
816.863 किलो ग्राम अवैध गांजा, आठ मोबाइल फोन, तीन आधार कार्ड, दो कार, दो ट्रक, बैंक पासबुक व 13,460 रुपए की नकदी बरामद
ए अहमद सौदागर
Lucknow : ट्रक और कार के भीतर छिपाकर 816.863 किलो ग्राम अवैध गांजा लेकर जा रहे ट्रक व कार को ANTF मेरठ की टीम ने बुधवार को इटावा आगरा लाइन के पास से पकड़ा है। छह तस्करों को गिरफ्तार कर तस्करी में इस्तेमाल दो कार व दो ट्रक कब्जे में लिया है। बरामद अवैध गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में चार करोड़ दस लाख रुपए बताई जा रही है। टुंडला थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
ANTF यूनिट मेरठ को सूचना मिली थी कि फिरोजाबाद जिले के टुंडला थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध गांजे की खेप लेकर गिरोह कहीं खपाने जा रहा है।
अवैध गांजा कार व ट्रक में रखा गया है। इस सूचना पर ANTF टीम ने घेरेबंदी कर कार व ट्रक सहित मौके से छह तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
ANTF टीम के मुताबिक पकड़े गए तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम बिहार निवासी दिनेश पाल, मुंगेर बिहार निवासी समीर कुमार, मुजफ्फरपुर बिहार निवासी रवि कुमार, जनपद मथुरा निवासी संतोष कुमार व वृन्दावन मथुरा निवासी कृष्णा बताया। ANTF टीम का कहना है कि पकड़े गए तस्करों ने पूछताछ में बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो उड़ीसा से लेकर यूपी के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करने की बात स्वीकार किया है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
नेपाल के बुटवल में 36 किलो चरस बरामद, नेपाली नागरिक गिरफ्तार
तैयारी: आगामी दशहरा और दीपावली पर्व को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
नौतनवां पुलिस ने नवरात्र पर्व पर जरूरतमंद महिलाओं-बच्चों में बांटी सामग्री
किसानों को धान का उचित मूल्य दिलाने के लिए खोले जाएंगे 1000 क्रय केंद्र
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती कल, विश्व छात्र दिवस भी
राम की पैड़ी पर सजेगी भक्ति की शाम, ‘अवधिया के राजा’ पेश करेंगे साधु तिवारी


One thought on “ANTF यूनिट मेरठ: चार करोड़ दस लाख के अवैध गांजा के साथ छह तस्कर गिरफ्तार”
Comments are closed.