
संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था ने पटाखा बेचने वाले दुकानदारों के साथ की बैठक, दिए दिशा-निर्देश
ए अहमद सौदागर
Lucknow :आगामी दशहरा और दीपावली पर्व पर किसी तरह की कोई दिक्कत न आए इसके लिए संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार आतिशबाजी विक्रय करने वाले व लाइसेंसी पटाखा धारकों के साथ बुधवार को अपने कार्यालय में एक अहम बैठक की। इस मौके पर पटाखा कारोबारियों के अलावा जोन के सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

इस मौके पर संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार ने बैठक में शामिल हुए ACP स्टेशन अफसरों एवं अग्निशमन अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले आतिशबाजी विक्रेता एवं निर्माण लाइसेंसी धारकों के भंडारण और पटाखा बेचने वाले स्थानों संयुक्त रुप से निरीक्षण कर अवगत कराएं।
इस दौरान संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार ने पुलिस अफसरों तथा स्टेशन अफसरों व अग्निशमन अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि मानक के अनुरूप सुरक्षित करें परिसरों से ही संचालन किया जा रहा हो। उन्होंने इस दौरान मातहतों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पटाखा कारोबारियों के लाइसेंस तथा भंडारण के अभिलेखों की जांच गहनता से करें। उन्होंने ने बैठक में दो टूक शब्दों में कहा कि गड़बड़ी मिलने पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करें।

संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार ने लाइसेंसी धारकों कानून-व्यवस्था का पालन करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से अगर कोई पटाखा बनाए या फिर बिक्री करे इसकी सूचना पुलिस को जरुर दें ताकि किसी अप्रिय घटना न हो।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
नौतनवां पुलिस ने नवरात्र पर्व पर जरूरतमंद महिलाओं-बच्चों में बांटी सामग्री
शिवा शर्मा मौत कांड: नेपाल में छिपने की आशंका, श्रद्धा दुबे की तलाश तेज
ब्रह्ममुहूर्त में उठने के बताए गए नौ लाभ
पंचायत चुनाव पर हाई कोर्ट के निर्देश का कांग्रेस ने किया स्वागत
गन्ना किसान संस्थान परिसर में 52 रुपये किलो में मिलेगी चीनी
यूपी में एक और IAS अधिकारी पर अवमानना का आरोप तय
रिलायंस फाउंडेशन 10 लाख लड़कियों को देगा हुनर और करियर के अवसर

