बारात में देरी पड़ गई भारी, बस ऑपरेटर पर लगा 64 हजार रुपये का जुर्माना

दिल्ली

दिल्ली से एक बेहद दिलचस्प और हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां बारात ले जाने वाली बस के लेट होने और रास्ते में खराब हो जाने के कारण बस ऑपरेटर को भारी जुर्माना भरना पड़ा। दिल्ली कंज्यूमर कमीशन ने इस मामले को गंभीर सेवा लापरवाही मानते हुए बस सेवा देने वाली कंपनी पर कुल 64 हजार रुपये का दंड लगाया है। इस फैसले के बाद यह मामला काफी चर्चा में है। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आठ दिसंबर 2022 को दिल्ली से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर तक बारात ले जाने के लिए एक निजी बस बुक की थी। बस बुकिंग का कुल किराया 18,500 रुपये तय हुआ था, जिसमें से 14 हजार रुपये एडवांस के तौर पर पहले ही दिए जा चुके थे। बस को दोपहर 2:30 बजे बारातियों को लेने पहुंचना था, लेकिन बस करीब दो घंटे देरी से पहुंची। इससे बारातियों और परिवार वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़े

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा शांतो का बल्ला, कप्तानी पारी से बांग्लादेश मजबूत

मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। आरोप है कि बस चालक ने तय मार्ग के बजाय लंबा रास्ता चुना, जिससे यात्रा और अधिक लंबी हो गई। इसके बाद आधी रात को बस बीच रास्ते में खराब हो गई। उस समय बारात विवाह स्थल से लगभग 58 किलोमीटर दूर थी। रात के समय अचानक बस खराब होने से दूल्हे पक्ष में अफरा-तफरी मच गई और उन्हें तुरंत दूसरी गाड़ी की व्यवस्था करनी पड़ी। काफी मुश्किलों के बाद बारात देर रात लगभग तीन बजे विवाह स्थल पहुंच सकी। इस देरी के कारण शादी की कई रस्में भी देर से हुईं और परिवार को मानसिक तनाव के साथ सामाजिक शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली कंज्यूमर कमीशन ने माना कि शादी जैसे आयोजनों में समय की बहुत अहमियत होती है और ऐसी लापरवाही लोगों को मानसिक रूप से परेशान कर सकती है।

ये भी पढ़े

KPIT Technologies के संस्थापक रवि पंडित नहीं रहे, उद्योग जगत में शोक

 

कमीशन की अध्यक्ष दिव्या ज्योति जैपुरियार और सदस्य रश्मि बंसल की पीठ ने बस ऑपरेटर को आदेश दिया कि वह शिकायतकर्ता को 14 हजार रुपये वापस करे। इसके अलावा 6 प्रतिशत ब्याज के साथ राशि लौटाने और मानसिक उत्पीड़न व असुविधा के लिए 50 हजार रुपये अतिरिक्त मुआवजा देने का भी निर्देश दिया गया। आयोग ने यह भी कहा कि यदि 30 दिनों के भीतर भुगतान नहीं किया गया तो 9 प्रतिशत की दर से ब्याज देना होगा। यह फैसला उन लोगों के लिए एक बड़ा संदेश माना जा रहा है जो सेवाओं में लापरवाही करते हैं। साथ ही उपभोक्ताओं को भी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की सीख देता है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

असम के CM हिमांता ने दिया इस्तीफा

TRE-4 नोटिफिकेशन में देरी से भड़के अभ्यर्थी, पटना में प्रदर्शन के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज

 

 

One thought on “बारात में देरी पड़ गई भारी, बस ऑपरेटर पर लगा 64 हजार रुपये का जुर्माना”

Comments are closed.

LPG Price Today
Business Delhi

19 सितंबर LPG Price: घरेलू गैस स्थिर, कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट

19 सितंबर को LPG सिलेंडर की ताजा कीमत, घरेलू और कमर्शियल गैस के नए रेट यहां देखें New Delhi : LPG सिलेंडर की कीमत हर महीने लाखों घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और दूसरे कारोबारियों के बजट को प्रभावित करती है। ऐसे में गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले अपने शहर में लागू […]

Read More
Delhi Politics Uttar Pradesh

TMC से पहले शिवसेना और LJP तक, जब चुनाव आयोग ने रोके पार्टी के नाम और सिंबल; जानिए क्या है पूरा नियम

फूल-घास से धनुष-बाण और बंगला तक, जब चुनाव आयोग ने फ्रीज किए बड़े दलों के चुनाव चिन्ह New Delhi : भारतीय राजनीति में पार्टी के भीतर वर्चस्व की लड़ाई कई बार ऐसी स्थिति पैदा कर देती है, जब विवाद सिर्फ नेतृत्व तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह पर भी पहुंच […]

Read More
Delhi Education homeslider

दिल्ली में 10 हजार छात्र-छात्राओं के लिए बनेंगे हॉस्टल, CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान

Delhi: दिल्ली में पढ़ाई करने वाले हजारों छात्र-छात्राओं के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने 10 हजार विद्यार्थियों की क्षमता वाले छात्रावास बनाने का निर्णय लिया है। खास बात यह है कि इन हॉस्टलों में दिल्ली की किसी भी यूनिवर्सिटी या कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को रहने की सुविधा मिल […]

Read More