अनोखा मामला: DJ के शोर से मुर्गियों का हार्ट फेल, FIR

मुर्गियों
  • सुल्तानपुर की यह घटना एक बार बारातियों को करेगी चौकन्ना

सुल्तानपुर/बल्दीराय। यदि आप बारात लेकर जा रहे हैं तो ध्यान रखिए। रास्ते में कोई मुर्गी फार्म या तबेला नहीं होना चाहिए, वरना खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। ताजा मामला सुलतानपुर के बल्दीराय थाने का है। स्थानीय कुड़वार में DJ के भारी शोर से मुर्गियों का हार्ट फेल हो गया, जिसके चलते 140 के आसपास मुर्गियों की मौत हो गई थी। CVO की जांच में मौत का कारण हार्टफेल मिला तो डीजे संचालक कवि यादव के खिलाफ FIR हो गई।

ये भी पढ़ें

अमेरिका-ईरान में जंग जैसे हालात: ट्रंप ने सीजफायर ठुकराया, तेहरान की धमकी से बढ़ा तनाव

डीजे के तेज शोर से 140 मुर्गियों की मौत

उत्तर प्रदेश के बल्दीराय थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां तेज डीजे की आवाज के कारण एक पोल्ट्री फार्म की 140 मुर्गियों की मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि सभी मुर्गियों की मौत हार्ट अटैक से हुई है, जिसके बाद पुलिस ने डीजे संचालक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल को कुड़वार क्षेत्र के पूरे राम भद्र पुरवा से एक बारात दरियापुर गांव आई थी। आरोप है कि बारात में शामिल डीजे संचालक कवि यादव ने अत्यधिक तेज आवाज में संगीत बजाया, जिससे आसपास का माहौल पूरी तरह प्रभावित हो गया।

पास के पोल्ट्री फार्म में मचा हड़कंप

बारात के दौरान डीजे की तेज आवाज का असर पास ही स्थित साबिर अली के पोल्ट्री फार्म पर पड़ा। बताया जा रहा है कि तेज ध्वनि और कंपन के कारण वहां मौजूद 140 मुर्गियां अचानक मर गईं।

ये भी पढ़ें

पुतिन और ट्रंप के बीच लंबी फोन बातचीत, यूक्रेन से ईरान तक कई बड़े मुद्दों पर चर्चा

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (CVO) प्रमोद शर्मा ने पुष्टि की है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मुर्गियों की मौत का कारण हार्ट अटैक पाया गया है। रिपोर्ट सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया।

पुलिस ने दर्ज की FIR

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डीजे संचालक कवि यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन इस बात की भी जांच कर रहा है कि क्या ध्वनि सीमा का उल्लंघन किया गया था।

ये भी पढ़ें

ईरान का ‘गुप्त हथियार’ का दावा: दुश्मनों को दिल का दौरा पड़ने की चेतावनी


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ईरान का ‘गुप्त हथियार’ का दावा: दुश्मनों को दिल का दौरा पड़ने की चेतावनी

 

Spread the love

LDA Bribery Scandal
Uttar Pradesh

LDA सुपरवाइजर साढ़े सात लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार

जेई समेत तीन पर कसा शिकंजा LDA Bribery Scandal :  सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने शनिवार को रिश्वतखोरी के एक मामले में लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के अवर अभियंता, पर्यवेक्षक और एक अन्य व्यक्ति को 7.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।। LDA में यह कार्रवाई आईजी विजिलेंस मंजिल सैनी के नेतृत्व […]

Spread the love
Read More
Maharajganj Crime
Crime News Uttar Pradesh

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला

आरोपी मनवर अली गिरफ्तार परिजनों ने लगाए दुष्कर्म व नेपाल ले जाने के प्रयास के आरोप उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj Crime News: महाराजगंज जनपद के चौक थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी मनवर अली को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं, पीड़िता […]

Spread the love
Read More
Kangana Ranaut's statement6
homeslider Politics

“जंतर-मंतर विवाद पर कंगना रनौत का बयान, बोलीं- बच्चों को सही मार्गदर्शन देना जरूरी”

Kangana Ranaut’s statement :  दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली एक नाबालिग लड़की के माफी मांगने के बाद राजनीतिक बहस तेज हो गई है। इस मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने […]

Spread the love
Read More