माया की तर्ज पर बंगाल में सोशल इंजीनियरिंग की राह पर BJP

शुभेंदु अधिकारी

ब्राह्मण से लेकर दलित और आदिवासी तक को मिली शुवेंदु काबीना में जगह

एक महिला भी मंत्रिमंडल की सूची में शामिल, फायर ब्रांड नेता हैं अंगमित्रा पॉल

अंशिका यादव

West Bengal  : यूं तो कुल पांच लोगों ने ही  शुभेंदु अधिकारी के साथ शपथ ली है। लेकिन इन पांच लोगों में ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सामाजिक संतुलन साधने की पूरी कोशिश की। शुवेंदु की इस टीम में ब्राह्मण, मतुआ, महिला और आदिवासी सभी लोग शामिल हुए। मंच पर मोदी का जनता अभिवादन भी इस बीच चर्चा का विषय बना रहा है। बताते चलें कि पीएम मोदी शुरू से ही जनता को सर्वोच्च मानते हैं, इसीलिए भरे मंच से मोदी ने जनता जनार्दन को दंडवत प्रणाम किया। पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

शुभेंदु ने भी मंत्री पद की शपथ ली। नई सरकार में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश साफ नजर आई। नई कैबिनेट में दिलीप घोष को मंत्री बनाया गया है। बंगाल बीजेपी के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष खड़गपुर सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहने वाले घोष को सरकार में अहम जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अंगमित्रा पॉल ने भी मंत्री पद की शपथ ली। बीजेपी की मजबूत महिला चेहरा मानी जाने वाली अग्निमित्रा पॉल लगातार दूसरी बार विधायक बनी हैं। पार्टी ने उन्हें महिलाओं और युवा वर्ग के प्रतिनिधित्व के तौर पर आगे बढ़ाया है।

ये भी पढ़े

बारात में देरी पड़ गई भारी, बस ऑपरेटर पर लगा 64 हजार रुपये का जुर्माना

 

अशोक किरटानिया को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। बनगांव उत्तर से विधायक अशोक कीर्तनिया मतुआ समुदाय के बीच मजबूत पकड़ रखते हैं। माना जा रहा है कि उनके जरिए बीजेपी ने मतुआ वोट बैंक को मजबूत संदेश देने की कोशिश की है। इसके अलावा खुदीराम टुडु ने मंत्री पद की शपथ ली। रानीबांध से पहली बार विधायक बने खुदीराम टुडू आदिवासी समाज का बड़ा चेहरा माने जाते हैं। निशीथ प्रमाणिक भी नई सरकार का हिस्सा बने हैं। पहले सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री रह चुके निशीथ प्रमाणिक अब विधानसभा चुनाव जीतकर राज्य सरकार में मंत्री बने हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक शुभेंदु  अधिकारी सरकार की नई टीम में ब्राह्मण, महिला, मतुआ और आदिवासी समाज के नेताओं को शामिल कर बीजेपी ने मजबूत ‘सोशल इंजीनियरिंग’ का संदेश देने की कोशिश की है।

ये भी पढ़े

शुभेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री

गौरलतब है कि पिछले 15 बरसों तक पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) का शासन था। 34 साल पुराने कम्युनिस्टों के लाल गढ़ को नेस्तनाबूद करने वाली ममता बनर्जी की टीम इस बार भगवा टोली के सामने पिछड़ गई और सूबे में भाजपा की सरकार बन गई। बंगाल के अधिकांश लोगों का आरोप ममता पर लगता रहा कि बनर्जी अपने गुंडों के दम पर सूबे की सत्ता चला रही थीं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

शुभेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री

मणिपुर के बहाने नया रास्ता तलाशता विपक्ष

सोनौली पुलिस ने सीमा पर एक अभियान के तहत किया 56 वाहनों का चालान

 

 

 

Spread the love

Mamata
homeslider National West Bengal

आखिर क्यों बेकाबू हो जाता है ममता का गुस्सा

Mamata कोलकाता में बुधवार को पार्टी के एक विरोध प्रदर्शन के दौरान पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया। TMC  कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति भीड़ को संभालने […]

Spread the love
Read More
TMC
homeslider West Bengal

लोकसभा में TMC को झटका? 19 सांसदों की सूची वायरल, मचा बवाल

TMC तृणमूल कांग्रेस को लेकर राजनीतिक हलकों में बड़ी हलचल मची हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि पार्टी के भीतर बड़ी टूट देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि 19 सांसदों की एक सूची सामने आई है, जिन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को […]

Spread the love
Read More
TMC 
homeslider National West Bengal

ममता की मुश्किलें बढ़ीं, प्रकाश बरेक के इस्तीफे से TMC को बड़ा नुकसान

TMC  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी को एक और बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बरेक ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। खास बात यह है कि एक सप्ताह के भीतर राज्यसभा से इस्तीफा देने वाले वह TMC के तीसरे सांसद […]

Spread the love
Read More