ईरान ने मीम और वीडियो से उड़ाया ट्रंप का मजाक, कहा-‘फारस की खाड़ी का दयनीय समुद्री डाकू’

Untitled 3 copy 20

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच हालिया असफल शांति वार्ता के बीच अब कूटनीतिक टकराव का एक नया और अनोखा रूप देखने को मिल रहा है। ईरान ने पारंपरिक बयानबाजी से आगे बढ़ते हुए सोशल मीडिया पर मीम, वीडियो और व्यंग्यात्मक पोस्ट के जरिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को निशाना बनाया है।

ईरान के कई अंतरराष्ट्रीय दूतावासों के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स से ट्रंप पर तीखे और व्यंग्यात्मक पोस्ट साझा किए जा रहे हैं। इन पोस्ट्स में उन्हें न सिर्फ निशाने पर लिया गया, बल्कि ईरान की नौसैनिक शक्ति का भी प्रदर्शन किया गया है। दक्षिण अफ्रीका स्थित ईरान दूतावास ने एक संगीतमय वीडियो पोस्ट किया, जिसमें ट्रंप को जहाजों की नाकाबंदी से गुजरने की अपील करते हुए दिखाया गया है। वीडियो में व्यंग्यात्मक अंदाज में संदेश दिया गया। “अगर तुम मुझे रोकोगे तो मैं तुम्हें रोक दूंगा।

ये भी पढ़ें

यूपी में सख्त नियम लागू: बिना HSRP वाहनों पर 15 अप्रैल से बड़ा एक्शन, 15 हजार तक का लगेगा जुर्माना

‘फारस की खाड़ी का दयनीय समुद्री डाकू’ वाला तंज

एक अन्य पोस्ट में ईरानी दूतावास ने ट्रंप को “फारस की खाड़ी और होर्मुज स्ट्रेट का दयनीय समुद्री डाकू” बताया। इस पोस्ट के जरिए ईरान ने अमेरिका पर सीधा तंज कसते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मुंबई स्थित ईरान के वाणिज्य दूतावास ने भी एक वीडियो साझा किया है, जिसमें ईरान की तेज रफ्तार मिसाइल नौकाओं और नौसैनिक क्षमता को दिखाया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया। “फारस की खाड़ी की लाल मधुमक्खियां तैयार हैं… यह सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है। पोस्ट में यह भी कहा गया कि ट्रंप द्वारा ईरानी नौसेना को कमजोर बताने के दावे जल्द ही गलत साबित होंगे, क्योंकि “मिसाइलों का झुंड किसी को भी घेर सकता है।

ये भी पढ़ें

ईरान-US तनाव: होर्मुज में बढ़ा संकट, ट्रंप की धमकियों के बीच कूटनीतिक हलचल तेज

तनाव के बीच बढ़ी डिजिटल जंग

विशेषज्ञों के अनुसार, यह सोशल मीडिया पर चल रही ‘मीम डिप्लोमेसी’ दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव और वैकल्पिक कूटनीतिक युद्ध का संकेत है, जिसमें अब बयान नहीं बल्कि डिजिटल कंटेंट हथियार बन गया है।

READ MORE

Spread the love

Baku
International

CICA समिटः भारत ने क्षेत्रीय संप्रभुता, अखंडता के सम्मान पर दिया जोर

शाश्वत तिवारी Baku:  विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने अज़रबैजान के बाकू में आयोजित ‘कॉन्फ्रेंस ऑन इंटरेक्शन एंड कॉन्फिडेंस बिल्डिंग मेज़र्स इन एशिया’ (CICA) के 7वें शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। सम्मेलन में सदस्य देशों ने क्षेत्रीय सहयोग को गहरा करने, आपसी विश्वास बढ़ाने और एशिया में शांति को बढ़ावा देने […]

Spread the love
Read More
Delhi homeslider National

दिल्ली में CJP संस्थापक अभिजीत दीपके हिरासत में, तिरंगा मार्च से पहले पुलिस की कार्रवाई

New Delhi:  कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित ‘तिरंगा मार्च’ से पहले दिल्ली पुलिस ने पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई तब की, जब दीपके पंचकुइयां रोड स्थित NCP-SCP के प्रवक्ता अनीश गवांडे के आवास से बाहर निकल रहे थे। पुलिस ने उन्हें एहतियाती हिरासत में लेने […]

Spread the love
Read More
Jio IPO
Business homeslider

लिस्टिंग पर 20% तक रिटर्न की उम्मीद, ब्रोकरेज फर्मों ने दी निवेश की सलाह

Jio IPO:  जियो प्लेटफॉर्म्स के संभावित आईपीओ को लेकर शेयर बाजार में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ रही है। ब्रोकरेज फर्मों के सकारात्मक आकलन के बीच कंपनी की लिस्टिंग पर 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़त मिलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, यह अनुमान है और वास्तविक लिस्टिंग प्रदर्शन बाजार के माहौल, IPO […]

Spread the love
Read More