न्याय पाने के लिए एक संस्थागत मंच मिल सकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि समाज में बढ़ते जातीय विभाजन पर चिंता जताई जानी चाहिए। उनके अनुसार, विभिन्न नीतियों और कानूनों के कारण समाज में भेदभाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिससे सामाजिक एकता प्रभावित होती है।

आरक्षण व्यवस्था पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि जातिगत आधार के बजाय आर्थिक आधार पर, जनगणना और सर्वे कराए जाने चाहिए। राधेश्याम तिवारी का मानना है कि आरक्षण का लाभ उन लोगों तक पहुंचना चाहिए

जो वास्तव में आर्थिक रूप से कमजोर, शोषित और वंचित हैं, चाहे वे किसी भी वर्ग से हों। उन्होंने यह भी प्रश्न उठाया कि जो लोग पहले से आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त हैं तथा उच्च पदों पर कार्यरत हैं, क्या उन्हें आरक्षण का लाभ मिलना उचित है।

भारतीय सवर्ण संघ, संगठन ने सरकार और सभी राजनीतिक दलों से अपील की, कि वे इन मांगों पर गंभीरता से विचार करें, ताकि समाज के सभी वर्गों को समान अवसर और न्याय मिल सके।
_

READ MORE

Lucknow
Central UP homeslider

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

विजय श्रीवास्तव Lucknow: राजधानी लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-2A में लंबे समय से चली आ रही नागरिक समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर देखने को मिला। कॉलोनी के दर्जनों जागरूक लोगों ने एकजुट होकर गड्ढों, जलभराव, गंदगी, कूड़े, बिजली, नालियों और पेड़ों की छंटाई जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। […]

Read More
Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Read More
Computer
Central UP

युवाओं के लिए बड़ी पहल, दस्तक फाउंडेशन ने शुरू किया कंप्यूटर और AI प्रशिक्षण केंद्र

विजय श्रीवास्तव Computer दस्तक फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘दस्तक कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर’ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को कम शुल्क में आधुनिक कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

Read More