Muradabad News : अब तेजी से और खूबसूरत बस सकता है नया मुरादाबाद

Muradabad News

MDA को बड़ी कचहरी से मिली बड़ी जीत, अब टूटेगी एक और मस्जिद

हाईकोर्ट में लंबी जद्दोजहद के बाद मुरादाबाद विकास प्राधिकरण को मिली बड़ी सफलता

Muradabad News  : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक बड़ा प्रशासनिक और कानूनी फैसला सामने आया है, जिसमें मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (MDA) को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से चल रहे भूमि विवाद पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए अधिग्रहण को सही ठहराया है। यह मामला दिल्ली रोड स्थित मंगूपुरा क्षेत्र का है, जहां वर्ष 2000 से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही थी। इस भूमि पर एक मदरसा प्रबंधन ने कब्जे को चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी। हालांकि अब इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने इस याचिका को खारिज कर दिया है।

ये भी पढ़े

IGI airport के बाद अब लखनऊ एयरपोर्ट पर हादसा बचा

 

कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कहा है कि यह अधिग्रहण पूरी तरह विधिक प्रक्रिया के तहत और जनहित में किया गया है। इसके साथ ही कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि ‘नया मुरादाबाद’ आवासीय योजना के तहत यह भूमि महत्वपूर्ण है। इस फैसले के बाद अब लगभग 175 हेक्टेयर में फैली नया मुरादाबाद योजना के अंतर्गत गाटा संख्या 498 और 499 पर पूरी तरह से MDA का अधिकार होगा।

MDA का बयान

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव पंकज वर्मा ने जानकारी दी कि इस मामले में शासन और बोर्ड स्तर पर भी पहले ही सभी आपत्तियों को खारिज किया जा चुका था। अब हाईकोर्ट के निर्णय के बाद पूरी प्रक्रिया और मजबूत हो गई है। प्राधिकरण का कहना है कि यह निर्णय शहर के विकास और आवासीय परियोजनाओं को गति देने में मदद करेगा। इससे हजारों लोगों को आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

ये भी पढ़े

Ladakh Earthquake के झटकों से दहली धरती, लोग घबराकर घरों से बाहर निकले

जनहित में फैसला

कोर्ट के फैसले को प्रशासन ने जनहित में एक बड़ा कदम बताया है। अधिकारियों का मानना है कि इस भूमि का उपयोग अब शहर के नियोजित विकास में किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की बुनियादी ढांचे में सुधार होगा।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

IGI airport के बाद अब लखनऊ एयरपोर्ट पर हादसा बचा

अनोखा मामला: DJ के शोर से मुर्गियों का हार्ट फेल, FIR

 

Spread the love

Untitled 1 copy
Uttar Pradesh

ईरान पर साउथ कोरिया की ‘नो’ से भड़के ट्रंप, संयुक्त सैन्य अभ्यास घटाने का दिया आदेश

ईरान पर साउथ कोरिया की ‘नो’ से भड़के ट्रंप! संयुक्त सैन्य अभ्यास का दायरा घटाने का दिया आदेश Trump military exercises : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण कोरिया के साथ होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास का दायरा कम करने का निर्देश दिया है। यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब ट्रंप प्रशासन […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

गिरफ्त में चोरों का गैंग, छह धरे गए

चोरी का सामान खरीदने वाला ज्वैलर्स भी चढ़ा पुलिस के हत्थे पुलिस ने एक साथ चार घटनाओं का खुलासा करने का किया दावा भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात, छीनी, पिलास, सब्बल, हथौड़ी, कुल्हाड़ी व 52,400 रूपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow Thieves’ Gang :बंद घरों को निशाना बनाने वाले चोरों के गैंग […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा को गृह मंत्रालय का उत्कृष्ट सेवा पदक

ए अहमद सौदागर Dinesh Mishra : स्वतंत्रता दिवस पर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा को उनकी अहम भूमिका निभाने तथा अभिलेखों में दुरुस्त पाए जाने पर गृह मंत्रालय द्वारा उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। दिनेश चंद्र मिश्रा ने अभिलेखों के आधार पर कई अपराधियों को सजा दिलाने […]

Spread the love
Read More