TRE-4 नोटिफिकेशन में देरी से भड़के अभ्यर्थी, पटना में प्रदर्शन के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज

पटना :  बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों का गुस्सा अब सड़कों पर खुलकर दिखाई देने लगा है। शुक्रवार को राजधानी पटना में बड़ी संख्या में शिक्षक अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने सरकार और बिहार लोक सेवा आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामला तब और गंभीर हो गया जब अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति बन गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक अभ्यर्थियों ने पटना कॉलेज से विरोध मार्च शुरू किया था। प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ना चाहते थे ताकि अपनी मांग सरकार तक सीधे पहुंचा सकें। हालांकि पुलिस ने पहले से ही बैरिकेडिंग कर रास्ता रोक रखा था। जब छात्रों ने बैरिकेड हटाने की कोशिश की तो पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसके बाद स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख पुलिस ने बल प्रयोग किया।

ये भी पढ़े

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा शांतो का बल्ला, कप्तानी पारी से बांग्लादेश मजबूत

 

अभ्यर्थियों का कहना है कि TRE-4 भर्ती प्रक्रिया में लगातार देरी की जा रही है। सरकार और BPSC की ओर से पहले दावा किया गया था कि अप्रैल में नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, लेकिन तय तारीख निकलने के बाद भी कोई आधिकारिक विज्ञापन जारी नहीं हुआ। इसी कारण हजारों छात्र नाराज हैं। कई अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती में देरी होने से उनकी उम्र सीमा समाप्त होने का खतरा बढ़ता जा रहा है। इस बीच बिहार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने छात्रों से शांतिपूर्ण संवाद की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार अभ्यर्थियों की समस्याओं को गंभीरता से ले रही है और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर समाधान निकाला जाएगा। मंत्री ने यह भी कहा कि हर समस्या का हल बातचीत से संभव है और सरकार छात्रों के हित में निर्णय लेने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़े

KPIT Technologies के संस्थापक रवि पंडित नहीं रहे, उद्योग जगत में शोक

 

बताया जा रहा है कि TRE-4 के तहत इस बार 46 हजार 882 शिक्षकों की भर्ती की जानी है। लाखों युवा पिछले दो वर्षों से इस वैकेंसी का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले सोशल मीडिया पर भी छात्रों ने #Release_TRE4_Notification अभियान चलाकर अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने की कोशिश की थी। अभ्यर्थियों का आरोप है कि BPSC कैलेंडर के अनुसार परीक्षा और रिजल्ट की तारीखें पहले ही तय थीं, लेकिन अब तक भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। ऐसे में छात्रों का धैर्य टूटता जा रहा है। अब सभी की नजरें सरकार और आयोग के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा शांतो का बल्ला, कप्तानी पारी से बांग्लादेश मजबूत

अखिलेश की भेष बदल कर हिन्दू वोटों की फसल काटने की तिकड़म

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तर रेलवे पर लगेगा कवच सिस्टम

 

One thought on “TRE-4 नोटिफिकेशन में देरी से भड़के अभ्यर्थी, पटना में प्रदर्शन के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज”

Comments are closed.

Patna
Bihar Politics

गोली वाले बयान पर प्रशांत की सफाई, सम्राट चौधरी पर हमला

Patna: बिहार की राजनीति में जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर के एक बयान को लेकर विवाद गहरा गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर दिए गए उनके कथित ‘गोली मारने’ वाले बयान पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है। विवाद बढ़ने के बाद […]

Read More
Patna
Bihar Crime News

महिला से ऐसी हरकतें रेप का प्रयास नहींः पटना हाई कोर्ट

Patna: पटना हाईकोर्ट ने दुष्कर्म के प्रयास से जुड़े एक पुराने मामले में अहम कानूनी टिप्पणी की है। अदालत ने कहा कि महिला के घर में रात के समय घुसना, दीया बुझाना, उसके ऊपर लेटना और चीखने से रोकने के लिए उसका मुंह दबाना गंभीर और आपराधिक कृत्य हैं, लेकिन केवल इन परिस्थितियों के आधार […]

Read More
New Delhi
Bihar homeslider National

मोदी ने वैशाली नाव हादसे पर जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दो लाख की सहायता

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के वैशाली जिले में नाव पलटने की घटना में हुई मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं, हादसे में घायल […]

Read More