साहिबगंज से धनबाद जेल ले जाते समय जामताड़ा में पुलिस पर फायरिंग का आरोप

कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस मुठभेड़ में ढेर8.53.36 AM

नया लुक ब्यूरो

रांची। झारखंड का कुख्यात गैंग्सटर सुजीत सिन्हा रविवार रात पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। रविवार को सुजीत सिन्हा को साहिबगंज मंडल कारा से धनबाद जेल स्थानांतरित किया जा रहा था। इसी दौरान जामताड़ा जिले के टाउन थाना क्षेत्र स्थित कुसोई मोड़ के पास उसने भागने की कोशिश की।

पुलिस के अनुसार, जामताड़ा जिले की सीमा में पहुंचने पर सुजीत सिन्हा ने शौच जाने की बात कही, जिसके बाद पुलिस ने वाहन रोका। इसी दौरान उसने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया और भागने का प्रयास करते हुए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में सुजीत सिन्हा गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई।

ये भी पढ़े

सहरसा में पैसेंजर ट्रेन में भीषण आग, जलकर खाक हुआ पूरा कोच

सुजीत सिन्हा झारखंड के सबसे चर्चित और वांछित गैंगस्टरों में शामिल था। उसका आपराधिक नेटवर्क रांची, रामगढ़, धनबाद, बोकारो समेत पूरे कोयलांचल क्षेत्र तक फैला हुआ था। उस पर रंगदारी, हत्या, फायरिंग, आपराधिक साजिश और संगठित अपराध से जुड़े कई मामले दर्ज थे। जेल में बंद रहने के दौरान भी वह अपने गिरोह का संचालन करता था। इसी वजह से सुरक्षा कारणों से उसे समय-समय पर अलग-अलग जेलों में रखा जाता रहा।

Spread the love

2 thoughts on “साहिबगंज से धनबाद जेल ले जाते समय जामताड़ा में पुलिस पर फायरिंग का आरोप

Comments are closed.

Modi's 76th birthday
Bihar homeslider

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर चायवाले ने बांटी 76 कप मुफ्त चाय

Modi’s 76th birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर बिहार के कटिहार जिले में एक चाय विक्रेता ने अपने अनोखे अंदाज में खुशी जाहिर की। मेडिकल कॉलेज मोड़ के पास चाय की दुकान चलाने वाले जवाहर भगत ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 76 कप चाय लोगों को मुफ्त में पिलाई। उन्होंने इस […]

Spread the love
Read More
homeslider National

PM मोदी ने जन्मदिन पर किया ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ का उद्घाटन

Semicon India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने जन्मदिन के मौके पर नई दिल्ली के यशोभूमि में ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ का उद्घाटन किया। 17 से 19 सितंबर तक आयोजित होने वाला यह तीन दिवसीय सम्मेलन और प्रदर्शनी ‘सिलिकॉन टू सिस्टम्स: बिल्डिंग द इकोसिस्टम’ थीम पर आधारित है। कार्यक्रम में भारत समेत दुनिया के 52 […]

Spread the love
Read More
Jaipur
homeslider Rajasthan

जयपुर के त्रिपोलिया बाजार में भीषण आग, 20 से ज्यादा दुकानें चपेट में

Jaipur: जयपुर के सबसे व्यस्त बाजारों में शामिल त्रिपोलिया बाजार में गुरुवार सुबह भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। पुरोहित जी का कटला स्थित सेठी कॉम्प्लेक्स में सुबह करीब सात बजे लगी आग देखते ही देखते आसपास की दुकानों तक फैल गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। इस […]

Spread the love
Read More