विधान मंडल सत्र में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाएंगे सपा विधायक: अखिलेश

SP

SP विधानमंडल दल की बैठक में लिया फैसला

लखनऊ। समाजवादी पार्टी विधानमंडल दल की बैठक रविवार को समाजवादी पार्टी राज्य मुख्यालय लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया सभागार में हुई। विधानमंडल दल की बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की। बैठक में विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य शामिल हुए। बैठक के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों-नौजवानों, छात्रों के साथ धोखा किया है। छात्रों, नौजवानों का भविष्य बर्बाद कर दिया है। किसानों को खाद-बीज नहीं मिल रहा है। खाद की बोरी से चोरी हो रही है। डीजल-पेट्रोल की बढ़ती महंगाई से खेती की लागत बढ गयी है।

ये भी पढें

यूपी के इन इलाकों में कल से चार दिनों तक भारी बारिश

किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त है। नौजवानों को नौकरी-आरक्षण नहीं मिल रही है। नीट पेपर लीक हुआ। यूपी में भर्ती परीक्षाओं के सबसे ज्यादा पेपर लीक हुए। समाजवादी पार्टी इन सभी मुद्दों को विधानसभा में उठायेगी। विधान मंडल सत्र में समाजवादी पार्टी के विधायक जनता से जुड़े सभी मुद्दों को उठाएंगे। समाजवादी पार्टी विधान मंडल दल की बैठक के बाद एक प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा है कि अगर पेट्रोल में एथनाल मिलाने से, E-20 से इफेसियंसी बढ़ती है, माइलेज बढ़ता है। मेन्टीनेंस जीरो हो जाता है तो आटोमोबाइल कम्पनियों को विज्ञापन देना चाहिए। लोगों को जानकारी देनी चाहिए।  यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षा की गुणवत्ता बर्बाद कर दी है।

ये भी पढें

ईरान पर ट्रम्प का एक और दावा झूठा निकला

शिक्षा विभाग की भर्तियों में भारी भ्रष्टाचार है। भाजपा छात्रों को नौकरी-आरक्षण नहीं दे रही है। एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं के निर्माण में भारी भ्रष्टाचार है। अयोध्या श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी, चंदा चोरी हो गया। रामपुर के मोहम्म्द अली जौहर विश्वविद्यालय को लेकर पहले दिन से भाजपा सरकार की नीयत ठीक नहीं थी। भाजपा सरकार शिक्षा संस्थानों को बढ़ता हुआ नहीं देख पाती है। यह सरकार अपने कार्यकाल में खुद कोई विश्वविद्यालय नहीं बना पायी, लेकिन जौहर विश्वविद्यालय पर हथौड़ा चलाना चाहती है।

Crime News Uttar Pradesh

सोनौली में दुकान के अंदर घुसकर मारपीट का आरोप

पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर की कार्रवाई की मांग उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: सोनौली महराजगंज भारत-नेपाल सीमा के सोनौली कस्बे में आपसी विवाद को लेकर एक दुकान के अंदर घुसकर तीन भाइयों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने कुछ नामजद और अज्ञात लोगों पर हमला कर […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

सआदतगंज: पुलिस मुठभेड़ में कातिल के पैर में लगी गोली, हत्यारोपी गिरफ्तार

अंबेडकर पार्क के पास चाकू मारकर की थी रेहान गाजी की हत्या ए अहमद सौदागर Lucknow: तीन दिन पहले सआदतगंज क्षेत्र के कैंपवेल रोड स्थित अंबेडकर पार्क के पास रामनगर निवासी 25 वर्षीय दूध विक्रेता रेहान गाजी की चाकू मारकर हुई हत्या करने वाले नामजद आरोपित उजैफा और पुलिस के बीच रविवार देर रात दुबग्गा […]

Read More
Uttar Pradesh

मीडिया और पुलिस के बीच तालमेल होना ज़रूरी: DGP

किसी अधिकारी पत्रकारों उचित व्यवहार नहीं किया तो होगी कार्रवाई ए अहमद सौदागर Lucknow: पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर तालमेल और पेशेवर संबंधों पर जोर दिया। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि जो भी अधीनस्थ पत्रकारों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया तो […]

Read More